Love Horoscope 24 March 2024: होली का दिन कई लोगों की जिंदगी में खुशियां लेकर आएगा। आज छोटी होली के दिन कुछ जातकों को अपने पार्टनर से गिफ्ट भी मिल सकता है। वहीं कुछ का दिल भी टूट सकता है। अगर आपको भी जानना है कि आज आपकी लव लाइफ कैसी रहेगी, तो पढ़िए आज यानी 24 मार्च 2024 का लव राशिफल।
ये भी पढ़ें- Aaj Ka Rashifal: इन राशि के जातकों को मिलेगी खुशखबरी, पढ़ें आज का राशिफल
मेष राशि
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मेष राशि वाले लोगों की लव लाइफ आज अच्छी रह सकती है। छोटी होली के मौके पर आज आप अपने पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम बिताएंगे, तो इससे आपका रिश्ता गहरा होगा।
वृषभ राशि
वृषभ राशि वाले जातकों की लव लाइफ में आज उतार-चढ़ाव आ सकते हैं। आज आपकी किसी बात को लेकर पार्टनर से लड़ाई भी हो सकती है। इसलिए अपने शब्दों का इस्तेमाल सोच-समझकर करें।
मिथुन राशि
मिथुन राशि वाले लोग आज अपने पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम बिता सकते हैं। अगर आपको अपनी लव लाइफ में मिठास घोलनी है, तो इसके लिए आप उन्हें गिफ्ट जरूर दें।
कर्क राशि
लव लाइफ के मामले में कर्क राशि वाले जातकों का आज का दिन अच्छा रह सकता है। आज आप अपने पार्टनर के साथ होलिका की पूजा करें। इससे आपका रिश्ता गहरा होगा।
सिंह राशि
शास्त्रों के अनुसार, सिंह राशि वाले जातकों की रोमांटिक लाइफ आज अच्छी रह सकती है। अगर आज अपने जीवनसाथी के साथ समय बिताएंगे, तो इससे आपका रिश्ता बेहतर होगा।
कन्या राशि
कन्या राशि वाले जातक ऑफिस के काम के चक्कर में अपनी लव लाइफ को अनदेखा न करें। आज होली के मौके पर अपने पार्टनर के साथ समय बिताएं। इसके अलावा समय-समय पर उन्हें गिफ्ट भी दिया करें। इससे आपका रिश्ता गहरा होगा।
तुला राशि
जो लोग लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में हैं, उन्हें आज होली के मौके पर अपने पार्टनर से सरप्राइज गिफ्ट भी मिल सकता है। वहीं शादीशुदा लोगों की लव लाइफ में आज उतार-चढ़ाव आ सकते हैं।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वाले जातकों की लव लाइफ में आज थोड़ी परेशानियां आ सकती हैं। आज आप किसी भी अनजान व्यक्ति पर विश्वास करने से बचें, नहीं तो आगे जाकर आप परेशानी में भी फंस सकते हैं।
धनु राशि
अगर आप शादी के लिए रिश्ते की तलाश कर रहे हैं, तो होली पर आपको खुशखबरी मिल सकती है। वहीं सिंगल लोग आज अपने दोस्तों के साथ समय बिताएंगे, जिससे आपको अच्छा महसूस होगा।
मकर राशि
मकर राशि वाले लोग आज अपने जीवनसाथी के साथ समय बिताएं। इससे आपको एक दूसरे को करीब से जानने का मौका मिलेगा।
कुंभ राशि
रिलेशनशिप और शादीशुदा लोगों के लिए होली का त्योहार खुशियां लेकर आएगा। आज ही नहीं इस पूरे हफ्ते आप अपने पार्टनर के साथ अच्छा समय बिता सकते हैं। इसके अलावा आपको अपने पार्टनर से कोई गिफ्ट भी मिल सकता है।
मीन राशि
मीन राशि वाले लोगों की लव लाइफ में आज थोड़े उतार-चढ़ाव आ सकते हैं। अगर आपकी आपके पार्टनर से किसी बात को लेकर बहस होती है, तो उस बात को आज ही सुलझा लें। नहीं तो आगे चलकर उस बात को लेकर आपके बीच लड़ाई भी हो सकती है।
ये भी पढ़ें- विवाहित और अविवाहित महिलाएं इस दिन भूलकर भी न धोएं बाल, घर पर मंडरा सकता है संकट!
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है और केवल जानकारी के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय पर सलाह लें।
संबंधित खबरें
पितरों को प्रसन्न करने के लिए पितृ अमावस्या के उपाय, शुभ फल देंगे पितृ
19 hrs agoशुक्रवार को इन 4 राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
22 hrs agoआज इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें 8 अक्टूबर 2026 का राशिफल
2 days agoकरियर-कारोबार के लिए अच्छा रहेगा इन 5 राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoलीडरशिप क्वालिटी से भरे होते हैं इन 2 मूलांक के लोग, हासिल करते हैं सफलता
3 days agoइंदिरा एकादशी पर इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें आज का राशिफल
4 days ago31 अक्टूबर से पहले मीन राशि के लिए शुभ संयोग, कर लें जरूरी काम
4 days agoसोमवार के दिन इन 5 राशियों को मिलेगा धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoधनु राशि के लिए जरूरी उपाय, इन्हें करने से मिलेगा भाग्य का साथ
5 days agoसिंह राशि के लिए सलाह, इन उपायों को करने से बढ़ेगा मान-सम्मान
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines