Aaj Ka Rashifal 29 February 2024: हिंदू धर्म में कई शास्त्र हैं जिनमें से एक ज्योतिष शास्त्र भी है। ग्रहों में होने वाले परिवर्तन से राशियों पर अच्छा और बुरा प्रभाव पड़ता है, जिससे व्यक्ति के जीवन में उतार चढ़ाव होता रहता है। कोई भी व्यक्ति अपनी राशि के अनुसार आने वाले कल का पता कर सकता है। आज यानी 29 फरवरी, बृहस्पतिवार को आपका दिन कैसा रहने वाला है? आइए ज्योतिर्विद डॉ. संजीव शर्मा द्वारा आज का राशिफल और उपाय जानते हैं।
1. मेष राशि
आज किसी व्यावसायिक कार्य के कारण व्यस्त रहेंगे। परिवार के स्तर पर बहुत अच्छा कार्य करेंगे और अपने साहस की वजह से सफलता प्राप्त करेंगे। सुबह हनुमान चालीसा का पाठ करें और बंदर को गुड़ चना अथवा केला खिलाएं।
2. वृष राशि
आपके व्यावसायिक जीवन में प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी। कठिनाइयों का सामना करें और अपनी भूमिका को सुदृढ़ बनाएं। जीवनसाथी से झगड़ा हो सकता है इसलिए वाणी पर संयम रखें। किसी गरीब को आटा अथवा चावल या चीनी दान करें।
3. मिथुन राशि
लोग आपके प्रति आकर्षित होंगे। प्रेम पूर्ण संबंधों के लिए यह समय अच्छा है। शादी विवाह के कार्यों में जाने का मौका मिलेगा। सुबह गाय को हरा चारा खिला दें और बुद्ध के बीज मंत्र का जाप करें।
4. कर्क राशि
आपका आत्मविश्वास बहुत परिपूर्ण होगा। आपका व्यक्तित्व प्रभावशाली रहेगा और अच्छे लोगों के संपर्क में रहेंगे। रचनात्मक गतिविधियों में भाग लेंगे। किसी छोटी गरीब कन्या को उपहार दें और चंद्रमा के बीच मंत्र का जाप करें।
5. सिंह राशि
नियमों की दुनिया से बाहर निकाल कर कुछ रचनात्मक और सकारात्मक कदम आगे बढ़ाएंगे। सही चयन से आनंद का पाठ निर्मित होगा। धैर्य के साथ आगे चले। सुबह सूर्य को हल्दी और चावल डालकर जल अर्पित करें।
6. कन्या राशि
निजी व्यावसायिक जीवन में सफलता प्रदान होगी। पारिवारिक जीवन सही रहेगा। सुबह गाय को भोजन अथवा हरा चारा खिला दें और बुद्ध के बीज मंत्र का जाप करें।
7. तुला राशि
छोटी-छोटी बातों को अनदेखा करें और प्राथमिकताएं तय करें। हृदय में प्रेम की अनुभूति पैदा होगी। खानपान के अतिरिक्त से बचे। सुबह कुत्तों को भोजन करा दें और शुक्र के बीज मंत्र का जाप करें।
8. वृश्चिक राशि
जीवन में आने वाली मुश्किलों का अंत होगा। व्यवसाय जीवन में नए अवसर आएंगे। परिवार में किसी मित्र अथवा संबंधी के आने से माहौल अच्छा होगा। सुबह गाय को चार रोटी में हल्दी लगाकर खिला दें और बृहस्पति के बीज मंत्र का जाप करें।
9. धनु राशि
लोगों को अपनी अच्छाई का लाभ उठाने का अवसर न दें। लंबे संघर्ष के बाद थकान का अनुभव हो सकता है। आपके कार्यों में आपको सफलता मिलेगी। सुबह एक चुटकी हल्दी जल में डालकर स्नान करें। घायल गाय का उपचार करें।
10. मकर राशि
व्यावसायिक जीवन में सफलता के योग हैं। आप अपना वैचारिक दृष्टिकोण स्पष्ट रखें ताकि किसी भी वजह का संक्षिप्त आपके जीवन में ना रहे। सत्य के रास्ते पर चलें और सफलता आपको अवश्य मिलेगी। कुत्तों को भोजन करा दें और शनि के बीज मंत्र का जाप करें।
11. कुंभ राशि
कई कार्यो को एक साथ करेंगे तो तनाव होगा और उससे आपका स्वास्थ्य भी प्रभावित होगा। नकारात्मक कल्पनाएं आपके बिना वजह परेशान कर सकती हैं इसलिए शांत रहें संयम रखें। परिवार के लोगों के साथ समय बिताए तो अच्छा रहेगा। शनि के बीज मंत्र का जाप करें। शाम को शनिदेव के मंदिर पर जाकर तेल का दीया जला दें।
12. मीन राशि
व्यावसायिक जीवन में सफलता मिलेगी। आपके सहकर्मी और अधिकारी आपका सम्मान करेंगे। भौतिक लाभ और प्रतिष्ठा प्राप्त होगी। अगर आप विद्यार्थी है तो अपने लक्ष्य के प्रति संवेदनशील रहेंगे। गाय को चार रोटी में हल्दी लगा करके दें और बृहस्पति के बीज मंत्र का जाप करें।
ये भी पढ़ें- मार्च में कब है महाशिवरात्रि, होली और अन्य छोटे-बड़े त्योहार, यहां देखें पूरी लिस्ट
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
आज प्रभावी रहेगा सर्वार्थ सिद्धि योग, कैसा रहेगा सभी का दिन? पढ़ें राशिफल
12 hrs agoस्किल्स सीखने में माहिर होते हैं इन मूलांक के लोग, लेते हैं बड़ा रिस्क
1 day agoकार्तिक माह शुरू, कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए दिन, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoआश्विन पूर्णिमा पर कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoआज शरद पूर्णिमा पर ग्रहों का दुर्लभ संयोग, इन 3 राशियों को मिलेगा लाभ
3 days agoशरद पूर्णिमा पर इन 4 राशियों की आय में होगी वृद्धि, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoवृषभ राशि वाले रहें सावधान, दिसंबर तक मिलेंगे अशुभ परिणाम
4 days agoशनिवार को इन 5 राशियों को हो सकता है धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoआज चमकेगा इन 4 राशियों का भाग्य, पढ़ें 23 अक्टूबर का दैनिक राशिफल
5 days agoआज किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि, पढ़ें 22 अक्टूबर का राशिफल
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines