Aaj Ka Rashifal, 11 February 2023: इनकी चमकेगी किस्मत, होगा धन लाभ, जानें आज का अपना राशिफल...
Edited By Pankaj Mishra

Edited By Pankaj Mishra

Aaj Ka Rashifal, 11 February 2023: आज दिनांक 11 फरवरी और दिन शनिवार (Shaniwar Ka Rashifal) है। ज्योतिष (Astrology) में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन पर सकारात्मक और नकारात्मक प्रभाव डालती है। यानी आपके लिए आज का दिन शुभ, सामान्य या फिर खराब।
यहां ज्योतिषाचार्य दीपा शर्मा चंद्र राशि के अनुसार सभी 12 राशियों (Aaj Ka Rashifal) के बारे में बता रही हैं आज का राशिफल (Zodiac Sign)। बताए गए सुझावों को अपनाकर अपने दिन को खास बना सकते हैं।
कुल 12 राशियां होरोस्कोप (Aaj Ka Rashifal) होती हैं और हर व्यक्ति की राशि अलग-अलग होती है। अगर आपको अपनी राशि का पता है तो उसकी मदद से आप इस पोस्ट के जरिए जान सकते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा ?
यह भी पढ़ें- Shaniwar Ke Upay: शनिवार को इन उपायों से बदल जाती है किस्मत, धन-संपत्ति की भी नहीं रहती है कमी
आज दोपहर के बाद आपके स्वास्थ्य में सुधार आएगा लेकिन दोपहर बाद मन बहुत चिड़चिड़ा हो जाएगा। चंद्रमा की स्थिति दोपहर में बदलकर केतु के साथ हो जाएगी। सरकारी नौकरी का बहुत स्ट्रांग योग आज बना है। आज अपने सभी कार्यों को बहुत ही समझदारी से सुलझा लेंगे। घूमने जाने का प्रोग्राम शाम को बनेगा। आज दिन पार्टनर के मित्रों से मुलाकात काफी खुशनुमा बना देगी।
शुभ अंक- 6
शुभ रंग- पीला
नर्वस सिस्टम कमज़ोर रहेगा आज। साथ ही पैरों में दर्द महसूस कर सकते हैं। पिता के साथ आज किसी बात पर विवाद या मनमुटाव हो सकता है। दूरी बनाकर रखें। किसी खास करीबी मित्र से भी धोखा या सबंध बिगड़ सकते हैं। आज आपके शत्रु आपसे डरेंगे और आप उन पर हावी रहेंगे। भाग्य आज आपका साथ देगा। यदि किसी से प्यार करते हैं तो आज शादी के लिए प्रोपोज़ कर दीजिए।
शुभ अंक- 1
शुभ रंग- नीला
स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन ढीला रह सकता है, अनदेखा न करें, खानपान पर ध्यान दें। आज पूरा ध्यान पैसा कमाने पर रहेगा। साथ ही परिवार के प्रति सभी ज़िम्मेदारी कैसे पूरी करनी हैं उसमें व्यस्त रहेंगे। आज किसी यात्रा पर जा सकते हैं, यात्रा में भी सावधान रहें।माँ के स्वास्थ्य का ध्यान रखे बिगड़ सकता है। प्रेम संबंध मैं आज काफी इमोशनल महसूस करेंगे।
शुभ अंक- 6
शुभ रंग- आसमानी
यह भी पढ़ें- Aaj ka Panchang, 11 February 2023: आज बनें सर्वार्थसिद्धि और रवि योग, कर सकेंगे ये शुभ कार्य
मेहनत पराक्रम से ही आज अपना मुकाम हासिल कर पाएंगे। दोपहर तक तो मूड अच्छा रहेगा लेकिन दोपहर बाद मूड खराब हो सकता है और मां के साथ अनबन भी हो सकती है। मित्रों के सहयोग से आज कोई मुश्किल काम सफल और आसान हो जाएगा। सुख साधनों के अर्जन में आज दिन बीतेगा। पार्टनर के स्वास्थ्य का ध्यान आज रखें।
शुभ अंक- 5
शुभ रंग- सुनहरा पीला
आज सारा फोकस संतान की ओर रहेगा। किसी एग्जाम का परिणाम जिसका लंबे समय से इंतज़ार था उसमें सफलता मिलने का समय है। तकनीकी शिक्षा की ओर ध्यान भी जाएगा। अपने स्वास्थ्य का भी ध्यान रखें। आज हल्का बुखार हो सकता है, मेडिटेशन का सहारा भी लें। रिलेशनशिप अछे होंगे या मजबूत होंगे।
शुभ अंक- 4
शुभ रंग- मेहरून
आपको छोटी-छोटी बात पर ग़ुस्सा आ सकता है और वो गुस्सा ज़ुबान को कड़वा कर सकता है। थोड़ा नियंत्रण रखें, प्रॉपर्टी वाहन लेने के लिए समय अच्छा है, परंतु सोच समझकर लें। विवादित प्रॉपर्टी लेने से बचें। बिज़नेस मैं अगर पार्टनरशिप का सोच रहे हैं, तो ऐसी भूल न करें। आज सरकारी कार्य जो पिछले समय से पेंडिग पड़े थे उनको निपटा लेना अच्छा होगा क्योंकि सरकारी कार्यों में सफलता का दिन है। जीवन साथी के साथ उलझने से बचें।
शुभ अंक- 4
शुभ रंग- गुलाबी
बाकी राशियों का Aaj Ka Rashifal जानने के लिए यहां क्लिक करें।
चंद्रमा केतु की युति आज आपकी राशि में दोपहर बाद बनेगी। इससे मन उलझ हुआ सा महसूस करेगा। आज वाणी पर नियंत्रण रखना बहुत ही जरूरी होगा, वरना पुराने संबंध बिगड़ सकते हैं। परंतु आज भाग्य काफी प्रबल रहेगा, सारे काम शाम होते होते बन जाएंगे, लेकिन बावजूद उसके मन विचलित रहेगा। काम काज के लिए दिन बहुत अच्छा। व्यापारियों को भी लाभ की प्राप्ति होगी। पार्टनर के साथ कभी गरम कभी नरम वाला मूड रहेगा।
शुभ अंक- 3
शुभ रंग- सिल्वर
आज बड़े भाई के साथ संबंध मधुर तो रहेंगे। ही साथ ही उनसे लाभ भी होगा, लेकिन सोने के व्यापारियों के लिए दिन उतार चढ़ाव का होगा। कार्यक्षेत्र में आपकी प्रशंसा होगी। आपकी रचनात्मक गतिविधियों के परिणाम आने वाले समय में दिखेंगे। विदेश से कोई शुभ समाचार की प्राप्ति होगी, किसी छोटी धार्मिक यात्रा पर भी जा सकते हैं। अगर विवाह के लिये सोच रहे हैं तो थोड़ा रुक जाना अच्छा होगा।
शुभ अंक- 7
शुभ रंग- संतरी
आज आपको कुछ कफ कोल्ड की शिकायत हो सकती है लेकिन शाम होते होते आराम पड़ जायेगा। आज मीडिया कपड़े के व्यापारी और चांदी के व्यापारियों के लिए दिन लाभकारी रहेगा। खर्चों की अधिकता बजट बिगाड़ सकती है। आज कोई पुराना मित्र आपको खुद से कॉल करेगा और मिलन की इच्छा रखेगा। वैवाहिक रिश्ते में मिठास आपको बना कर रखनी पड़ेगी वरना बिगड़ सकते हैं।
शुभ अंक- 2
शुभ रंग- आसमानी
बाकी राशियों का Aaj Ka Rashifal जानने के लिए यहां क्लिक करें।
आज आपका व्यक्तित्व बहुत ही प्रभावशाली रहेगा। कार्य क्षेत्र हो या घर आपका महत्व समझा जाएगा, लेकिन सेहत का ध्यान रखें। अधिक मिर्च मसाले का खाना पेट में तकलीफ कर सकता है। आज तकनीकी क्षेत्र से जुड़े लोगों को कोई नया अवसर मिलेगा जो भविष्य में लाभकारी होगा। लव रिलेशनशिप में तर्क वितर्क करने से बचें।
शुभ अंक- 9
शुभ रंग- हरा
आज आपकी इज़्ज़त व मान सम्मान में बढ़ोतरी होगी। प्रमोशन के दिन है आज। किसी उच्च पद की भी प्राप्ति हो सकती है। आज काफी रचनात्मक कार्यों में हिस्सा लेंगे, मूड भी आज काफी रोमांटिक रहेगा। शाम को घूमने फिरने के लिए बाहर जाएंगे,। आज बिसिनेस में लाभ का योग बनता है। अपने जीवन साथी को महत्व दे बाहर के लोगों की बजाय।
शुभ अंक- 3
शुभ रंग- सफेद
आज मानसिक चिंताए बनी रहेंगी। इमोशनल होने से बचें अन्यथा कोई फायदा उठा सकता है। स्वास्थ्य भी थोड़ा नरम रहेगा, परंतु परिवार का साथ आपका हौसला बढ़ाएगा। साथ ही धन की स्थिति भी काफी अच्छी रहेगी। प्रेम संबंध आज अच्छे रहेंगे। पार्टनर को समय जरूर दें।
शुभ अंक- 2
शुभ रंग- लाल
Instagram: @astrologer_deepa_sharma
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
यह भी पढ़ें-
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: