हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Aaj Ka Rashifal: आज बुध ग्रह करेंगे राशि परिवर्तन, जानें राशिफल और उपाय

Aaj Ka Rashifal 4 September 2024: आज 4 सितंबर बुधवार को बुध ग्रह राशि परिवर्तन करने वाले हैं। ये दिन 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आइए जानते हैं।

विज्ञापन
आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 4 September 2024: हिन्दू कैलेंडर के अनुसार, आज 4 सितंबर को भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि है जो 09:47 मिनट तक रहेगी। इस दौरान उत्तर फाल्गुनी नक्षत्र रहेगा और साध्य योग का संयोग बन रहा है। किसी भी शुभ या मंगल कार्य न करने के दोपहर 12:16-13:50 मिनट का समय राहुकाल है।

इसके बाद या पहले आप शुभ काम कर सकते हैं, लेकिन ध्यान रहे कि भाद्रपद माह में शुभ काम नहीं करना चाहिए। बात करें आज के दिन की तो 12 राशियों में से कुछ राशि के लिए 4 सितंबर का दिन उत्तम रहेगा, तो कुछ राशियों को थोड़ा सतर्क रहना होगा। ज्योतिर्विद डॉ. संजीव शर्मा द्वारा 12 राशियों का राशिफल और उपाय बताया गया है आइए जानते हैं।

मेष राशि

रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगा। विष योग के कारण वाणी पर संयम रखें। सुबह गाय को हरा चारा खिला दें और किसी गरीब को ऊनी वस्त्र अवश्य दान करें।

विज्ञापन

वृषभ राशि

संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। पारिवारिक जीवन में सुख बना रहेगा और आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। सुबह छोटी बच्ची को भोजन करा दें और गाय को भोजन करा दें। बुध के बीज मंत्र का जाप करें।

मिथुन राशि

शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में चल रहा प्रयास सार्थक होगा। जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। व्यापार में वृद्धि के योग हैं। सुबह बुद्ध के बीज मंत्र का जाप करें और गाय अथवा किसी गाय का उपचार करा दें और खाने को रोटी दें।

विज्ञापन

कर्क राशि

भाई बहन का साथ प्राप्त होगा। पिता या संबंधित अधिकारी से वाद विवाद हो सकता है। कर्म क्षेत्र में बाधा आ सकती है। सुबह किसी छोटी बच्ची को भोजन करा दें और किसी गरीब को वस्त्र दान करें। चंद्रमा के बीज मंत्र का जाप करें।

सिंह राशि

आर्थिक मामलों में सुधार होगा। विरोधी सक्रिय रहेंगे। रिश्तों में निकटता आएगी। जीवन में अच्छे कार्यो को करने की योजना फलीभूत होगी। सुबह सूर्य के बीज मंत्र का जप करें और सूर्य को जल दें। गाय को रोटी और गुड़ खिला दें।

विज्ञापन

कन्या राशि

सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। व्यावसायिक योजनाएं फलीभूत होगी। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। व्यापार में वृद्धि के योग बनेंगे। सुबह गाय को हरा चारा खिला दें और सूर्य को जल दे।

ये भी पढ़ें- Love Rashifal: साध्य योग का 12 राशियों के जीवन पर क्या पड़ेगा असर?

विज्ञापन

तुला राशि

सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक मामलों में सुधार होगा।परिवार के साथ किसी लंबी यात्रा पर जा सकते है। सुबह गरीब को भोजन करा दें और वस्त्र दान करें। शुक्र देव के बीज मंत्र का जाप करें।

वृश्चिक राशि

पारिवारिक तनाव मिलेगा। भावुकता या क्रोध में कोई काम ना करें। किसी बात को लेकर मन खिन्न हो सकता हैं। सुबह हनुमान चालीसा का पाठ करें और बंदर को गुड़ चना अथवा केला खिला दें।

विज्ञापन

धनु राशि

स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। व्यर्थ की भागदौड़ रहेगी। भाई बहन का सहयोग मिलेगा। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। सुबह बृहस्पति देव के बीज मंत्र का जाप करें और गाय को भोजन करा दें।

मकर राशि

रचनात्मक कार्यों में व्यस्तता रहेगी। पुरुषार्थ सार्थक सिद्ध होगा। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। सुबह शनिदेव के बीज मंत्र का जाप करें और सूर्य को जल दें। कुत्ते को भोजन करा दें और घायल कुत्ते का उपचार करा दें।

विज्ञापन

कुंभ राशि

पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। दाम्पत्य जीवन ठीक रहेगा। बुध कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा। सुबह कुत्तों की सेवा करें और उनके लिए भवन निर्माण का प्रबंध करें। शनि देव के बीज मंत्र का जाप करें।

मीन राशि

भागदौड़ रहेगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। पारिवारिक जीवन सुख में रहेगा। सुबह गोवंश को भोजन करा दें और किसी घायल गोवंश का उपचार भी करा दें। बुध के बीज मंत्र का जाप करें।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- Shani Gochar: 3 अक्टूबर को शनि करेंगे नक्षत्र परिवर्तन, 3 राशियों को होगा लाभ!

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola