Shani Margi 2023 In Aquarius: ज्योतिषीय गणना के मुताबिक, शनि देव 30 साल बाद अपनी प्रिय राशि कुंभ में 4 नवंबर को मार्गी हो गए हैं। ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक शनि देव का स्वराशि कुंभ में मार्गी होना शुभ माना जा रहा है। ऐसे में शनि मार्गी अवस्था में रहकर कुछ राशि के जातकों को नौकरी-व्यापार में आर्थिक लाभ के कारक बनेंगे। बता दें कि शनि देव जून 2024 तक कुंभ राशि में मार्गी अवस्था में ही रहेंगे यानी इनकी चाल सीधी रहेगी। आइए जानते हैं कि साल 2024 तक किन 5 राशियों पर मेहरबान रहेंगे और इस दौरान इन राशि वालों के जीवन में क्या बदलाव आएगा।
मेष राशि
मेष राशि के जातकों के लिए शनि का स्वराशि कुंभ में मार्गी होना शुभ माना जा रहा है। दरअसल शनि देव मेष राशि से संबंधित जातकों पर साल 2024 तक अपनी कृपा दृष्टि रखेंगे। जिसके शुभ परिणामस्वरूप जीवन में खास सकारात्मक परिवर्तन देखने को मिलेगा। शनि मार्गी की पूरी अवधि में बिजनेस से खूब मुनाफा प्राप्त करेंगे। साथ ही इस दौरान नौकरी में प्रमोशन और वेतनवृद्धि का लाभ मिल सकता है। कानूनी मामलों में सफलता प्राप्त होगी।
वृषभ राशि
शनि का स्वराशि कुंभ में मार्गी होना वृषभ राशि से संबंधित जातकों के लिए भी शुभ और लाभकारी माना जा रहा है। शनि देव वृषभ राशि के जातकों पर मार्गी अवस्था के दौरान खूब कृपा दृष्टि रखेंगे। कारोबार में खूब तरक्की देखने को मिलेगी। जॉब में प्रमोशन की प्रबल संभावना है। जो लोग लोहे से जुड़ा व्यवसाय करते हैं, उन्हें इस दौरान जबरदस्त मुनाफा प्राप्त होगा। दांपत्य जीवन में खास तरक्की देखने को मिलेगी। लव लाइफ में भी स्थिति अनुकूल रहने वाली है। पैतृक संपत्ति से लाभ मिलेगा।
यह भी पढ़ें: 2024 में दिखाई देगा साल का पूर्ण सूर्य ग्रहण, जानिए दुनिया में कहां-कहां दिखेगा असर
कन्या राशि
कन्या राशि के लिए शनि का मार्गी होना अत्यंत शुभ माना जा रहा है। शनि देव मार्गी अवस्था के दौरान साल 2024 तक कन्या राशि के जातकों पर अपनी शुभ दृष्टि रखेंगे। परिणामस्वरूप नौकरी में पदोन्नति का लाभ मिल सकता है। बिजनेस में खास आर्थिक प्रगति देखने को मिलेगी। इसके अलावा भी आर्थिक लाभ के कई अवसर प्राप्त होंगें। विदेशी स्रोत से भी धन लाभ हो सकता है। करियर में खास उन्नति देखने को मिलेगी। दांपत्य जीवन में खुशियां रहेंगी।
तुला राशि
तुला राशि के जातक भी शनि के मार्गी होने का विशेष लाभ प्राप्त करेंगे। यानी तुला राशि वालों पर शनि देव साल 2024 तक मेहरबान रहने वाले हैं। ऐसे में इस दौरान कारोबार में खास उन्नति मिलेगी। सेहत के नजरिए से भी शनि का यह गोचर शुभ रहेगा। इस दौरान किसी पुरानी बीमारी से राहत मिल सकती है। कार्यस्थल पर सकारात्मक माहौल नजर आएगा। अधिकारी वर्ग कार्यों की प्रसंशा करेंगे। जिससे पदोन्नति का रास्ता साफ होगा। बिजनेस में आर्थिक प्रगति कर सकते हैं। वैवाहिक जीवन इस अवधि में खुशहाल नजर आएगा।
मकर राशि
ज्योतिषीय गणना के मुताबिक मकर राशि के जातकों को शनि का स्वराशि कुंभ में मार्गी होना अनुकूल रहेगा। शनि देव मार्गी अवस्था के दौरान साल 2024 तक मकर राशि वालों पर अपनी विशेष कृपा दृष्टि रखेंगे। इस दौरान धन लाभ के कई अवसर प्राप्त होंगे। मकर राशि वालों को इस दौरान नई नौकरी का अवसर भी प्राप्त हो सकता है। व्यापारिक क्षेत्र में जबरदस्त सफलता मिलेगी। कार्यस्थल पर जो भी कार्य करेंगे उसमें खूब प्रसंशा प्राप्त होगी। दांपत्य जीवन खुशहाल और लव लाइफ भी अच्छा रहेगा। कुल मिलाकर शनि का मार्गी होना मकर राशि के जातकों के लिए लाभकारी रहेगा।
यह भी पढ़ें: Ishta Dev: जानें कौन हैं 5 राशियों के इष्ट देव, जिनकी पूजा से मिलते हैं धन-लाभ
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
मेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
15 hrs agoघूमने-फिरने के शौकीन हैं इन दो मूलांक के लोग, ट्रिप के लिए रहते हैं तैयार
16 hrs agoवृषभ राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, 5 दिसंबर तक रह सकते हैं परेशान
18 hrs agoरविवार को सूर्य की तरह चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य, पढ़ें आज का राशिफल
21 hrs agoलाभ या हानि, शनिवार कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoआज इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, हो सकता है धनलाभ, पढ़ें राशिफल
2 days agoगुरुवार को किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि? पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआज प्रभावी रहेगा सर्वार्थ सिद्धि योग, कैसा रहेगा सभी का दिन? पढ़ें राशिफल
4 days agoस्किल्स सीखने में माहिर होते हैं इन मूलांक के लोग, लेते हैं बड़ा रिस्क
5 days agoकार्तिक माह शुरू, कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए दिन, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines