हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB

Aaj Ka Rashifal: किन राशियों को मिलेगी भगवान की विशेष कृपा? जानें आज का राशिफल और उपाय

विज्ञापन

Aaj Ka Rashifal Today Horoscope 5 January 2024: ज्योतिषचार्य डॉ. संजीव शर्मा के अनुसार, वृश्चिक राशि वालों का वैवाहिक जीवन सुखमय बीतेगा। मिथुन राशि के जातकों का व्यवसायिक योग बन रहा है।  आगे जानिए मेष से लेकर मीन तक के लिए आज का राशिफल और उपाय।

1. मेष राशि
संबंधों और व्यावसायिक मामलों में विभाजित महसूस करेंगे। दुविधा की स्थिति रहेगी। अगर आप पुलिस विभाग में कार्य करते हैं तो बिना वजह किसी से न उलझें, न कोई झगड़ा मोल लें। सुबह हनुमान चालीसा का पाठ करें। मंगल के बीज मंत्र का जाप करें। किसी गरीब को भोजन अवश्य कराएं।

2. वृष राशि
निजी जीवन में नए अनुभव होंगे। पत्नी के साथ संबंध मधुर होंगे। रचनात्मकता आपके जीवन का एक पहलू होगी। घर परिवार में आनंद रहेगा और भौतिक मामलों में ध्यान रहेगा। यात्रा का योग बन सकता है। सुबह किसी छोटी बच्ची को वस्त्र दान करें और उसे भोजन कराएं।

विज्ञापन

3. मिथुन राशि
आपके कार्य के लिए आपको सराहना मिलेगी और नए अवसर भी प्राप्त होंगे। व्यावसायिक जीवन में सफलता के योग हैं। सहकर्मियों और अपने अधीनस्थ कर्मचारियों से भी प्रशंसा प्राप्त होगी। सुबह गाय को हरा चारा खिलाएं और बुद्ध के बीज मंत्र का जाप करें। किसी घायल गोवंश का उपचार कराएं।

यह भी पढ़े: कहीं आपके घर में गड़बड़ी तो नहीं? बीमारियों से छुटकारा पाने के लिए ‘वास्तु शास्त्र’ टिप्स

विज्ञापन

4. कर्क राशि
निजी संबंधों में प्रेम रहेगा। जीवनसाथी से दिल की बात साझा करेंगे। नकारात्मकता से दूर रहें, अन्यथा आपको नींद न आने की दिक्कत हो सकती है। सुबह शिवलिंग पर जाकर मोती अर्पित करें और किसी गरीब को आटा या चावल दान करें।

5. सिंह राशि
परिवार के साथ समय बिताएंगे। संबंधों में प्रेम रहेगा। अतीत के भाई को अपने पर हावी न होने दें। व्यापार वाणिज्य संबंधों में एक सामान्य भाव रखें। सुबह माता-पिता का आशीर्वाद लेकर घर से बाहर निकलें। वाहन धीमे चलाएं। निर्णय लेते समय अंतर्मन की सुनें। सुबह गाय को गुड़ और रोटी दें। सूर्य के बीज मंत्र का जाप करें और सूर्य देव को जल अर्पित करें।

विज्ञापन

यह भी पढ़े: Makar Sankranti 2024: मकर संक्रांति पर तिल का है खास महत्व, इन 2 उपाय से होगा धन लाभ!

6. कन्या राशि
व्यापार में उन्नति के अवसर मिलेंगे। घर में, व्यापार में सब कुछ अच्छा चलेगा। घर में किसी मेहमान का आगमन होने से समय अच्छा गुजरेगा। प्रेम संबंधों के योग बनेंगे। किसी गाय को पलक या हरा चारा खिला दें। बुद्ध के बीज मंत्र का भी जाप करें।

विज्ञापन

7. तुला राशि
परिवार में मित्रों का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। आत्म केंद्रित होकर स्वयं की शक्ति को जागृत करें। पत्नी और बच्चों के साथ आज किसी यात्रा पर जा सकते हैं। आज कोई बड़ी खरीदारी भी कर सकते हैं। सुबह शुक्र के बीज मंत्र का जाप करें और किसी गरीब बच्ची को सफेद वस्त्र का दान करें।

8. वृश्चिक राशि
अगर आप विद्यार्थी हैं या अध्यापन के कार्य से जुड़े हुए हैं तो भावनाओं में बहने के कारण सत्य को देखने का आभास नहीं होगा। कोई भी निर्णय लेने से पहले दिल और दिमाग दोनों की सुनें। कल्पनाओं में बहकर सत्य को अनदेखा न करें। सुबह हनुमान चालीसा का पाठ करें और मंगल के बीज मंत्र का जाप करें।

विज्ञापन

यह भी पढ़े: Lakshmi Narayan Rajyog: 18 जनवरी को शुक्र व बुध मिलकर बनाएंगे लक्ष्मी नारायण राजयोग

9. धनु राशि
अगर आप रिसर्च फील्ड में हैं तो आज अपने किसी भी प्रोजेक्ट पर विराम लगा दें। परिवार और मित्रों के संग किसी उत्सव में भाग लेंगे। गाड़ी धीमे चलाएं। बिना वजह किसी से न उलझें। सुबह बृहस्पति के बीज मंत्र का जाप करें और गाय को आटे की लोई हल्दी लगाकर खाने को दें।

विज्ञापन

10. मकर राशि
अपनी कार्य कुशलता से सफलता और प्रशंसा अर्जित करेंगे। नकारात्मक कल्पनाएं आपका कुछ नहीं बिगाड़ सकेंगी। व्यावसायिक मामलों और निजी जीवन की जटिलताओं का समाधान अच्छे से करेंगे। आपके जीवन में अच्छे लोगों का आगमन होगा। सुभाष शनि के बीज मंत्र का जाप करें और कुत्ते को रोटी दिन करें। घायल कुत्ते का उपचार करा दें।

11. कुंभ राशि
किसी मित्र या प्रेमी के संग अपने आत्मीय सुख के क्षण साझा करेंगे। बड़े कार्य में सहकर्मी और अधीनस्थ कर्मचारियों का साथ मिलेगा। यश और कीर्ति में वृद्धि के नए अवसर प्राप्त होंगे। किसी यात्रा पर भी जा सकते हैं। सुभाश्री के बीज मंत्र का जाप करें और घायल कुत्ते का उपचार करा दें। कुत्ते को खाने को भी दें।

विज्ञापन

12. मीन राशि
पारिवारिक गतिविधियों में जटिलताओं का सामना करना पड़ सकता है। परिवार में बिना वजह न उलझें, अन्यथा आपको स्वास्थ्य हानि हो सकती है। माता-पिता का आशीर्वाद लेकर घर से बाहर निकलें। किसी घायल गोवंश का उपचार करा दें और शुक्र के बीज मंत्र का जाप करें।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

Sponsored Links by Taboola