हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Aaj Ka Rashifal: शुक्रवार को प्रदोष व्रत पर चमकेगा इन 4 राशियों का भाग्य, पढ़ें 23 अक्टूबर 2026 का राशिफल

Aaj Ka Rashifal: आज 23 अक्टूबर 2026 दिन शुक्रवार को प्रदोष व्रत रखा जाएगा. प्रदोष व्रत के दिन ग्रहों के संयोग से सभी राशियों के लिए समय कैसा रहेगा, इसके बारे में आप दैनिक राशिफल से जान सकते हैं.

विज्ञापन
कन्या राशि वाले आज खुद को अकेला महसूस करेंगे. (Image: News24)

Aaj Ka Rashifal 23 October 2026: आज 23 अक्टूबर 2026 शुक्रवार को आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि है. दोपहर 2 बजकर 35 मिनट के बाद त्रयोदशी तिथि आरंभ होगी. शाम को प्रदोष काल में त्रयोदशी तिथि होने के कारण आज ही प्रदोष व्रत रखा जाएगा. आज पूर्व भाद्रपद नक्षत्र रात को 9 बजकर 3 मिनट तक रहेगा. इसके बाद उत्तर भाद्रपद नक्षत्र आरंभ होगा. ध्रुव और व्याघात योग प्रभावी रहेगा. बालव, कौलव और तैतिल करण रहेगा. प्रदोष व्रत पर सभी राशियों के लिए दिन कैसा रहने वाला है. इसके बारे में आप यहां राशिफल से जान सकते हैं. आइए पं. सत्यम विष्णु अवस्थी से 23 अक्टूबर 2026 के राशिफल के बारे में जानते हैं.

मेष राशि

आज कार्यों में रुकावट आ सकती है. कार्यस्थल पर मशीनों की खराबी आपको परेशान कर सकती है. संतान के विवाह प्रस्ताव भी आज आयेंगे. अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है.

वृषभ राशि

व्यापार विस्तार करने के लिए आपको कर्ज की जरूरत होगी. भूमि-भवन संबंधित मामले आज सुलझ सकते हैं. संतान के सफल होने से मन प्रसन्न रहेगा. कार्य के प्रति समर्पित रहें, आपको निश्चित लाभ होगा.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: Vastu Tips: वास्तु शास्त्र में इन 5 चीजों को जमीन पर रखना माना गया है दोष, घर से चली जाती है सुख-समृद्धि

मिथुन राशि

दुख का चिंतन न करना ही उसकी औषधी है. जो बीत गया उसे एक सपने की तरह भुला दें. आज कई महत्वपूर्ण निर्णय लेने पड़ सकते हैं. संतों का सानिध्य प्राप्त होगा. पिता से तालमेल में कमी रहेगी.

विज्ञापन

कर्क राशि

आज जमीन-जायदाद पर बड़े खर्च की संभावना है. आत्मविश्वास में कमी के चलते गलत फैसले भी ले सकते हैं. पैसों का लेन-देन सावधानी से करें. यात्रा के योग बन रहे हैं, जो आपके लिए लाभकारी सिद्ध होंगे.

सिंह राशि

आज शासन प्रशासन की अड़चनें आ सकती है. जल्दबाजी में कोई कार्य न करें, सही समय का इंतजार करें. आपके स्वास्थ्य में सुधार होगा. आज वाहन सुख संभव है. जीवनसाथी के साथ आपका अधिकतम समय व्यतीत होगा.

विज्ञापन

कन्या राशि

आज आप स्वयं को अकेला महसूस करेंगे. बात को न सुने जाने पर किसी से नाराज भी रहेंगे. कार्यस्थल पर गलत आरोप लग सकते हैं इसलिए सतर्क रहें. माता-पिता से विवाद की स्थिति बन सकती है अतएव उनसे बहस न करें.

तुला राशि

पूर्व में लिया गया निर्णय बदलना पड़ सकता है. संतान के भविष्य के प्रति आज कुछ कठोर फैसले लेने होंगे. राजकार्य में अवरोध आएंगे पर अपने विवेक से उनको हटाने में सफल होंगे. आकस्मिक लाभ संभव है.

विज्ञापन

वृश्चिक राशि

कई दिनों से मकान बनाने का सोच रहे हैं, आज आपका सपना पूरा हो सकता है. झूठ बोल कर आप परेशानी में आ सकते हैं. सहयोगी आप की कार्यशैली पर सवाल उठा सकते हैं. स्वास्थ्य को लेकर सचेत रहना आपके लिए हितकर रहेगा.

धनु राशि

आज नए वस्त्रों की प्राप्ति होगी. अपने वाक्चातुर्य से सभी को प्रभावित करेंगे. अपनी जीवनशैली को बदलें, लाभ होगा. निजी जिंदगी में दूसरों को प्रवेश न दें. आज आप कर्मचारियों से परेशान रहेंगे.

विज्ञापन

मकर राशि

जमीन जायदाद को लेकर अनावश्यक का विवाद हो सकता है. विरोधी सक्रिय होंगे. समाज में कुछ लोग ऐसे भी हैं, जो आप की उन्नति नहीं देख सकते हैं. कोई पुराना रोग उभर सकता है. दिया हुआ पैसा वापस आने में अभी समय लगेगा.

कुंभ राशि

अपने कार्य को करवाने के लिए किसी से सिफारिश करनी पड़ेगी. मन पसंद भोजन की प्राप्ति होगी. माता के स्वास्थ्य में सुधार होगा. घर परिवार में शांति हो इसके लिए हनुमान जी की आराधना करें, आपको चमत्कारिक लाभ होगा.

विज्ञापन

मीन राशि

आप किसी का भला करने जाते हैं और स्थिति विपरीत हो जाती है तो सतर्कता से काम करें. कुछ महत्वपूर्ण फैसले लेने के लिए बड़ों की राय जरूर लें. अपने जिद्धि व्यवहार के चलते आपसी संबंध बिगड़ सकते हैं. जुकाम से परेशान रह सकते हैं

यह भी पढ़ें: Shukra Pradosh Vrat 2026: आज प्रदोष काल में करें महादेव की पूजा, मिलेगा सुख-समृद्धि और खुशहाली का आशीर्वाद

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola