---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

Aaj Ka Rashifal: आर्द्रा योग बनने से 12 राशियों पर क्या असर? जानें आज का राशिफल और उपाय

Aaj Ka Rashifal 29 August 2024: आज यानी 29 अगस्त को आर्द्रा योग बन रहा है, जिसका असर 12 राशियों पर कैसा पड़ रहा है, आइए आज के राशिफल के माध्यम से जानते हैं।

---विज्ञापन---

Aaj Ka Rashifal 29 August 2024: भाद्रपद महीने के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि पर अजा एकादशी और दिन गुरुवार है। आज के दिन शाम 4 बजकर 39 मिनट तक आर्द्रा योग बनेगा, जिसका अच्छा और बुरा असर 12 राशियों पर पड़ सकता है। आज यानी 29 अगस्त को राहुकाल का समय दोपहर 01:58 से 03:34 तक रहेगा। इस दौरान किसी भी तरह के शुभ काम को न करें। अजा एकादशी पर 12 राशियों का दिन कैसा रहेगा? कौन से उपाय 29 अगस्त को 12 राशियों के लिए अपनाने लाभकारी रहेंगे? आइए ज्योतिर्विद डॉ. संजीव शर्मा से राशिफल के माध्यम से जानते हैं।

मेष राशि

पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। सुबह हनुमान चालीसा का पाठ करें। मंगल के बीज मंत्र का जाप करें।

---विज्ञापन---

वृषभ राशि

वाणी पर संयम रखें। मन परेशान रहेगा। नौकरी में कार्य क्षेत्र में वृद्धि हो सकती है। स्थान परिवर्तन के योग हैं। सुबह बृहस्पति के बीज मंत्र का जाप करें और छोटी बच्ची को सफेद वस्त्र दान करें।

मिथुन राशि

आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। धैर्यशीलता बनाए रखें। किसी नए कारोबार की शुरुआत हो सकती है। घर परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। सुबह गाय को हरा चारा खिला दें और बुध के बीज मंत्र का जाप करें।

---विज्ञापन---

कर्क राशि

रिश्तों में निकटता आएगी। मन में प्रसन्नता का भाव रहेगा। शासन सत्ता का सहयोग प्राप्त होगा। माता का सानिध्य मिलेगा। चंद्रमा के बीज मंत्र का जाप करें और किसी गरीब व्यक्ति को आटा या चावल या चीनी दान करें।

ये भी पढ़ें- अजा एकादशी पर बना महासंयोग, 5 राशियों पर मेहरबान होंगे भगवान विष्णु!

---विज्ञापन---

सिंह राशि

उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में बदलाव हो सकता है। माता की सेहत का ध्यान रखें। शैक्षिक कार्यों में सफल रहेंगे। सुबह सूर्य को जल दें और सूर्य के बीज मंत्र का जाप करें ।

कन्या राशि

आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। नौकरी के लिए परीक्षा और साक्षात्कार आदि कार्यों में सफलता मिलेगी। वाणी पर संयम रखें। दोस्तों के साथ कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं। सुबह गाय को भोजन करा दें और घायल गाय का उपचार करा दें।

---विज्ञापन---

तुला राशि

जीवनसाथी के कारण तनाव मिलेगा। कारोबार का विस्तार होगा। धार्मिक संगीत के प्रति रुचि बढ़ेगी। सुबह किसी छोटी बच्ची को वस्त्र दें और गरीब को भोजन करा दें।

वृश्चिक राशि

दांपत्य जीवन सुख में रहेगा। नौकरी में बदलाव के योग बन रहे हैं। परिवार की सेहत का ध्यान रखें। सुबह हनुमान चालीसा का पाठ करें और बंदर को गुड़ चना अथवा केला खिला दें।

---विज्ञापन---

धनु राशि

सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। घर परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। गाय को 4 रोटी बनाकर गुड़ के साथ दें। बृहस्पति के बीज मंत्र का जाप करें।

ये भी पढ़ें- Grah Gochar: सितंबर में इन 3 राशियों की होगी बल्ले-बल्ले! 

---विज्ञापन---

मकर राशि

व्यर्थ के वाद विवाद से दूर रहें। परिवार में सुख शांति रहेगी। नकारात्मक विचारों से बचें। सुबह कुत्ते को भोजन करा दें और घायल कुत्ते का उपचार करें।

कुंभ राशि

आज आलस्य से बचें। नौकरी में कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। सुबह शनि के बीज मंत्र का जाप करें और शाम को शनि मंदिर जाकर तेल का दीया जला दें।

---विज्ञापन---

मीन राशि

शासन सत्ता का सहयोग प्राप्त होगा। शैक्षिक व बौद्धिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ सकती है। वाणी में मधुरता रहेगी। सुबह गाय को भोजन करा दें और बृहस्पति के बीज मंत्र का जाप करें।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

---विज्ञापन---
First published on: Aug 29, 2024 05:00 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola