अक्षय तृतीया पर बना अद्भुत संयोग, इस दिन करेंगे गृह प्रवेश तो कभी नहीं होगा परिवार में क्लेश
Edited By Sunil Sharma

Edited By Sunil Sharma

Akshay Tritiya: इस बार अक्षय तृतीया (अथवा आखा तीज) का पर्व बहुत ही शुभ संयोग में आ रहा है। इस बार अक्षय तृतीया 22 अप्रैल 2023 (शनिवार) को आ रहा है। ज्योतिषाचार्य पंडित रामदास के अनुसार इस दिन सौरमंडल के 4 प्रमुख ग्रह सूर्य, गुरु, बुध और राहु मेष राशि में संयोग बना रहे है। इसी प्रकार वृषभ राशि में चंद्रमा और शुक्र भी युति का निर्माण कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें: हर समस्या का समाधान है नींबू के ये उपाय
पंचांग की गणना के अनुसार अक्षय तृतीया की शुरूआत 22 अप्रैल 2023 (शनिवार) को सुबह 7.48 बजे आरंभ होगा और समापन 23 अप्रैल 2023 (रविवार) को सुबह 7.43 बजे होगा। इस दिन अमृत सिद्धि योग, रवि योग, सर्वार्थ सिद्धि योग, सौभाग्य योग, त्रिपुष्कर योग एवं आयुष्मान योग भी बन रहे हैं। इस प्रकार ये सभी नक्षत्र और योग मिलकर अत्यन्त शुभ संयोग बना रहे हैं। यही कारण है कि इस बार अक्षय तृतीया पर किए गए सभी कार्य जबरदस्त रूप से लाभ देंगे।
इस दिन को खरीदारी तथा नए कार्य आरंभ करने के लिए अबूझ मुहूर्त माना गया है। इस दिन लोग ज्वैलरी खरीदना, शॉपिंग करना, प्रॉपर्टी खरीदने जैसे कार्य कर सकते हैं। इस बार अक्षय तृतीया पर शनिवार होने के कारण इस दिन यदि आप नया घर खरीदते हैं या उसमें गृह प्रवेश करते हैं तो यह भी बहुत ही शुभ रहेगा। ज्योतिषशास्त्रियों के अनुसार इस दिन बन रहे शुभ संयोगों में गृह प्रवेश परिवार के सभी सदस्यों के लिए शुभ रहेगा। उस परिवार में न तो कभी क्लेश होगा और न ही कभी किसी तरह का कोई संकट आएगा।
यदि आप कोई नया प्रोजेक्ट आरंभ करना चाहते हैं या फिर नए स्टार्टअप के बारे में सोच रहे हैं तो इसके लिए आखा तीज का दिन शुभ रहेगा। इस दिन विवाह भी किया जा सकता है, जो लोग अपनी रिलेशनशिप को एक कदम आगे बढ़ाकर विवाह संबंध में बदलना चाहते हैं, उनके लिए भी यह दिन उत्तम रहेगा।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: