Aaj Ka Rashifal: मेष, मिथुन समेत इन 5 राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ, पढ़ें 23 सितंबर का राशिफल

Daily Horoscope: आज 23 सितंबर 2026, दिन बुधवार है और गणेश चतुर्थी उत्सव का 10वां दिन भी है. ऐसे में आज का दिन ग्रहों की स्थिति के अनुसार, किस राशि के लिए कैसा रहने वाला है? आइए इसके बारे में पं. सत्यम विष्णु अवस्थी के बताए राशिफल से जानते हैं.

aaj ka rashifal 23 September 2026 today horoscope

पं. सत्यम विष्णु अवस्थी से जानें आज 23 सितंबर 2026 का राशिफल. (Photo Credit: AI/News24)

Aaj Ka Rashifal: आज 23 सितंबर 2026 को भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि है, इसके साथ ही श्रवण नक्षत्र रहेगा और सुकर्मा योग प्रभावी रहेगा. वहीं, दिशाशूल उत्तर रहेगा. आज मेष से लेकर मीन तक सभी राशियों के लिए दिन कैसा रहेगा इसके बारे में यहां जान सकते हैं. आइए इस लेख में पंडित सत्यम विष्णु अवस्थी से राशिफल के बारे में जानते हैं.

विज्ञापन
विज्ञापन

मेष राशि

आज का दिन व्यस्तता से भरा रहेगा. अपनों का सुख व सहयोग मिलने से आपके काम आसानी से पूरे होंगे. आपके ननिहाल पक्ष से कोई अच्छी खबर मिल सकती है. निवेश से आपको लाभ मिलना संभव है, भौतिक सुख-साधन बढ़ सकते है.

वृषभ राशि

आज का दिन आपके परिवार के लिए महत्वपूर्ण दिन रहेगा. आपकी धन की स्थिति मजबूत होगी. आपके स्वास्थ्य में आ रही दिक्कतों में सुधार होगा. मनचाहा काम होने से मन में प्रसन्नता बनी रहेगी. कोई शुभ समाचार प्राप्त होंगे और माता के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना होगा.

विज्ञापन

मिथुन राशि

कार्यस्थल पर सहकर्मियों से अपने संबंधों में आपको मधुरता लानी होगी. कोई भी कार्य सजगता से करें. आपको अपनी सफलता के लिए अत्यधिक मेहनत करनी होगी. समय आपके लिए उत्तम रहेगा. पारिवारिक सुख प्राप्त होगा और आपका कहीं घूमने का प्लान बन सकता है.

कर्क राशि

आज के दिन आपके कई अधूरे काम पुरे होंगे. आपके घर-परिवार में शुभ व धार्मिक कार्य संपन्न होंगे. आपके सुख-साधनों में बढ़ोत्तरी होगी. अपनों की सफलता से हर्ष व मन में प्रसन्नता होगी. जीवनसाथी से अनबन के कारण स्वभाव में स्थिरता आएगी.

विज्ञापन

सिंह राशि

आज का दिन आपके लिए दौड़ भाग से भरा रहेगा. समय की अनुकूलता आपका साथ देगी. कार्यक्षेत्र में उच्च अभिलाषाओं की पूर्ति न होने से मन थोड़ा परे रहेगा. हालांकि आपका आर्थिक पक्ष मजबूत होगा. राजनीति से जुड़े लोगों के लिए समय थोड़ा अच्छा है.

कन्या राशि

आज बोलने में बहुत सावधानी रखें क्योंकि आपके द्वारा कही गई किसी को बुरी लग सकती है. आज आप किसी काम के लिए अपनों से आशा न रखें. आज का समय आपके लिए मध्यम है. मन में आलस्य व निराशा के भाव होंगे. आपकी रुचि अपने कार्य-व्यवसाय आदि में नहीं रहेगी.

विज्ञापन

तुला राशि

कार्यस्थल पर किसी के प्रति आकर्षित होंगे. मन में किसी बात को लेकर दुविधा भी होगी.साहसिक कार्यों में आपको सफलता प्राप्त हो सकती है. सकारात्मक सोच के बेहतर परिणाम आएंगे. आज आपके कार्यक्षेत्र का विस्तार संभव है. अपने खर्च पर नियंत्रण संभव है.

वृश्चिक राशि

आपको अपने लक्ष्य के प्रति ध्यान केंद्रित रखने से अच्छा लाभ होगा यद्यपि प्रतिस्पर्धा व द्वेष का सामना करना पड़ सकता है. पुराने निवेश का फल अच्छा मिलेगा. संतान की चिंता आप को व्याकुल कर सकती है और विद्यार्थियों के लिए समय अच्छा है.

विज्ञापन

धनु राशि

यदि आप कुछ हासिल करना चाहते है तो आज आप आलस का त्याग करें. आपकी धर्म में श्रद्धा बढ़ेगी और आपके भौतिक ऐश्वर्य के साधनों में बढ़ोतरी होगी. कामकाज में आपको लाभ मिलेगा. विपरीत लिंग के प्रति आकर्षण बढ़ सकता है.

मकर राशि

आप की जिद के कारण साझेदारी के व्यवसाय में घाटा व धोखा मिलना संभव होगा. सितारों की चाल आपके प्रतिकूल होगी. मानसिक तनाव बढ़ सकता है व शारीरिक कष्ट संभव है. आज कोई लाभदायक यात्रा संभव है.

विज्ञापन

कुंभ राशि

आज के दिन की शुरुआत में आलस्य से होगी जिसके कारण आपके कार्य विलंभ से पूरे होंगे. कार्यस्थल पर सहकर्मियों से विवाद संभव है. माता-पिता के फैसले के विरुद्ध जा कर कार्य करेंगे. प्रेम-प्रसंग में सफलता मिलने के योग हैं. आज आपको अपने गुस्से पर काबू रखना होगा.

मीन राशि

सही समय पर निर्णय लेना आप के लिए उचित रहेगा. ऋण के लेन-देन में आप सतर्क रहें. आज आपको संपर्क का लाभ होगा. रुके हुए धन की प्राप्ति भी संभव है. आपका सुख-ऐश्वर्य बढ़ेगा. अपने काम में वापसी होगी. शनि की साढ़े साती का प्रभाव आपको दिखेगा.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ