Surya Gochar 2023: ज्योतिषीय गणना के मुताबिक, 14 अक्टूबर 2023 को साल का दूसरा और बड़ा सूर्य ग्रहण लगने वाला है। साथ ही इसके ठीक 4 दिन बाद ग्रहों के राजा सूर्य तुला राशि में गोचर (प्रवेश) करेंगे। ज्योतिष शास्त्र के जानकारों का कहना है कि सूर्य ग्रहण के बाद सूर्य के तुला राशि में गोचर से 4 राशि वालों की किस्मत खुल सकती है। आइए ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक जानते हैं सूर्य ग्रहण के बाद होने वाले सूर्य गोचर से किन 4 राशि वालों की जिंदगी खुशहाल रहने वाली है।
कन्या राशि
ज्योतिर्विदों के मुताबिक सूर्य ग्रहण के बाद होने वाला सूर्य का गोचर कन्या राशि के लिए बेहद खास है। दरअसल सूर्य के गोचर का इस राशि का जातकों पर शुभ प्रभाव पड़ेगा। साथ ही इस दौरान नौकरी और बिजनेस में खास खास आर्थिक लाभ देखने को मिलेगा। इसके अलावा सूर्य गोचर की पूरी अवधि में घर-परिवार में खुशहाली बनी रहेगी। कारोबार में निवेश करना फायदेमंद रहेगा। पैतृक संपत्ति से धन लाभ हो सकता है। इस दौरान सेहत अच्छी रहेगी। परिवार से साथ खुशनुमा पल बिताएंगे। आमदनी में इजाफा होगा।
धनु राशि
धनु राशि के जातकों के लिए सूर्य ग्रहण के बाद होने वाला सूर्य का गोचर किसी वरदान से कम नहीं है। दरअसल सूर्य के गोचर का सबसे शुभ असर इसी राशि पर होगा। जिसके परिणामस्वरूप सूर्य गोचर की अवधि में आर्थिक उन्नति के कई योग बनेंगे। बिजनेस में खूब उछाल आएगा। जिसके आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी। जमीन के कार्यों से आर्थिक लाभ की उम्मीद कर सकते हैं। नौकरी में पदोन्नति का लाभ प्राप्त हो सकता है। किसी साथी से अचानक धन लाभ होगा। इस दौरान निवेश से आर्थिल लाभ की उम्मीद कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें: सूर्य ग्रहण पर त्रिग्रही योग का दुर्लभ संयोग, 5 राशियों की लगेगी लॉटरी, मां दुर्गा भरेंगी धन के भंडार!
मकर राशि
सूर्य ग्रहण के बाद होने वाला सूर्य का गोचर मकर राशि वालों के लिए शुभ और मंगलकारी माना जा रहा है। दरअसल सूर्य गोचर के शुभ प्रभाव से इस दौरान करियर में सफलता मिलेगी। साथ ही उसमें स्थिरता भी बनी रहेगी। बिजनेस में जमकर मुनाफा होगा। सरकारी नौकरी वालों को प्रमोशन हो सकता है। अन्य नौकरी पेशा वालों को वेतनवृद्धि का लाभ प्राप्त होगा। समाजिक कार्यों में प्रतिष्ठा मिलेगी। मान-सम्मान में वृद्धि और आकस्मिक धन लाभ के योग हैं।
कुंभ राशि
सूर्य का गोचर कुंभ राशि के जतकों के लिए अत्यंत शुभ और कल्याणकारी माना जा रहा है। इस दौरान सेहत से जुड़ी किसी पुरानी बीमारी से छुटकारा मिल सकता है। सूर्य देव के शुभ प्रभाव से जॉब-बिजनेस में खास प्रगति देखने को मिलेगी। पैतृक संपत्ति से लाभ होगा। आमदनी के नए स्रोत बनेंगे जिससे आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी। घर-परिवार में भी बरकत होगी। सरकारी नौकरी करने वालों को इस दौरान शुभ समाचार मिलेंगे।
यह भी पढ़ें: 15 नवंबर तक दोनों हाथों से पैसा बटोरेंगे 5 राशियों के जातक, जॉब-बिजनेस से होगी छप्परफाड़ कमाई
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
कुंभ, मकर और तुला राशि के लिए उपाय, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
11 hrs agoआज सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा सोमवार का दिन? पढ़ें राशिफल
19 hrs agoमेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
1 day agoघूमने-फिरने के शौकीन हैं इन दो मूलांक के लोग, ट्रिप के लिए रहते हैं तैयार
1 day agoवृषभ राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, 5 दिसंबर तक रह सकते हैं परेशान
1 day agoरविवार को सूर्य की तरह चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoलाभ या हानि, शनिवार कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoआज इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, हो सकता है धनलाभ, पढ़ें राशिफल
3 days agoगुरुवार को किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि? पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoआज प्रभावी रहेगा सर्वार्थ सिद्धि योग, कैसा रहेगा सभी का दिन? पढ़ें राशिफल
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines