Aaj Ka Rashifal 25 August 2026: आज 25 अगस्त 2026 को सावन माह के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि है. आज त्रिपुष्कर योग और रवि योग का निर्माण हो रहा है. इसके साथ ही सावन का चौथा और आखिरी मंगला गौरी व्रत है. आज आडल और विडाल योग प्रभावी रहेगा. इसके साथ ही राहुकाल और दुमुहूर्त रहने वाला है. ग्रहों की स्थिति और चाल से सभी राशियों के लिए दिन कैसा रहेगा, आप यहां जान सकते हैं. आइए पं. सत्यम विष्णु अवस्थी से 25 अगस्त 2026 के राशिफल के बारे में जानते हैं.
मेष राशि
---विज्ञापन---
कारोबार में चली आ रही परेशानियों का अंत होगा. प्रशासन से जुड़े कार्य आप के संपर्कों के द्वारा पूरे होंगे. अध्ययन में सफलता मिलेगी. निकटतम व्यक्तियों के व्यवहार में परिवर्तन होगा. मन में आपके चिड़चिड़ाहट बनी रहेगी.
वृषभ राशि
---विज्ञापन---
आज का दिन परिवार के लिए महत्वपूर्ण रहेगा. रुके कार्य आप की समझदारी से पुरे होंगे. निजी जीवन में भावुकता में आप कोई भी निर्णय नहीं लें. आज आप के अंदर विवाद को हल करने का साहस आएगा हालांकि आप के विरोधी आज भी सक्रिय रहेंगे.
मिथुन राशि
---विज्ञापन---
अपने इष्ट पर भरोसा रखें और काम करते रहें. परिजनों से चले आ रहे मतभेद समाप्त होंगे. जीवनसाथी के व्यवहार से कष्ट होगा. व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा. निवास की समस्या का हल होगा. रुका पैसा मिलने की उम्मीद है.
कर्क राशि
---विज्ञापन---
आज के दिन राजनीति में हुआ नया परिचय भविष्य में आपके लिए हितकारी रहेगा. आजीविका के क्षेत्र में आपकी प्रगति होगी. पूर्व में किये कार्यों से आज अड़चने आ सकती हैं. आपको अपने परिजनों को समय देना चाहिए. आज किसी विशेष संत के दर्शन हो सकते हैं.
सिंह राशि
---विज्ञापन---
किसी की देखा देखी न करें अपने सामर्थ्य के अनुसार ही पैर फैलाएं क्योंकि अचानक से किसी बड़े खर्च की संभावना बन रही है. तैयार रहें, कार्यस्थल पर प्रतिस्पर्धा में आपकी विजय होगी. अपने क्रोध पर नियंत्रण रखना होगा.
ये भी पढ़ें - Mangal Gochar 2026: एक महीने बाद पुष्य नक्षत्र में एंट्री करेंगे मंगल, इन 4 राशियों की होगी करियर में ग्रोथ
कन्या राशि
आपके निजी जीवन में चल रहे तनाव आज समाप्त हो सकते हैं. माता-पिता के व्यवहार से दुखी होंगे और नकारात्मक विचारों में वृद्धि होगी. सुख साधनों पर खर्च होगा. अनाज तेल तिलहन में निवेश करने से लाभ होगा.
तुला राशि
आज का दिन आपकी व्यवसायिक स्थिति को मजबूत करने वाला होगा. ज्यादा सोचने से मानसिक तनाव होगा. आपके पारिवारिक सुख में कमी आ सकती है. आज होने वाली यात्रा में सावधानी रखें. पेट संबंधित विकार से परेशान रहेंगे.
वृश्चिक राशि
आपको अपने कर्तव्य से विमुख नही होना है, मन लगाकर कम करें. वाहन आप आज सावधानी से चलाएं. परिवार के शुभ कार्यों में आपका सराहनीय योगदान रहेगा. व्यापार-व्यवसाय के श्रेष्ठ होने के योग बन रहे है.
धनु राशि
दुसरों के लिए आप अच्छा करते हो पर आप के साथ होता विपरीत है. कार्यस्थल पर आप के साथ धोखा हो सकता है इसलिए सतर्क रहें. धन की प्राप्ति के साथ प्रसिद्धि भी मिलेगी. स्वास्थ्य नरम रहेगा.
मकर राशि
आपके किये गए कार्यों से लोग अचंभित होंगे. सोचे हुए कार्य अनुकूल समय पर होंगे. खान-पान पर नियंत्रण रखें. आप की जीवनशैली में बहुत जल्द बदलाव आने वाला है. विद्यार्थी वर्ग अपनी मेहनत से संतुष्ट रहेगा.
कुंभ राशि
आज आप समय पर काम को करें और अपने कार्यक्षेत्र में मन लगाकर काम करें. आप की सजगता और मेहनत से आर्थिक कामों में आने वाली बाधाएं दूर होंगी. आपके संतान की प्रगति होगी. आज आप आलस्य बिलकुल नहीं करें. सामाजिक कामों से आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी.
मीन राशि
हर किसी को अपने राज न जाहिर करें. गृहस्थ जीवन में अनुकूल स्थिति बनेगी. मित्रों का पूर्ण सहयोग मिलेगा. निर्माणकार्यों में गती आएगी. आर्थिक लाभ होने के योग बनेंगे. शनि देवता को शांत करने के लिए हनुमान जी की आराधना लाभदायक रहेगी.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.