---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

Aaj ka Panchang, 11 February 2023: आज बनें सर्वार्थसिद्धि और रवि योग, कर सकेंगे ये शुभ कार्य

Aaj ka Panchang, 11 February 2023: आज शनिवार को फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की पंचमी तथा षष्ठी तिथि है। पंचमी प्रातः 9.08 बजे तक रहेगी, उसके बाद षष्ठी तिथि आरंभ हो जाएगी। पूरे दिन चित्रा नक्षत्र रहेगा। सूर्योदय सुबह 7.07 बजे एवं सूर्यास्त सायं 6.16 बजे होगा। चन्द्रोदय 11.14 बजे तथा चन्द्रास्त अगले दिन […]

---विज्ञापन---

Aaj ka Panchang, 11 February 2023: आज शनिवार को फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की पंचमी तथा षष्ठी तिथि है। पंचमी प्रातः 9.08 बजे तक रहेगी, उसके बाद षष्ठी तिथि आरंभ हो जाएगी। पूरे दिन चित्रा नक्षत्र रहेगा। सूर्योदय सुबह 7.07 बजे एवं सूर्यास्त सायं 6.16 बजे होगा। चन्द्रोदय 11.14 बजे तथा चन्द्रास्त अगले दिन सुबह 10.13 बजे होगा।

आज का पंचांग इस प्रकार रहेगा (Aaj ka Panchang)

शक संवत – 1944
विक्रम संवत – 2079
कलि संवत – 5123
मास – फाल्गुन माह, कृष्ण पक्ष

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ेंः आज ही करें दूर्वा के ये उपाय, भर जाएंगे घर के सब भंडार

शुभ-अशुभ मुहूर्त एवं राहुकाल (Aaj ka Rahukaal)

आज दुष्ट मुहूर्त सुबह 7.03 बजे से 8.31 बजे तक रहेगा। कुलिक योग सुबह 7.47 बजे से 8.31 बजे तक एवं कंटक योग दोपहर 12.13 बजे से 12.57 बजे तक रहेगा।कालवेला/ अर्द्धयाम का समय दोपहर 1.42 बजे से 2.26 बजे तक रहेगा। यमघण्ट योग दोपहर 3.10 बजे से 3.55 बजे तक एवं यमगंड नामक योग दोपहर 1.58 बजे से 3.21 बजे तक रहेगा। राहुकाल सुबह 9.49 बजे से 11.12 बजे तक रहेगा। इस अवधि में कोई भी शुभ कार्य करने से बचें।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: यदि सपने में दिखे यह चीज तो संभल जाए, जल्द बुरा वक्त शुरू होगा

आज का चौघड़िया (Aaj ka Choghadiya)

आज सुबह 8.30 बजे से 9.54 बजे तक शुभ का चौघड़िया रहेगा। दोपहर 3.29 बजे से 4.52 बजे तक अमृत का चौघड़िया रहेगा। रात्रि 9.28 बजे से अर्द्धरात्रि बाद 12.41 बजे तक क्रमशः शुभ एवं अमृत का चौघड़िया रहेगा। आज अर्द्धरात्रि बाद 1.40 बजे से अगले दिन सुबह 7.06 बजे तक सर्वार्थसिद्धि और रवि योग बन रहे हैं। विजय मुहूर्त दोपहर 2.33 बजे से 3.17 बजे तक रहेगा। अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12.19 बजे से 1.04 बजे तक रहेगा। अमृतकाल का समय सायं 6.54 बजे से रात्रि 8.35 बजे तक रहेगा। इन शुभ चौघड़ियों एवं मुहूर्त में राहुकाल को टाल कर अन्य सभी प्रकार के शुभ कार्य किए जा सकते हैं।

---विज्ञापन---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

First published on: Feb 11, 2023 05:15 AM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola