Aaj Ka Rashifal 6 September 2026: आज 6 सितंबर 2026 को भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि है. आज दशमी तिथि का समापन रात को 7 बजकर 29 मिनट पर हो जाएगा. इसके बाद एकादशी तिथि आरंभ होगी. आज भद्रा और विडाल योग रहने वाला है. आर्द्रा और पुनर्वसु नक्षत्र रहेगा. सिद्धि और व्यतीपात योग रहेगा. इसके साथ ही वणिज, विष्टि और बव करण रहेगा. आपके लिए दिन कैसा रहेगा. आप इसके बारे में यहां जान सकते हैं. आइए पं. सत्यम विष्णु अवस्थी से 6 सितंबर 2026 के राशिफल के बारे में जानते हैं.

मेष राशि

---विज्ञापन---

आप अपनी दिनचर्या में बदलाव लाएं. आपकी यश कीर्ति में वृद्धि होगी. आपके कारोबार में लाभ संभव है. संतान पर ध्यान रखने की आवश्यकता है. अपने व्यवहार में नम्रता लाने की आवश्यक है. वाहन सुख भी मिल सकता है.

वृषभ राशि 

---विज्ञापन---

आज के दिन की शुरुआत शुभ संकल्पों से होगी. नए कारोबार में लाभ की आशंका कम है. माता-पिता का स्वास्थ्य ठीक रहेगा. करियर में निराश न हों, समय बदलेगा. नए आवास के योग बन रहे है.

मिथुन राशि 

---विज्ञापन---

आप अपने आप पर विश्वास रखें, दूसरों के भरोसे न रहें. आलस्य से बड़ा कोई शत्रु नहीं हैं इसलिए सजग रहें और सतर्क रहें. आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा लेकिन आपके व्यय बढ़ेंगे.

कर्क राशि 

---विज्ञापन---

कार्यस्थल पर स्थिति आप के पक्ष में बनेगी. परिवार में बुजुर्गों को स्वास्थ्य समस्या बढ़ेगी. नौकरी में विवाद शांत होंगे. लाभ के अवसर मिलेंगे. घर पर शांति बनाए रखें क्योंकि पिता से मनमुटाव हो सकता है.

सिंह राशि 

---विज्ञापन---

पहली बात तो ये कि आप अपने पराये में फर्क समझें. ‍अपनी दिनचर्या नियंत्रित रखें. बोलने से पहले विचार करें. किसी दूर के मित्र से मुलाकात आपके लिए फायदेमंद साबित होगी. दूसरों के निजी मामलों में बोलना बंद करें.

ये भी पढ़ें - Lucky Zodiac Signs: 24 सितंबर से बदलेंगे इन 4 राशियों के दिन, करियर-कारोबार में मिल सकता है बंपर लाभ

कन्या राशि 

आपके काम करने के तरीको में सुधार करने की जरूरत है. आज धनागमन सहज होगा. लाभ मिलेगा, स्वास्थ्य ठीक रहेगा. कारोबार में विवाद शांत होंगे. समय बदलेगा, वाहन खरीदने के योग बन रहे हैं.

तुला राशि 

सोच के परे कार्य होने से परेशानी बढ़ सकती है. आज लाभ के अवसर प्राप्त होंगे. कार्यस्थल का वातावरण आपके पक्ष में होगा. विवादों में मौन ही रहें, लाभदायक साबित होंगे. अपने से बड़ों का आदर करें.

वृश्चिक राशि 

नौकरी में अशांति का वातावरण बनने के योग हैं. स्वास्थ्य कमजोर रहेगा. फिजूल खर्च बढ़ सकता है. किसी अपने से धोखा होने की आशंका है. पुराने रोग उभरने सकते है अतैव संभल कर रहें.

धनु राशि 

आप कम बोले लेकिन अच्छा बोलें तो शत्रु भी प्रशंसा करेंगे, बाहरी विवादों का असर परिवार पर न होने दें. वैवाहिक जीवन में शांति रहेगी. मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी. आपका न्यायपक्ष उत्तम रहेगा.

मकर राशि 

आपके दिन की शुरुआत आनंददायक रहेगी. पुराने मित्रों से मुलाकात से लाभ होगा. जो बहुत ही शुभ रहेगा. शत्रु परास्त होंगे और यात्रा के योग बन रहे हैं. आपका स्वास्थ्य रोग से ग्रसित हो सकता है.

कुंभ राशि 

समय के साथ अपने आचार विचार में बदलाव करना पड़ेगा. सुख शांती चाहते हैं, तो स्वयं के व्यवहार को बदलना पड़ेगा. थोड़ा मुश्किल है पर नामुमकिन नहीं है, लाभ के अवसर बढ़ेंगे.

मीन राशि 

आज का दिन चिंताजनक व्यतीत होगा. मानसिक पीड़ा हावी रहेगी पर इष्ट बल पर मजबूत रखें. आर्थिक निवेश से लाभ के आसार हैं. संतान के स्वास्थ में सुधार होगा.

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.