March festival 2024: मार्च में कब है महाशिवरात्रि, होली और अन्य छोटे-बड़े त्योहार, यहां देखें पूरी लिस्ट

March festival 2024: मार्च महीना व्रत त्योहार के लिए बहुत ही खास है। इस माह में महाशिवात्रि, होली, होलिका दहन जैसे कई बड़े त्योहार पड़ रहे हैं। आज इस खबर में जानेंगे कि मार्च महीने में कौन-कौन से छोटे-बड़े त्योहार पड़ने वाले हैं।

March festival 2024

March 2024 festival list in Hindi: हिंदू पंचांग के अनुसार, मार्च का महीना पर्व-त्योहार और ग्रह-गोचर के लिए बहुत ही खास है। क्योंकि इस माह में कई छोटे-बड़े त्योहार आने वाले हैं। बता दें कि मार्च के महीने में ही महाशिवरात्रि, होली, होलिका दहन जैसे कई बड़े त्योहार हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, मार्च का महीना सनातन धर्म के लिए भी बहुत ही खास है। आज इस खबर में जानेंगे मार्च माह में पड़ने वाले सभी छोटे-बड़े पर्वों के बारे में।

मार्च 2024 व्रत-त्योहार लिस्ट

मार्च 1, दिन शुक्रवार को यशोदा जयंती

मार्च 3, दिन रविवार को भानु सप्तमी, कालाष्टमी और शबरी जयंती

मार्च 4, दिन सोमवार को जानकी जयंती

मार्च 6, दिन बुधवार को विजया एकादशी

मार्च 8, दिन शुक्रवार को महाशिवरात्रि

मार्च 10, दिन रविवार को फाल्गुन माह की अमावस्या तिथि

मार्च 12, दिन मंगलवार को रामकृष्ण जयंती, फुलेरा दूज व्रत

मार्च 13, दिन बुधवार को विनायक चतुर्थी

मार्च 14, दिन गुरुवार को मीन संक्रांति

मार्च 15, दिन शुक्रवार को स्कंद षष्ठी

मार्च 17, दिन रविवार को मासिक दुर्गाष्टमी

मार्च 20, दिन बुधवार को आमलकी एकादशी

मार्च 21, दिन गुरुवार को नरसिंह द्वादशी

मार्च 22, दिन शुक्रवार को प्रदोष व्रत

मार्च 24, दिन रविवार को होलिका दहन, छोटी होली और फाल्गुन पूर्णिमा

मार्च 25, दिन सोमवार को रंगों वाली होली, चंद्र ग्रहण, चैतन्य महाप्रभु जयंती और लक्ष्मी जयंती

मार्च 26, दिन मंगलवार को चैत्र माह की शुरुआत

मार्च 27, दिन बुधवार होली भाई दूज

मार्च 28, दिन गुरुवार संकष्टी चतुर्थी

मार्च 30, दिन शनिवार को रंग पंचमी व्रत

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ