---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

Zodiac Signs: 27 अक्टूबर से ग्रहों का अशुभ संयोग, 3 राशियों को रहना होगा संभलकर; जेब होगी ढीली, सेहत पर बुरा असर!

Zodiac Signs: अक्टूबर के आखिरी सप्ताह में ग्रहों के विशेष लेकिन अशुभ योग बन रहे हैं जो सभी राशियों पर असर डालेंगे। लेकिन 3 राशियों के जातकों को विशेष रूप से सावधान रहने की जरूरत है। आइए जानते हैं, ये अशुभ योग कौन-से हैं और किन 3 राशियों पर इसका सबसे अधिक असर होगा?

---विज्ञापन---

Zodiac Signs: वैदिक ज्योतिष के अनुसार ग्रहों की लगातार बदलती चाल के कारण शुभ और अशुभ योग-संयोग बनते रहते हैं, जिसका प्रभाव कभी तात्कालिक तो कभी दूरगामी और दीर्घकालिक भी होता है। ज्योतिषियों के मुताबिक, कई बार ऐसा भी होता है कि कोई योग-संयोग बहुत कम समय के लिए बनता है, लेकिन उसका असर बेहद लंबे समय के लिए और जीवन बदलने वाला होता है। अक्टूबर, 2024 महीने का आखिरी सप्ताह भी ग्रहों के चाल में उलटफेर और योग-संयोग की ऐसी ही एक ज्योतिषीय घटना का साक्षी बनेगा।

वैदिक ज्योतिष की गणितीय गणना के अनुसार, 27 अक्टूबर 4 महत्वपूर्ण ग्रहों से बने दो योग के संयोग का दिन है। इसमें जिन ग्रहों का योगदान होगा, वे हैं: सूर्य, चंद्रमा, बुध और गुरु। रविवार 27 अक्तूबर को सूर्य-चन्द्र के वैधृति योग में रहने से क्रांति-साम्य दोष के कारण महापात योग बन रहा है। वहीं 27 अक्तूबर को ही बुध और गुरु एक-दूसरे से षष्टम और अष्टम में स्थित होकर षडाष्टक योग बना रहे हैं। ये दोनों की योग ज्योतिषशास्त्र में अच्छे नहीं माने गए हैं। इन दोनों योगों के असर यूं तो सभी राशियों पर पड़ेगा, लेकिन 3 राशियों के जातकों को बेहद संभलकर रहने की जरूरत है। आइए जानते हैं, ये 3 राशियां कौन-सी हैं?

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: Hast Rekha: हथेली का यह खास निशान देता है अपार धन, नहीं होती है लव मैरिज में कोई परेशानी!

ग्रहों के अशुभ संयोग का राशियों पर असर

मेष राशि

मेष राशि के लोग आमतौर पर आक्रामक और जल्दबाज होते हैं। महापात योग और षडाष्टक योग के नेगेटिव असर से आप और अधिक चिड़चिड़े, आवेगी और अहंकारी बन सकते हैं। आय के नए स्रोत बनने में बाधाएं आ सकती हैं। निवेश से नुकसान हो सकता है। वर्क प्लेस पर तनाव बढ़ सकता है। कलीग के साथ मतभेद हो सकते हैं। व्यापार में रुकावटें आने से नुकसान होने की आशंका है। धन हानि होने से कर्ज बढ़ सकता है। जहां तक लव लाइफ पर प्रभाव की बात है, तो प्रेम संबंधों में खटास आ सकती है, ब्रेकअप हो सकता है।

---विज्ञापन---

कर्क राशि

महापात योग और षडाष्टक योग कर्क राशि के जातकों के स्वभाव पर गहरा प्रभाव डाल सकता है। आमतौर पर इस राशि के लोग स्थिर और धैर्यवान होते हैं। लेकिन इन दोनों योगों के प्रभाव में आप चिंतित और असुरक्षित महसूस कर सकते हैं। कारोबारी यात्राओं से कोई लाभ नहीं होगा। यात्रा के दौरान परेशानियां हो सकती हैं। उद्योग-धंधों में मंदी आ सकती है। उत्पादन और बिक्री में गिरावट आएगी। स्टूडेंट के करियर पर प्रभाव पड़ेगा। पढ़ाई में मन नहीं लगेगा। परीक्षा में असफलता मिल सकती है। परिवार में कलह हो सकती है। रिश्तेदारों के साथ मतभेद हो सकते हैं।

मीन राशि

आपकी आमदनी पर बुरा प्रभाव होगा, इनकम के स्रोत सूख सकते हैं। फिजूलखर्ची बढ़ने से जेब ढीली हो जाएगी। इससे आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। नौकरी में अस्थिरता आ सकती है। नौकरी छूटने का खतरा भी हो सकता है। व्यापार पर भी नकारात्मक प्रभाव होगा। व्यापार में घाटा होने साझेदारी में विवाद हो सकते हैं। जहां तक मैरिड लाइफ पर प्रभाव की बात है, तो दांपत्य जीवन में तनाव बढ़ सकता है। विवाद हो सकते हैं। हेल्थ पर नेगेटिव असर होने की आशंका है। पुरानी बीमारियां उभरने से स्वास्थ्य खराब रह सकता है। मानसिक तनाव बढ़ सकता है। आत्मविश्वास कम होगा।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: Chhath Puja 2024: इन 9 चीजों के बिना अधूरी रहती है छठ पूजा, 5वां आइटम है बेहद महत्वपूर्ण!

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

---विज्ञापन---
First published on: Oct 22, 2024 10:07 AM

End of Article

About the Author

Shyamnandan

साल 2006 में 'सिविल सर्विसेज क्रॉनिकल' मैगजीन से बतौर सब-एडीटर जर्नलिज्म की दुनिया में एंट्री करने वाले श्यामनंदन को लगभग 20 वर्षों का कार्यानुभव है। बनारस हिन्दू यूनिवर्सिटी (BHU) के स्टूडेंट रहे ये हमेशा से एक्सपेरिमेंटल रहे हैं। डिजिटल दुनिया में इनकी पैठ साल 2009 में मोबाइल वैस (Mobile VAS) कंटेंट से हुई। हिंदुस्तान टाइम्स (HT Media), इंडिकस एनालिटिक्स की लाइव मोबाइल (LiveMobile), इंस्टामेज जैसी कंपनियों में मोबाइल प्लेटफॉर्म के लिए काम करते-समझते और जल्द ही कई पायदान लांघते हुए प्रोडक्ट मैनेजर बने। मोबाइल प्लेटफॉर्म की समझ ने इनके एनडीटीवी (NDTV) में जाने का रास्ता आसान बनाया। इनके खाते में एनडीटीवी (NDTV) की 'आस्था' और 'जॉब अलर्ट्स' पेज लॉन्च करने का श्रेय दर्ज है। यहीं से इनकी वास्तविक ऑनलाइन जर्नलिज्म शुरू हुई। इंटरनेशनल रिलेशंस, जियो-पॉलिटिक्स, एनवायरनमेंट, साइंस टेक, एजुकेशन, हेल्थ, लाइफस्टाइल, फैशन और व्यंजन-रेसपी पर काफी लिखने के बाद ये 'धर्म और ज्योतिष' कंटेंट में रम गए। इस विषय को और गहराई से समझने और प्रस्तुत करने लिए इन्होंने भारतीय विद्या भवन (BVB), नई दिल्ली से एस्ट्रोलॉजी का कोर्स कंप्लीट किया। वर्तमान में News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे श्यामनंदन, बंसल न्यूज (भोपाल) के 'वेबसाईट हेड' भी रह चुके हैं। इनकी एक बड़ी खासियत है, रणनीति और योजना के साथ आगे बढ़ना। इनको YouTube और Facebook के लिए कंटेंट क्रिएशन और कंटेंट प्रमोशन के साथ-साथ SEO, SMO और SMM की अच्छी समझ है। जहां तक हॉबी की बात है, इनको पटकथा (Screenplay) और गजल लिखने, फिल्म देखने, खाना बनाने और पेंटिंग में विशेष रूचि है। संपर्क करें: 📧 Email: shyam.nandan@bagconvergence.in 🔗 LinkedIn: https://www.linkedin.com/in/shyamnandan-kumar/ 🐦 Twitter/X: @Shyamnandan_K

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola