Sunil Sharma
Read More
Amalaki Ekadashi ke Upay: सनातन धर्म में एकादशी तिथि भगवान विष्णु को समर्पित की गई है। बारह महीनों में कुल 24 एकादशियां आती हैं। इनमें 12 शुक्ल पक्ष में और 12 कृष्ण पक्ष में आती हैं। इन सभी को अलग-अलग नाम दिए गए हैं। सभी का अलग-अलग महत्व है। परन्तु सभी में एक बात कॉमन है कि किसी भी एकादशी का व्रत किया जाए, व्यक्ति के समस्त पाप नष्ट हो जाते हैं।
यह भी पढ़ें: एकादशी पर करें ये उपाय तो खरीद पाएंगे खुद की प्रोपर्टी, यह है तरीका
फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी को आमलकी एकादशी कहा जाता है। इस एकादशी का महात्म्य शास्त्रों में दिया गया है। इसके निमित्त कई कथाएं भी बताई गई हैं। सर्वाधिक लोकप्रिय कथा इस प्रकार है कि एक शिकारी था। वह जंगल में शिकार करने के लिए गया। उस दिन संयोगवश आमलकी एकादशी थी।
वह जंगली जानवरों की खोज में वन में स्थित एक विष्णु मंदिर के बाहर छिप गया। दिन भर वहीं भूखा-प्यासा रहकर शिकार की बाट जोहता रहा। इसके साथ ही मंदिर में हो रहे पूजा-पाठ के स्वर भी उसके कानों में गूंजते रहें। इस प्रकार उसने अनजाने में ही आमलकी एकादशी का व्रत कर लिया। अगले जन्म में उस व्रत के प्रभाव से वह राजा बना। इस प्रकार कहा जाता है कि आमलकी एकादशी का व्रत करने से व्यक्ति को राजयोग की प्राप्ति होती है।
यह भी पढ़ेंः Tone Totke: आज ही करें बिना पैसे का यह उपाय, तुरंत पूरी करेगा हर मनचाही इच्छा
यदि एकादशी पर कुछ बहुत ही साधारण से उपाय कर लिए जाएं तो व्यक्ति समस्त कष्टों से मुक्त हो सकता है। ऐसे ही दो उपाय यहां दिए जा रहे हैं।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
न्यूज 24 पर पढ़ें ज्योतिष, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।