Love Horoscope: हर साल 14 फरवरी के दिन वैलेंटाइन डे मनाया जाता है। लोग इस दिन अपने पार्टनर से अपने दिल की बात कहते हैं। हालांकि आज वैलेंटाइन डे यानी 14 फरवरी को एक माह बीत गया है। लेकिन कुछ राशि के लोगों को इसी सप्ताह अपना सच्चा प्यार मिलेगा। वहीं कुछ का दिल भी टूटेगा।
आज हम आपको बताएंगे कि आपकी राशि के हिसाब से 14 मार्च 2024 से लेकर 17 मार्च 2024 तक आपकी लव लाइफ कैसी रहेगी।
ये भी पढ़ें- फूलों से लेकर भस्म तक, देश के इन प्रसिद्ध मंदिर में खास तरीके से खेली जाती है होली
मेष राशि
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, 14 मार्च 2024 से लेकर 17 मार्च 2024 तक मेष राशि वाले लोगों की लव लाइफ अच्छी नहीं रहेगी। आप दोनों के बीच छोटी-मोटी बात पर समस्याएं हो सकती हैं। इसलिए इस समय अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखें और लड़ाई-झगड़े से दूरी बनाएं।
वृषभ राशि
वृषभ राशि वालों की लव लाइफ इस समय बहुत अच्छी रहने वाली है। इस समय आपकी मुलाकात किसी ऐसे व्यक्ति से होगी, जो आपको खुश रखेगा। इस व्यक्ति को आप समय रहते पहचान लें। इस व्यक्ति से अगर आपका रिश्ता जुड़ता है तो आप जिंदगी में बहुत ज्यादा खुश रहेंगे।
मिथुन राशि
मिथुन राशि वाले लोगों की लव लाइफ इस सप्ताह अच्छी रहेगी। अगर आप लंबे समय से किसी से अपने दिल की बात कहने की सोच रहे हैं, तो उनसे अपने दिल की बात कह दें। ये समय आपके हित में है।
कर्क राशि
कर्क राशि वाले जातकों के लिए ये सप्ताह लव लाइफ के लिहाज से ठीक ठाक रहेगा। अगर आपकी इस समय पार्टनर से लड़ाई हो रही है, तो उनसे अपने झगड़े को सुलझा लें, नहीं तो बात बढ़ सकती है। इसके अलावा जो लोग लंबे समय से शादी के लिए लड़की की तलाश कर रहे हैं। उनके लिए इस सप्ताह कोई अच्छा रिश्ता आ सकता है।
सिंह राशि
इस सप्ताह आपकी रोमांटिक लाइफ कुछ खास अच्छी नहीं रहेगी। आप जिससे प्यार करते हैं, उनसे अपने दिल की बात कह दें। नहीं तो देरी के कारण वो आपसे दूर भी जा सकते हैं।
कन्या राशि
कन्या राशि वाले लोगों के लिए ये सप्ताह थोड़ा ठीक रहेगा। अगर आपको अपनी जिंदगी में प्यार चाहिए, तो जिसको आप पसंद करते हैं, उनसे अपने दिल की बात कह दें। वहीं अगर आप सिंगल हैं, तो इस सप्ताह आपकी मुलाकात किसी ऐसे व्यक्ति से होगी, जो आपकी जिंदगी में खुशियां लेकर आएगा।
तुला राशि
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, तुला राशि वाले लोगों की लव लाइफ के लिए ये सप्ताह अच्छा रहेगा। आपको अपने पार्टनर से गिफ्ट मिल सकते हैं। इसके अलावा आप अपने जीवनसाथी के साथ कहीं बाहर घूमने भी जा सकते हैं। जहां आप अच्छा क्वालिटी टाइम बिताएंगे।
वृश्चिक राशि
ये सप्ताह आपकी लव लाइफ के लिए अच्छा रहने वाला है। अगर आप लंबे समय से प्यार की तलाश कर रहे हैं, तो इस समय आपकी तलाश पूरी होगी। आपकी जिंदगी में कोई ऐसा व्यक्ति आएगा, जिसके आने से आप खुश रहेंगे।
धनु राशि
लव लाइफ के हिसाब से ये सप्ताह आपके लिए अच्छा रहेगा। आज आपको अचानक से अपने साथी से गिफ्ट मिलेगा, जिससे आप खुश हो जाएंगे। इसके अलावा तलाकशुदा लोगों के लिए भी ये सप्ताह अच्छा रहने वाला है। उन्हें किसी पुराने साथी से कोई गिफ्ट मिल सकता है, जिससे वो पूरे सप्ताह खुश रहेंगे।
मकर राशि
मकर राशि वाले लोगों की लव लाइफ इस पूरे महीने अच्छी रहेगी। आप जिससे प्यार करते हैं, वो आप से अपने प्यार का इजहार कर सकता है। इससे आप उनसे अपने रिश्ते को और ज्यादा मजबूत कर पाएंगे। इसके अलावा नए रिश्ते और नए लोगों के लिए ये सप्ताह अच्छा रहने वाला है।
कुंभ राशि
सिंगल लोगों के लिए ये सप्ताह अच्छा रहने वाला है। उन्हें अपने लॉन्ग टाइम क्रश से कोई उपहार मिल सकता है, जिससे वो बहुत ज्यादा खुश होंगे। इसके अलावा इस समय आपकी मुलाकात एक ऐसे व्यक्ति से होगी, जिससे मिलकर आपको बहुत ज्यादा खुशी होगी।
मीन राशि
मीन राशि वाले लोगों की लव लाइफ इस समय अच्छी रहेगी। आपका जीवनसाथी आपके हर काम में आपका साथ देगा, जिससे आपको खुशी होगी। इसके अलावा अगर आप सिंगल है, तो आपकी जिंदगी में कोई ऐसा व्यक्ति आने वाला है, जिससे आपको खुशी मिलेगी।
ये भी पढ़ें- विवाहित और अविवाहित महिलाएं इस दिन भूलकर भी न धोएं बाल, घर पर मंडरा सकता है संकट!
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है और केवल जानकारी के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय पर सलाह लें।
संबंधित खबरें
आज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 12 अक्टूबर 2026 का राशिफल
36 mins agoआज नवरात्रि का आरंभ, जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें राशिफल
23 hrs agoतुला और मकर राशि के लिए जरूरी सलाह, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
1 day agoअमावस्या पर इन 5 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoपितरों को प्रसन्न करने के लिए पितृ अमावस्या के उपाय, शुभ फल देंगे पितृ
2 days agoशुक्रवार को इन 4 राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoआज इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें 8 अक्टूबर 2026 का राशिफल
4 days agoकरियर-कारोबार के लिए अच्छा रहेगा इन 5 राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoलीडरशिप क्वालिटी से भरे होते हैं इन 2 मूलांक के लोग, हासिल करते हैं सफलता
5 days agoइंदिरा एकादशी पर इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें आज का राशिफल
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines