ग्रहों के सेनापति मंगल को ज्योतिष में साहस, ऊर्जा, बड़े भाई, भूमि, खून और वीरता का कारक माना जाता है। कुंडली के कुछ विशेष भावों में मंगल का होना व्यक्ति को मांगलिक बनाता है। मांगलिक होना हर एक व्यक्ति के लिए खराब नहीं होता है। अगर कुंडली में मंगल की स्थिति मजबूत हो या शुभ ग्रह की दृष्टि पड़ रही हो तो व्यक्ति के जीवन में साहस, सुख और समृद्धि आती है।
कुंडली में मांगलिक दोष वैवाहिक जीवन को प्रभावित कर सकता है। इसके अलावा भी कई प्रकार की समस्याएं दे सकता है, लेकिन मांगलिक लोगों में कुछ खास गुण भी पाए जाते हैं।
ऐसे बनता है मांगलिक दोष
जन्म कुंडली मतलब लग्न चार्ट में 1, 4, 7, 8 और 12वें भाव में मौजूद मंगल मांगलिक दोष का कारण बनता है। इसके साथ ही ऐसे ही नवमांश और चंद्र कुंडली के चार्ट में भी इन्हीं किसी भाव में मंगल उपस्थित हो तो मांगलिक दोष होता है। अगर लग्न और चंद्र कुंडली में मांगलिक दोष तो व्यक्ति घोर मांगलिक होता है। यह मानसिक तनाव और पारिवारिक समस्याओं का कारण भी बनता है। वहीं, अगर जन्म कुंडली में मंगल दोष हो, लेकिन चंद्र कुंडली में न हो तो इस दोष का असर कम हो जाता है।
इस भाव का मंगल होता है सबसे अशुभ
8वें भाव के मंगल को सबसे अशुभ, 7वें और 12वें भाव का मंगल मध्यम और पहले व चौथे भाव का मंगल सामान्य मांगलिक दोष बनाता है।
ऐसा मंगल होता है शुभ
अगर मंगल किसी कुंडली में मांगलिक दोष तो बना रहा है, लेकिन इन भावों में मंगल शुभ राशियों में स्थित हो। जैसे मकर राशि में मंगल उच्च होता है। मतलब अगर आपकी कुंडली के चार्ट में 10 अंक के साथ मंगल लिखा हो, 1 या 8 नंबर के साथ मंगल लिखा हो तो समझ लें मंगल शुभ है। 10 नंबर मकर राशि 1 नंबर मेष और 8 नंबर वृश्चिक राशि का होता है। मंगल मकर में उच्च और मेष व वृश्चिक का स्वामी होता है।
मांगलिक व्यक्ति में दिखती हैं ये खूबियां
मांगल अगर शुभ स्थिति में है और मांगलिक दोष है तो व्यक्ति निडर, आत्मविश्ववासी और जोश से भरपूर होता है। ऐसा व्यक्ति मुश्किल परिस्थितियों में भी हार नहीं मानता है और अपने बल पर सफलता प्राप्त करता है।
लीडरशिप पावर
मांगलिक व्यक्ति के अंदर मजबूत लीडरशिप पावर होती है। ऐसा व्यक्ति राजनीति, बिजनेस, पुलिस सेना, प्रशासनिक सेवाओं और खेल आदि में सफलता प्राप्त करता है।
रिस्क लेने से नहीं डरते
जिनकी कुंडली में मांगलिक दोष होता है, लेकिन मंगल शुभ स्थिति में होता है, ऐसा व्यक्ति रिस्क लेने से पीछे नहीं हटते हैं। ये बिजनेस, शेयर मार्केट आदि में जल्दी सक्सेस पाते हैं। ये खूब मेहनत करते हैं। इससे अच्छा धन भी कमाते हैं।
रहते हैं हेल्दी
जिन लोगों का मंगल शुभ स्थिति में होता है, वे शारीरिक रूप से मजबूत होते हैं। इनको जल्दी बीमारियां तंग नहीं करती हैं। माना जाता है कि इनकी उम्र भी लंबी होती है।
विवाह में आती है स्थिरता
बेसिकल मांगलिक लोगों के अंदर काफी ऊर्जा होती है, ऐसे में इनकी ऊर्जा एक मांगलिक व्यक्ति ही संभाल सकता है। अगर एक मांगलिक दोष वाले व्यक्ति की शादी बिना मांगलिक व्यक्ति से हो जाएगी तो जीवन में झगड़े होते रहेंगे। इसी कारण मांगलिक की शादी अगर मांगलिक व्यक्ति से होती है तो वैवाहिक जीवन अच्छा रहता है। ये लोग सफल दांपत्य जीवन जीते हैं।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें- चमकेगी किस्मत और बनेंगे सारे काम, शुक्र के अस्त से 3 राशियों की हो गई बल्ले-बल्ले!
संबंधित खबरें
गुरुवार को किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि? पढ़ें आज का राशिफल
3 hrs agoआज प्रभावी रहेगा सर्वार्थ सिद्धि योग, कैसा रहेगा सभी का दिन? पढ़ें राशिफल
1 day agoस्किल्स सीखने में माहिर होते हैं इन मूलांक के लोग, लेते हैं बड़ा रिस्क
1 day agoकार्तिक माह शुरू, कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए दिन, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoआश्विन पूर्णिमा पर कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआज शरद पूर्णिमा पर ग्रहों का दुर्लभ संयोग, इन 3 राशियों को मिलेगा लाभ
4 days agoशरद पूर्णिमा पर इन 4 राशियों की आय में होगी वृद्धि, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoवृषभ राशि वाले रहें सावधान, दिसंबर तक मिलेंगे अशुभ परिणाम
4 days agoशनिवार को इन 5 राशियों को हो सकता है धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoआज चमकेगा इन 4 राशियों का भाग्य, पढ़ें 23 अक्टूबर का दैनिक राशिफल
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines