---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

Mars Ketu Yuti: अक्टूबर का महीना इन 3 राशियों के लिए वरदान! मंगल-केतु मिलकर दिलाएंगे छप्परफाड़ पैसा

Mars Ketu Yuti: ज्योतिषीय गणना के मुताबिक अक्टूबर का महीना ग्रह-गोचर की दृष्टि से अत्यंत खास है। दरअसल इस महीने में कई ग्रह अपनी चाल बदलेंगे। जिसमें केतु और मंगल का भी राशि परिवर्तन शामिल है। अक्टूबर महीने में मंगल देव तुला राशि में मौजूद रहेंगे। यहां पर केतु का भी युति योग बनेगा। मंगल […]

---खबर नीचे जारी है---

Mars Ketu Yuti: ज्योतिषीय गणना के मुताबिक अक्टूबर का महीना ग्रह-गोचर की दृष्टि से अत्यंत खास है। दरअसल इस महीने में कई ग्रह अपनी चाल बदलेंगे। जिसमें केतु और मंगल का भी राशि परिवर्तन शामिल है। अक्टूबर महीने में मंगल देव तुला राशि में मौजूद रहेंगे। यहां पर केतु का भी युति योग बनेगा। मंगल देव 3 अक्टूबर को तुला राशि में प्रवेश कर जाएंगे। ऐसे में ग्रहों का यह युति योग कुछ राशियों के लिए भाग्यवर्धक साबित होगा। आइए जानते हैं कि अक्टूबर में होने तुला राशि में मंगल-केतु की युति किन राशियों के लिए शुभ है।

कन्या राशि

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, अक्टूबर में बनने वाला केतु-मंगल का युति योग कन्या राशि के जातकों के लिए भाग्यवर्धक है। ऐसे में इस दौरान केतु और मंगल देव की विशेष कृपा प्राप्त होगी। नौकरी और रोजगार के नए अवसर प्राप्त होंगे। इसके साथ ही इस दौरान कई स्रोतों से धन लाभ होगा। इसके साथ ही परिवार के किसी सदस्य से आर्थिक लाभ होगा। बिजनेस में किए गए निवेश से लाभ मिल सकता है।

सिंह राशि

केतु-मंगल का राशि परिवर्तन सिंह राशि वालों के लिए मंगलकारी माना जा रहा है। दरअसल इस दौरान बिजनेस में किए गए आर्थिक निवेश का रिटर्न मिलेगा। इसके साथ नौकरी में प्रगति का भी योग बनेगा। किसी साथी से अचानक धन लाभ हो सकता है। कुल मिलाकर केतु-मंगल का युति योग सिंह राशि वालों के लिए वरदान साबित होगा।

यह भी पढ़ें: 3 अक्टूबर तक इन राशियों पर जमकर कृपा बरसाएंगे सूर्य-मंगल, होगा अकूत धन लाभ

---खबर नीचे जारी है---

कुंभ राशि

ज्योतिषीय गणना के मुताबिक, केतु-मंगल का युति योग कुंभ राशि वालों के लिए शुभ है। अक्टूबर महीने में बनने वाला यह युति योग धनकारक साबित होगा। ऐसे में इस दौरान कई स्रोतों से आर्थिक लाभ होगा। नौकरी और बिजनेस में खूब तरक्की होगी। शादीशुदा जिंदगी में लाइफ पार्टनर से चल रहा मनमुटाव दूर होगा। जिससे घर में खुशहाली नजर आएगी।

---खबर नीचे जारी है---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

First published on: Sep 29, 2023 11:42 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola