Shani Gochar: 3 अक्टूबर को शनि करेंगे नक्षत्र परिवर्तन,  इन 3 राशियों की सूर्य की तरह चमकेगी किस्मत!

Shani Gochar 2024: 3 अक्टूबर को शनि ग्रह द्वारा नक्षत्र परिवर्तन किया जाएगा, जो 12 राशियों में से 3 राशियों के लिए लाभकारी रहेगा। आइए उन राशियों के बारे में जानते हैं जिनके लिए शनि का नक्षत्र परिवर्तन किस्मत चमकाने वाला हो सकता है।

shani nakshatra Parivartan Saturn transit astrology lucky rashi rashifal

शनि नक्षत्र परिवर्तन

Shani Gochar 2024: सबसे क्रूर ग्रह कहलाने वाले शनि सबसे मंद गति से चलते हैं। ये ही कारण हैं कि शनि ग्रह किसी राशि में लगभग ढाई साल तक विराजमान रहते हैं। इसके बाद दूसरी राशि में गोचर करते हैं। किसी भी व्यक्ति को उसकी मेहनत और कर्म से फल देने वाले कर्मफलदाता शनि अगर किसी पर मेहरबान हो जाए तो उसकी किस्मत को बदलने या चमकने से कोई नहीं रोक सकता है। शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या का असर 12 राशियों पर रहता है। राशि परिवर्तन के साथ-साथ शनि ग्रह निश्चित अंतराल पर नक्षत्र परिवर्तन भी करते हैं।

विज्ञापन

3 अक्टूबर 2024 को राहु के नक्षत्र, शतभिषा नक्षत्र में शनि ग्रह प्रवेश करने वाले हैं। कर्मफलदाता ग्रह के नक्षत्र परिवर्तन (Shani Nakshatra Parivartan ) से 3 राशियों को लाभ होने वाला है। सूर्य की तरह 3 राशियों की किस्मत चमक सकती है, आइए जानते हैं वो 3 राशियां कौन-कौन सी हैं?

विज्ञापन

मेष राशि (Aries)

मेष राशि के जातकों के लिए शनि का नक्षत्र परिवर्तन लाभकारी रहेगा। किसी काम को पूरा न करने का प्रयास जल्द सफल हो सकता है। आपके रुके काम पूरे होंगे। हो रहे आर्थिक नुकसान से अब छुटकारा मिल सकता है। नौकरी में साथियों का सहयोग और बॉस से प्रमोशन मिलने की उम्मीद है। सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी हो सकती है। समाज में आपकी एक अलग पहचान बन सकती है।

विज्ञापन

सिंह राशि (Leo)

सिंह राशि के लिए शनि का राहु नक्षत्र में प्रवेश करना लाभकारी संकेत के साथ रहेगा। 3 अक्टूबर से आपकी किस्मत के सितारे चमकने वाले हैं। आर्थिक तंगी से आपको छुटकारा मिल सकता है। आपको भौतिक सुख-साधनों में कमी नहीं होगी। शनिदेव की आप पर खास कृपा हो सकती है। धन-दौलत में बढ़ोतरी हो सकती है।

धनु राशि (Sagittarius)

शनि ग्रह का राहु के नक्षत्र में प्रवेश करना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। रुके कामकाज पूरे होंगे। धन में बढ़ोतरी के साथ समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। पहले की तुलना में आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। नौकरी तलाश में सफल होंगे। नया व्यापार शुरू करने के लिए 3 अक्टूबर के बाद से अच्छा समय है।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ