Aaj Ka Rashifal 23 October 2024: आज यानी 23 अक्टूबर 2024 को कार्तिक कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि और दिन बुधवार है। आज सिद्ध योग और पुनर्वसु नक्षत्र बन रहा है। 12 राशियों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा और उन्हें किन-किन बातों का खास ध्यान रखना होगा? आइए इसके बारे में ज्योतिर्विद डॉ. संजीव शर्मा द्वारा बताए गए राशिफल की मदद से जान लेते हैं।
मेष राशि
स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही ना रखें। किसी मित्र से धोखा मिल सकता है। मन में उतार-चढ़ाव रहेंगे। नौकरी परिवर्तन के योग हैं । शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। सुबह हनुमान चालीसा का पाठ करें और मंगल के बीज मंत्र का जाप करें।
वृषभ राशि
किया गया प्रयास सार्थक होगा। कारोबार में वृद्धि होगी। लाभ के अवसर मिलेंगे। मन में शांति व प्रसन्नता रहेगी। सुबह शुक्र के बीज मंत्र का जाप करें और छोटी बच्ची को सफेद वस्त्र दान करें।
मिथुन राशि
जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य प्राप्त होगा। शैक्षिक कार्यों में मन लगेगा। नौकरी में स्थान परिवर्तन हो सकता है। किसी नए कारोबार की शुरुआत हो सकती है। आय में वृद्धि होगी। किसी तीर्थ यात्रा पर जा सकते हैं। सुबह गाय को हरा चारा खिला दें और बुध के बीज मंत्र का जाप करें।
कर्क राशि
आत्मविश्वास की कमी रहेगी। लोगों से बातचीत में संयम रखें। मन परेशान हो सकता है। शासन सत्ता का सहयोग प्राप्त होगा। चंद्रमा के बीज मंत्र का जाप करें और किसी गरीब व्यक्ति को आटा या चावल या चीनी दान करें।
ये भी पढ़ें- Grah Gochar: साल 2025 की शुरुआत तक 3 राशियां करेंगी मौज!
सिंह राशि
चल या अचल संपत्ति में वृद्धि होगी। वाणी के प्रभाव से सभी कार्य पूर्ण होंगे। वस्त्र इत्यादि उपहार मिल सकते हैं। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। अंतर्मन की संतुष्टि रहेगी। सुबह सूर्य को जल दें और सूर्य के बीज मंत्र का जाप करें।
कन्या राशि
रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। नौकरी में अफसर से सद्भाव बना रहेगा। परिवार का साथ मिलेगा। मित्र के सहयोग से नौकरी के मौके मिल सकते हैं। सुबह गाय को भोजन करा दें और घायल गाय का उपचार करा दें।
तुला राशि
पिता या धर्म गुरु का सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। कारोबार में बदलाव के योग बन रहे हैं। किसी मित्र का सहयोग मिल सकता है। धन प्राप्ति के संकेत मिल सकते हैं। सुबह किसी छोटी बच्ची को वस्त्र दें और गरीब को भोजन करा दें।
वृश्चिक राशि
कार्यक्षेत्र में व्यवधान आ सकता है। धैर्यशीलता बनाए रखें। आशा निराशा के मनोभाव हो सकते हैं। परिवार की सेहत का ध्यान रखें। सुबह हनुमान चालीसा का पाठ करें और बंदर को गुड़ चना अथवा केला खिला दें।
धनु राशि
दांपत्य जीवन सुख में रहेगा। नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। सेहत के प्रति सचेत रहें। खर्चों की अधिकता रहेगी। गाय को 4 रोटी बनाकर गुड़ के साथ दें। बृहस्पति के बीज मंत्र का जाप करें।
मकर राशि
पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। शासन सत्ता का सहयोग प्राप्त होगा। धैर्यशीलता में वृद्धि होगी। सामाजिक कार्यों में मान सम्मान की प्राप्ति होगी। सुबह कुत्ते को भोजन करा दें और घायल कुत्ते का उपचार करा दें।
कुंभ राशि
आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी। आत्मविश्वास बहुत रहेगा। धैर्यशीलता बनाए रखें। सुबह शनि के बीज मंत्र का जाप करें और शाम को शनि मंदिर जाकर तेल का दीया जला दें।
ये भी पढ़ें- 24 अक्टूबर से चमकेगी 3 राशियों की किस्मत! बन रहा है महालक्ष्मी राजयोग
मीन राशि
उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। कारोबार का विस्तार होगा। वाणी में मधुरता रहेगी। बौद्धिक कार्यों में व्यस्त रह सकती है। सुबह गाय को भोजन करा दें और बृहस्पति के बीज मंत्र का जाप करें।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
Aaj Ka Rashifal: आज शुक्रवार को भद्रा का साया, जानिए कैसा बीतेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें 2 अक्टूबर का राशिफल
6 hrs agoAaj Ka Rashifal: आज अक्टूबर के पहले दिन इन राशियों को मिल सकता है शुभ समाचार, पढ़ें 1 अक्टूबर 2026 का राशिफल
1 day agoShani Vakri Upay: 11 दिसंबर तक वक्री शनि इन 5 राशियों की बढ़ाएंगे मुश्किलें! जानिए सावधानियां और उपाय
2 days agoAaj Ka Rashifal: आज बुधवार को इन 4 राशियों का बिगड़ सकता है बजट, पढ़ें 30 सितंबर 2026 का राशिफल
2 days agoNumerology: अकेले रहना पसंद करते हैं इन 3 मूलांक के लोग, इंट्रोवर्ट होता है इनका स्वभाव, जानिए
3 days agoAaj Ka Rashifal: आज किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगा नुकसान? पढ़ें 29 सितंबर 2026 का राशिफल
3 days agoAaj Ka Rashifal: आज सोमवार को इन राशियों के लिए खुलेंगे तरक्की के द्वार, पढ़ें 28 सितंबर 2026 का राशिफल
4 days agoVideo: सितंबर के अंत में तुला राशि को मिलेगी खुशखबरी, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
4 days agoLucky Zodiac Signs: पितृ पक्ष में 5 राशियों के जीवन में आएंगे सकारात्मक बदलाव, मिलेगा पूर्वजों का आशीर्वाद
5 days agoAaj Ka Rashifal: आज रविवार को इन 5 राशियों के लिए बनेंगे सफलता के योग, पढ़ें 27 सितंबर 2026 का राशिफल
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines