Sunil Sharma
Read More
Aaj ka Rashifal, 6 August 2023: ज्योतिष की सहायता से व्यक्ति अपना भूत, भविष्य और वर्तमान का काफी हद तक सटीक अंदाजा लगा सकता है। इसी के आधार पर वह अपने भविष्य के लिए सही योजना बना सकता है। जानिए आज रविवार को आपका भाग्य कैसा रहेगा और किन उपायों से आपका सोया भाग्य जागेगा।
आज कारोबार में कठिनाई रहेगी जिसके चलते निराशा होगी। आत्मविश्वास में भी कमी रहेगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। कारोबार में लाभ के अवसर मिलेंगे। यात्रा पर जा सकते हैं। वाणी में कठोरता का प्रभाव रहेगा। बातचीत करते समय वाणी पर नियंत्रण रखें। चंद्र 12वें भाव में होने से परिवार की समस्याएं परेशानी का सबब बनेंगी।
शुभ अंक – 4
शुभ रंग- लाल
यह भी पढ़ें: इस मंदिर में महिलाओं के वस्त्र पहन कर पुरुष करते हैं पूजा, मिलती है सरकारी नौकरी और सुंदर पत्नी!
घर-परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। बाहर का खाने में रुचि बढ़ सकती है लेकिन स्वास्थ्य को ध्यान में रखकर खाए-पीएं। मित्रों का सहयोग मिलेगा। मानसिक शान्ति रहेगी। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। लेखनादि-बौद्धिक कार्यों से आय बढ़ सकती है। कार्यक्षेत्र में तरक्की के योग हैं। प्रॉपर्टी क्रय के योग बनेंगे।
शुभ अंक-2
शुभ रंग- बेबी पिंक
आज पूजा-पाठ और मेडिटेशन से मानसिक शान्ति रहेगी। किसी मित्र से कारोबार का प्रस्ताव मिल सकता है। आय में वृद्धि होगी। माता-पिता का साथ मिलेगा। क्रोध एवं आवेश की अधिकता रहेगी। पारिवारिक समस्याएं परेशान करेंगी। माता से धन की प्राप्ति होगी। आज ऐसे खर्च बढ़ेंगे जो पहले से प्लान नही थे, यात्रा के योग बन रहे हैं।
शुभ अंक- 1
शुभ रंग- रामा ग्रीन
आज कारोबार के लिए यात्रा पर जा सकते हैं और यह यात्रा आपके लिए लाभप्रद रहेगी। मन प्रसन्न रहेगा। कुछ पुराने मित्रों से भेंट होगी। तरक्की के योग हैं। आज आय वृद्धि के नए साधन बनेंगे और आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे। आज कुछ मेहमानों के अचानक आ जाने से खर्चों की अधिकता रहेगी। माता के आशीर्वाद से धनलाभ होगा।
शुभ अंक- 2
शुभ रंग- सफेद
आज अचानक ही आपके बैंक बैलेंस में इजाफा देखने को मिल सकता है। रूका हुआ धन मिलने से आपके सभी तरह के कार्यों में अब से सफलता मिलने लगेगी। नौकरीपेशा जातकों को करियर में नई ऊंचाईयां हासिल होंगी। पैतृक संपत्ति से आपको बहुत लाभ मिलेंगे। वैवाहिक जीवन में प्रसन्नता मिलेगी और बच्चों का साथ मिलेगा।
शुभ अंक- 1
शुभ रंग- गेंरुआ
यह भी पढ़ें: Job Ke Liye Upay: अच्छी जॉब चाहिए तो आज ही करें ज्योतिष के ये उपाय, तुरंत दिखेगा असर
आज स्वास्थ्य के लिहाज से दिन उत्तम रहेगा। शुभ ग्रहों की युति आपके स्वास्थ्य को मजबूती देगी। आर्थिक दृष्टि से आज का दिन बहुत भाग्यशाली रहने वाला है, धन संबंधी मामलों में आपको अच्छे फलों की प्राप्ति होगी। आपकी राशि के नौकरी पेशा लोगों का प्रमोशन हो सकता है। साथ ही कई जातकों के वेतन वृद्धि होने की भी संभावना बन रही है।
शुभ अंक- 5
शुभ रंग- पिस्ता ग्रीन
आज आपको अपने गुस्से पर काबू करने की बहुत ज़रुरत है। आपको किसी साथ काम करने वाले के द्वारा धोखा मिल सकता है, जिससे कारण आप उनके साथ झगड़ा भी कर सकते हैं। अपने पारिवारिक जीवन में चल रहे कलह को दूर करके उसको बेहतर बनाने में सफल रहेंगे। करियर में दूसरों से आगे निकलने की होड़ आपको और पीछे धकेल सकती है।पार्टनर को आज डांटे नही।
शुभ अंक- 6
शुभ रंग- स्काई ब्लू
आज व्यायाम और मेडिटेशन ही आपकी सेहत को अच्छी रख पाएंगे। निवेश सोच-समझ उसी जगह पर करें जहां से आपको लाभ हो परंतु पहले छोटे निवेशों में अपने पैसे खर्च करना बेहतर रहेगा। इससे आर्थिक लाभ मिलने की संभावना बनेगी और तभी भविष्य को सुरक्षित करने में सफल होंगे।मेहनत करने से आपको सफलता प्राप्त होगी, अपनी मेहनत का अच्छा फल मिलने के योग नज़र आ रहे हैं ।
शुभ अंक- 9
शुभ रंग- मेहरून
आज आपको हर प्रकार की यात्रा करने से बचना चाहिए। आपको मानसिक तनाव भी हो सकता है जो आपकी सेहत के लिए अच्छा नहीं है। छात्रों का मन शिक्षा से भटक सकता है। माता-पिता का सानिध्य बच्चों के साथ होना चाहिए, अपने रिश्तेदारों या दोस्तों से आपको सोच-समझकर बातचीत करनी चाहिए। कुछ पुराने मित्रों से आज लंबे समय बाद मुलाकात हो सकती है। साथ मिलकर काफी मनोरंजन करेंगे।
शुभ अंक- 3
शुभ रंग- हल्दी पीला
आज आपको राशि स्वामी वक्री होकर परेशान कर सकते हैं जिससे आप परेशान होंगे, पहले से आपको सावधानी बरतनी होगी जैसे शनि मंत्र का जाप करना, जिससे आपको लाभ होगा। छात्रों को विदेश जाकर पढ़ने का मौका मिल सकता है। मित्रों के साथ अधिक समय बिताएंगे, लेकिन अति सर्वत्र वर्जयेत अर्थात् अति से बचें।
शुभ अंक- 8
शुभ रंग- डार्क ग्रीन
आज आपको थकान महसूस हो सकती है, जिसका नकारात्मक असर आपकी सेहत पर भी दिखाई देगा। आप कार्यस्थल पर अपने हर अधूरे पड़े कार्य को पूरा करते हुए अपने वरिष्ठ अधिकारियों और बॉस को खुश कर सकेंगे। यदि आपने अपना पैसा सट्टेबाज़ी या शेयर बाज़ार में लगा रखा है, तो आज नुकसान हो सकता है। मित्रों से कोई दुख या धोखा मिल सकता है, सचेत रहें।
शुभ अंक- 4
शुभ रंग- ग्रे
आज मानसिक तनाव से मुक्ति मिल सकती है जिसके परिणामस्वरूप आपकी क्रिएटिवटी में वृद्धि होगी। किसी नए विचार से छात्र अपनी योग्यता का अच्छा प्रदर्शन दे सकते हैं। आप घर पर किसी कार्य में अपना योगदान देंगे जिससे आपको माता-पिता की सराहना और प्रशंसा प्राप्त होगी। आज दोपहर के बाद चंद्रमा के राशि परिवर्तन से आपका मन कुछ विचलित हो सकता है।
शुभ अंक- 3
शुभ रंग- केसरिया
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
न्यूज 24 पर पढ़ें ज्योतिष, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।