Aja Ekadashi 2024: अजा एकादशी पर बना महासंयोग, 5 राशियों पर मेहरबान होंगे भगवान विष्णु!

Aja Ekadashi 2024: भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि पर अजा एकादशी है। इस दिन 3 महासंयोग बन रहे हैं, जिससे 5 राशियों को लाभ हो सकेगा। आइए जानते हैं किन 5 राशियों पर भगवान वष्णु की खास कृपा होने वाली है।

Aja Ekadashi 2024 Mahasanyog lucky zodiac signs rashifal

अजा एकादशी

Aja Ekadashi 2024 Mahasanyog: शास्त्रों के अनुसार साल में कुल 24 एकादशी व्रत आते हैं। महीने में दो एकादशी होती है। हर एकादशी व्रत का अलग महत्व होता है। भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि का भी खास महत्व है। अजा एकादशी पर 3 शुभ संयोग बन रहे हैं। इस बार की एकादशी के व्रत का खास महत्व है। मान्यता है कि व्रत रखने वाले के सभी कष्ट और पाप दूर हो सकते हैं। भाद्रपद माह के अजा एकादशी पर 12 राशियों में से 3 राशियों के लोगों पर भगवान विष्णु की खास कृपा होने वाली है। आइए जानते हैं अजा एकादशी पर कौन से 3 शुभ संयोग बन रहे हैं? किन राशियों पर विष्णु जी एकादशी के दिन मेहरबान हो रहे हैं।

विज्ञापन

अजा एकादशी पर बना महासंयोग

भाद्रपद महीने के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि पर अजा एकादशी है, जो 29 अगस्त गुरुवार को है। सुबह 1 बजकर 19 मिनट पर अजा एकादशी की शुरुआत होगी और अगले दिन यानी 30 अगस्त, शुक्रवार को सुबह 1 बजकर 37 मिनट पर खत्म होगी। इस दौरान 3 महासंयोग बन रहे हैं। भगवान विष्णु को समर्पित दिन गुरुवार है। दूसरा संयोग सर्वार्थ सिद्धि और तीसरा सिद्धि योग बन रहा है।

विज्ञापन

मिथुन राशि

अजा एकादशी पर बन रहे सर्वार्थ सिद्धि और सिद्धि योग से मिथुन राशि के लोगों को लाभ होगा। धन में वृद्धि हो सकती है। जिस काम को शुरू करने की सोच रहे हैं, वो जल्द सफलतापूर्वक पूरा हो सकेगा। भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की इस राशि के लोगों पर खास कृपा होने वाली है।

विज्ञापन

सिंह राशि

सिंह राशि के लोगों के सम्मान में वृद्धि होगी। आपका आत्मविश्वास बढ़ा-चढ़ा रहेगा। धन में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में बदलाव होने के योग हैं, लेकिन फैसला लेने से पहले सोच-समझ लें। शैक्षिक कार्यों में आपको सफलता मिलेगी। विष्णु जी की आप पर खास कृपा होगी।

कन्या राशि

कन्या राशि के लिए अजा एकादशी लाभकारी रहेगी। आप पर भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी मेहरबान होने वाले हैं। व्यापार में तरक्की हो सकती है। नौकरी में प्रमोशन होने का योग है। आपकी मेहनत जल्द ही तरक्की दिलवाने में मददगार हो सकती है।

विज्ञापन

वृश्चिक राशि

अजा एकादशी पर बन रहे 3 संयोग दांपत्य जीवन के लिए सुखमय रहेंगे। नौकरी में आपका प्रमोशन हो सकता है। कामकाज में तरक्की मिलने के योग हैं। भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की आप पर कृपा हो सकती है। जीवन में सुख-समृद्धि की कमी नहीं होगी।

विज्ञापन

मकर राशि

अजा एकादशी का दिन मकर राशि के लोगों के लिए लाभकारी रहेगा। वाद विवाद से दूरी बनाकर रखना आपको तरक्की दिला सकता है। दांपत्य जीवन सुख में खुशी की लहर आएगी। खुशहाल पूर्वक परिवार के साथ रहेंगे। विष्णु जी की आप पर खास कृपा हो सकेगी।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ