Aaj Ka Rashifal 28 February 2024: आज यानी 28 फरवरी, बुधवार को आपका दिन कैसा रहने वाला है? आपको किन बताओ का ध्यान रखना है और आप कौनसे उपाय अपना सकते हैं, आइए ये सब 12 राशियों के आज का राशिफल और उपाय के साथ जानते हैं।
मेष राशि
मन में उथल-पुथल रहेगी और परिवार के स्वास्थ्य का ध्यान भी रखना होगा। घर के खर्चों में वृद्धि होगी।सुबह हनुमान चालीसा का पाठ करें और मंगल के बीच मंत्र का जाप करें और बंदर को केले अथवा गुड़ चना अवश्य दें।
वृष राशि
मन में एक असीम आनंद का भाव रहेगा वह आत्मविश्वास का समय रहेगा। घर में व्यापारिक कार्यों में थोड़ा परिश्रम अधिक करना हो सकता है। सुबह किसी गरीब को वस्त्र दान करें और किसी कन्या को भोजन अवश्य करा दें।
मिथुन राशि
आज आपका आत्मविश्वास बहुत बड़ा चढ़ा रहेगा परंतु धैर्य से काम ले अन्यथा गलती हो जाएगी। नौकरी में व्यापार में अपने अफसर से सद्भाव बनाकर रखें ताकि तरक्की मिले। सुबह बुद्ध के बीज मंत्र का जाप करें और गाय को हरा चारा खिला दो।
कर्क राशि
मन अशांत रह सकता है अतः आप संयम व धैर्य से कार्य करें।अपनी भावनाओं को वश में रखें और किसी को अपशब्द ना कहे। नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग बन सकते हैं। सुबह चंद्रमा के बीज मंत्र का जाप करें और किसी गरीब को आटा या चावल या चीनी दान करें।
सिंह राशि
बिना वजह मन अशांत हो सकता है अतः आप क्रोध न करें और संयम से चीजों को सुलझाएं। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा परंतु उनके स्वास्थ्य का ध्यान रखें। सुबह बुद्धदेव के बीज मंत्र का जाप करें और गाय को हरा चारा खिला दें। सूर्य को जल दें।
कन्या राशि
आत्मविश्वास भरपूर रहेगा और आज आपको अच्छी खबरें मिलेगी। कारोबार में वृद्धि के योग हैं परंतु परिश्रम अधिक रहेगा। सुबह गाय को हरा चारा खिला दें और बुद्ध के बीज मंत्र का जाप करें।
तुला राशि
मन प्रसन्न रहेगा परंतु स्वास्थ्य का ध्यान रखें। किसी मित्र या रिश्तेदार के घर आ जाने से घर का माहौल बहुत अच्छा बनेगा। सुबह किसी छोटी बच्ची को ऊनी वस्त्र दान करें और खाना खिला दें। बुद्ध के बीज मंत्र का जाप करेंगे तो अच्छा रहेगा।
वृश्चिक राशि
स्वास्थ्य का ध्यान रखें वह वाणी संयम भी बना करके रखें.. आपका रहन-सहन चुनौती पूर्ण रहेगा। पठन-पाठन में रुचि बढ़ेगी। किसी लंबी यात्रा का योग बन सकता है। सुबह हनुमान चालीसा का पाठ करें और मंगल के बीज मंत्र पर जाप करें।
धनु राशि
मन प्रसन्न रहेगा और दांपत्य सुख में वृद्धि होगी। व्यर्थ के क्रोध से बचे और बातचीत में संतुलित रहे। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। सुबह बृहस्पति के बीज मंत्र का जाप करें और किसी गाय को चार आटे की लोई में हल्दी लगा करके दें।
मकर राशि
मन का विश्वास बनाए रखेंगे तो अच्छा रहेगा परंतु मन अशांत भी रहेगा। धैर्यशीलता बनाए रखें माता की सेहत का ध्यान रखना होगा। सुबह माता का आशीर्वाद ले और किसी कुत्ते को भोजन करा दें और घायल गाय का उपचार करा दें।
कुंभ राशि
आपकी वाणी मधुर रहेगी और आपका आत्मविश्वास भी ठीक रहेगा, परंतु अतिरेक से बचे। बिना वजह किसी पर क्रोध न करें। बौद्धिक कार्यों से आय में वृद्धि होगी। शनिदेव के बीज मंत्र का जाप करें और कुत्तों को भोजन करा दें।
मीन राशि
मन प्रसन्न रहेगा लेकिन क्रोध और आवेश के अतिरिक्त से बचें। अगर आप शिक्षण कार्य से संबंधित हैं तो आज आपके लिए अच्छी खबरें मिलने का दिन है। सुबह किसी गाय को खाना जरूर खिलाएं और घायल को गाय का उपचार भी करा दें।
ये भी पढ़ें- सोने की अंगूठी धनवान के साथ बना सकती है कंगाल!
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
आज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 12 अक्टूबर 2026 का राशिफल
8 hrs agoआज नवरात्रि का आरंभ, जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें राशिफल
1 day agoतुला और मकर राशि के लिए जरूरी सलाह, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
2 days agoअमावस्या पर इन 5 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoपितरों को प्रसन्न करने के लिए पितृ अमावस्या के उपाय, शुभ फल देंगे पितृ
3 days agoशुक्रवार को इन 4 राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआज इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें 8 अक्टूबर 2026 का राशिफल
4 days agoकरियर-कारोबार के लिए अच्छा रहेगा इन 5 राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoलीडरशिप क्वालिटी से भरे होते हैं इन 2 मूलांक के लोग, हासिल करते हैं सफलता
6 days agoइंदिरा एकादशी पर इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें आज का राशिफल
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines