---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

Ishta Dev: जानें कौन हैं 5 राशियों के इष्ट देव, जिनकी पूजा से मिलते हैं धन-लाभ

Zodiac Sign Ishta Dev: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, प्रत्येक राशि के अपने इष्ट देव होते हैं। मान्यता है कि जो जातक अपने इष्ट देव की पूजा करते हैं, उन्हें शुभ फल की प्राप्ति होती है। तो आइए इस खबर में जानते हैं 5 राशियों के इष्ट देव के बारे में।

---खबर नीचे जारी है---

Zodiac Sign Ishta Dev: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, हर जातक एक विशिष्ट राशि के तहत जन्म लेता है इसके साथ ही जन्म से ही ग्रहों व नक्षत्रों से भी जुड़ा होता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, प्रत्येक राशि का एक स्वामी देव होता है। मान्यता है कि अपने इष्ट देव की पूजा करने से जीवन में सकारात्मक और अच्छे परिणाम मिलते हैं। तो आज इस खबर में जानेंगे कि 5 राशियों के कौन से इष्ट देव हैं। आइए विस्तार से जानते हैं।

5 राशि के लोगों के जानें इष्ट देव

पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, सनातन धर्म में देवी-देवताओं का अधिक महत्व होता है। मान्यता है कि हर व्यक्ति अपनी आस्था और रूची से किसी देवी-देवता की पूजा करते हैं। लेकिन आपको बता दें कि अपने इष्ट देव की पूजा विशेष माना गया है। जो जातक अपनी राशि से संबंधित देवी-देवता की पूजा करते हैं, उनके जीवन में सकारात्मक और अनुकूल परिणाम प्राप्त होता है।

यह भी पढ़ें- 4 राशि के लोगों को भूलकर भी नहीं धारण करना चाहिए सोना, जानें इसके फायदे और नुकसान

मेष राशि

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मेष राशि के जातक के स्वामी मंगल ग्रह होते हैं। ऐसे में मेष राशि के जातकों के इष्ट देव हनुमान जी और भगवान राम जी हैं। तो मेष राशि के जातकों को अपने इष्ट देव हनुमान जी और भगवान श्री राम की पूजा करनी चाहिए।

---खबर नीचे जारी है---

वृषभ राशि

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, वृषभ राशि के जातकों के स्वामी शुक्र ग्रह होते हैं। ऐसे में वृषभ राशि के जातकों की इष्ट देवी मां दुर्गा है। मान्यता है कि जो जातक मां दुर्गा की विधि-विधान से पूजा करते हैं, उनके जीवन में सदैव प्रेम, सद्भाव और समृद्धि का आशीर्वाद मिलता है।

यह भी पढ़ें- तुलसी माला धारण करने के क्या होते हैं नियम और फायदे, जानें तुलसी के प्रकार

---खबर नीचे जारी है---

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों के स्वामी बुध ग्रह होते हैं और ऐसे में मिथुन राशि के इष्ट देव भगवान गणेश और विष्णु हैं। मान्यता है कि जो जातक इन दोनों देवताओं की पूजा करते हैं, उनको ज्ञान और बुद्धि की प्राप्ति होती है।

---खबर नीचे जारी है---

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों के स्वामी चंद्र देव होते हैं। ऐसे में कर्क राशि के जातकों के इष्ट देव भगवान शिव हैं। जो जातक भगवान शिव की पूजा करते हैं, उनके अंदर भावनात्मक स्थिरता, सुरक्षा और आध्यात्मिकता का विकास होता है।

सिंह राशि

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सिंह राशि के जातकों के स्वामी ग्रह सूर्य देव हैं। मान्यता है कि सिंह राशि के जातकों के इष्ट देव हनुमान जी और मां गायत्री देवी हैं। मान्यता है कि जो जातक गायत्री मां की पूजा करता है, उसे साहस और दिव्य प्रकाश का आशीर्वाद प्राप्त होता है।

---खबर नीचे जारी है---

यह भी पढ़ें- तुला राशि के लिए भाग्यशाली माने गए हैं 2 रत्न, जानें धारण करने के फायदे

---खबर नीचे जारी है---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

First published on: Nov 04, 2023 01:17 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola