Aaj Ka Rashifal 23 August 2026: आज 23 अगस्त 2026 को सावन माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि है. आज पुत्रदा एकादशी व्रत है. इसके साथ ही सर्वार्थ सिद्धि योग और रवि योग का निर्माण हो रहा है. आज भद्रा का साया रहेगा और गण्ड मूल, विडाल योग प्रभावी रहेगा. सावन पुत्रदा एकादशी के दिन ग्रहों की स्थिति और चाल से सभी राशियों के लिए दिन कैसा रहेगा, आइए पं. सत्यम विष्णु अवस्थी से 23 अगस्त 2026 के राशिफल के बारे में जानते हैं.

मेष राशि

---विज्ञापन---

नौकरी और कारोबार के मामलों में आज का दिन आपके काम का है. नए लोगों से कॉन्टैक्ट होंगे. आज जो कुछ हासिल कर लेंगे, वह आपकी तरक्की में जुड़ेगा. सहजता और संतुष्टि आपके चेहरे पर दिखेगी. जरूरी मामलों पर पार्टनर से राय लें. दायें हाथ में कुछ चोट आ सकती है.

वृषभ राशि

---विज्ञापन---

आप आज के दिन काम में मन लगाने की पूरी कोशिश करेंगे लेकिन कुछ लोग आपके सामने किसी न किसी तरह की डिमांड रख सकते हैं. ऐसी स्थिति के लिए तैयार रहें. घर राशिपरिवार के सामानों की खरीददारी भी हो सकती है. गुस्से और खर्चे से बचें.

मिथुन राशि

---विज्ञापन---

आज आप रोमांटिक मूड में रहेंगे. कानूनी विषय पढ़ने वाले स्टूडेंट्स के लिए दिन अच्छा है. आज आपको कम मेहनत में भी अच्छे नतीजे मिल सकते हैं. बिजनेस में अच्छे लाभ की उम्मीद भी है. नौकरीपेशा लोगों के लिए समय अच्छा है. पेट से संबंधित रोग आपको परेशान करेंगे.

कर्क राशि

---विज्ञापन---

बेकार के कामों में भी समय खराब हो सकता है. बिजनेस में फायदेमंद बड़े सौदे हो सकते हैं, लेकिन फैसला अभी नहीं होगा. नए बिजनेस या नौकरी का ऑफर मिल सकता है. विद्यार्थियों के लिए समय सामान्य रहेगा. सिर दर्द और कफ रोग हो सकते हैं.

सिंह राशि

---विज्ञापन---

आज नया ऑफिस या दुकान खरीदने का आपका मन बनेगा. आपके कारोबार के लिए यात्रा के योग हैं. नौकरी में परेशानी हो सकती है. विद्यार्थियों को ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है. आज थकान और आलस्य भी रहेगा.

ये भी पढ़ें – Guru Gochar Rashifal: 31 अक्टूबर को सिंह राशि में प्रवेश करेंगे गुरु, मेष समेत इन 5 राशियों को हो सकता है धनलाभ

कन्या राशि

आज थकाने वाला और तनावपूर्ण दिन हो सकता है. आपको कुछ नया नहीं करना चाहिए. आप सावधानी जरूर रखें. आज के दिन जरूरत से ज्यादा खर्चा रहेगा. गुस्सा, रोग और कर्ज से परेशानी पैदा हो सकती है.

तुला राशि

आज मेहनत कम और एकाग्रता ज्यादा रखनी होगी. पैसों की स्थिति में सुधार हो सकता है. भाई राशिबहनों का सहयोग मिलेगा. शॉर्टकट यूज करने की कोशिश न करें. पेट सम्बन्धित परेशानी हो सकती है.

वृश्चिक राशि

दिनभर आपको शारीरिक और मानसिक फुर्ती रखनी चाहिए. प्रेमी या जीवनसाथी से संबंध और भी गहरे हो सकते हैं. कोई नया काम करने का मन बना सकते हैं. खर्च ज्यादा बढ़ सकते है. बड़े भाई से मदद मिल सकती है. किसी काम के लिए बहुत ज्यादा जिद न करें तो ही अच्छा है.

धनु राशि

आज आपका कॉन्फिडेंस बढ़ेगा और सोचे हुए काम निपटाने में आप सफल रहेंगे. थोड़ी मेहनत और त्याग करेंगे, तो आगे बढ़ सकते हैं. प्रेमी से मुलाकात और बातचीत कर के उलझे हुए मामले सुलझा लेंगे. पिता से मन नहीं मिलेगा.

मकर राशि

ऑफिस या फील्ड में समय आपके फेवर में नहीं होने से परेशानी महसूस होगी. आज कुछ नया न करें. बिजनेस में नए प्रयोग करने से बचना होगा. स्टूडेंट्स के लिए समय अच्छा रहेगा. सिर और पेट दर्द से परेशान हो सकते हैं.

कुंभ राशि

फालतू विवादों से बचने की कोशिश करें. कारोबार में खर्चों पर कंट्रोल रखना होगा. अधिकारी आपसे खुश रहेंगे. कुछ स्टूडेंट्स को निराशा हो सकती है. सामान्य सफलता भी मिलेगी. कफ रोग भी आपको परेशान कर सकते हैं.

मीन राशि

प्रेमियों के लिए दिन अच्छा रहेगा. अधिकारी आपकी बातों से सहमत होंगे, लेकिन फिर भी कुछ दखल देंगे. कामकाज में सुधार होने के योग बन रहे हैं. बिजनेस बढ़ाने में सफल रहेंगे. थकान और नींद की कमी रह सकती है.

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.