Aaj Ka Rashifal: 26 जनवरी को सूर्य की तरह चमकेगा 3 राशियों की किस्मत, जानें आज का राशिफल और उपाय

Aaj Ka Rashifal 26 January 2024: आज का राशिफल राशिचक्र की समस्त 12 राशियों के लिए खास है। पढ़िए दैनिक राशिफल और उपाय।

Aaj Ka Rashifal 29 March 2024

आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal Today Horoscope 26 January 2024: ज्योतिर्विद डॉ. संजीव शर्मा के अनुसार, आज का दिन मेष से लेकर मीन राशि के लिए शुभ है। आगे सभी 12 राशियों के लिए आज का राशिफल और उपाय जानिए।

विज्ञापन

मेष राशि

निजी जीवन में उतार चढ़ाव रह सकता है। मां की उदासी को दूर करने के लिए किसी यात्रा पर जाएंगे तो अच्छा रहेगा। ध्यान व योग से स्वास्थ्य बेहतर होगा। सुबह हनुमान चालीसा का पाठ करें व गाय को  भोजन कराएं।

विज्ञापन

वृष राशि

आज आप चाहे तो व्यापार में पैसा लगा सकते हैं। अगर आप शेयर मार्केट में इन्वेस्ट करना चाहते हैं तो बिल्कुल कर सकते हैं। घर परिवार में माहौल अच्छा रहेगा। बच्चों को उपहार दें व सुबह शुक्र के बीज मंत्र का जाप करें।

विज्ञापन

मिथुन राशि

आपके कार्य कौशल के लिए सफलता मिलेगी व प्रशंसा भी होगी। जीवन में दोस्त आपको बहुत अहम हिस्सा मानेंगे। निजी संबंधों में प्रेम रहेगा। गाय को हरा चारा खिलाएं व किसी घायल गाय का उपचार कर दें।

विज्ञापन

कर्क राशि

जीवन में कभी-कभी अकेलेपन के कारण आपका स्वभाव दार्शनिक प्रवृत्ति का होगा। आज आप चाहे तो किसी धार्मिक स्थल की यात्रा कर सकते हैं व सुबह हनुमान चालीसा का पाठ करें। चंद्र के बीज मंत्र का भी जाप कर सकते हैं। सुबह किसी बच्चे को खाना खिला दें।

सिंह राशि

संबंधों में व्यावसायिक मामलों में विभाजित महसूस करेंगे। अगर आप एक विद्यार्थी है तो आज अपना दिमाग केंद्रित रखें व पढ़ाई पर पूरा ध्यान दें। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। सुबह सूर्य को हल्दी व चावल डाल कर जल अर्पित करें।

विज्ञापन

कन्या राशि

घर परिवार में माहौल बहुत अच्छा रहेगा। घर में किसी सदस्य के जन्मदिन के कारण उत्साह व उल्लास बना रहेगा। आज गाड़ी धीमे चलाएं। गरीबों को भोजन और कंबल दान करें।

विज्ञापन

तुला राशि

घर परिवार में रिश्ते अच्छे रहेंगे। ससुराल पक्ष के लोगों का घर में आना-जाना रहेगा व माहौल अच्छा रहेगा। माता-पिता का आशीर्वाद लेकर के सुबह घर से निकलें। किसी महिला मित्र से मुलाकात हो सकती है। सुबह किसी गरीब को आटा या चावल दान करें।

वृश्चिक राशि

सेना या पुलिस में काम करने वाले लोगों के लिए दिन अच्छा नहीं रहेगा। किसी अधिकारी से बिना वजह ना उलझें। पत्नी से बिना वजह विवाद ना करें अन्यथा झगड़ा हो सकता है। सुबह बंदरों को गुड़ व चना अथवा केला खिलाएं।

विज्ञापन

धनु राशि

नकारात्मक कल्पनाओं से बचें। अगर आप शिक्षण कार्य से संबंध रखते हैं तो बिना वजह बच्चों को आज ना डांटे। अपने सहकर्मियों से प्रेम से बात करें। घर पर जब आए तो बच्चों को कोई उपहार जरूर दें। सुबह किसी घायल गाय का उपचार करें व शुक्र के बीज मंत्र का जाप करें।

विज्ञापन

मकर राशि

भौतिक मामलों के संबंध में तार्किक ना हो। दृष्टिकोण जब भी नकारात्मक होगा। आपके रिजल्ट अच्छे नहीं होंगे। वैसे आज का दिन व्यवसाय में निजी संबंधों के लिए बहुत अच्छा है। अगर किसी मित्र से मिलने जाना चाहते हैं तो बिल्कुल जाइए बहुत अच्छा रहेगा। सुबह कुत्ते को रोटी दें। शनि के बीज मंत्र का जाप करें।

विज्ञापन

कुंभ राशि

अगर कोई केस चल रहा है तो आज उसका निर्णय आपके पक्ष में आने के योग हैं। घर परिवार का सहयोग मिलेगा विशेष कर पत्नी से संबंध अच्छे रहेंगे। सुबह किसी घायल कुत्ते का उपचार करें व गाय व कुत्ते को रोटी दें।

मीन राशि

आज नकारात्मक सोच को छोड़कर एक अच्छी ऊर्जा अपने मन में रखें ताकि आपके कार्य सफल हो सके। बिना वजह किसी से ना उलझें। जीवन में सोच सकारात्मक रखें। सुबह माता-पिता का आशीर्वाद लेकर के घर से निकलें। गाय को रोटी दें व कुत्ते को भोजन खिलाएं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ