हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Aaj ka Rashifal, 22 September 2023: माता लक्ष्मी इन राशि वालों पर रखेंगी कृपा दृष्टि, हर कार्य में मिलेगी सफलता

विज्ञापन

Aaj ka Rashifal, 22 September 2023: आज शुक्रवार का दिन है जो माता लक्ष्मी को समर्पित है। आज के दिन माता लक्ष्मी की पूजा करने से विशेष फल की प्राप्ति होती है। इसके साथ ही माता लक्ष्मी की कृपा भी होती है। शास्त्रों के अनुसार, आज कुछ राशियों पर माता लक्ष्मी की विशेष कृपा रहने वाली है, जिससे सभी 12 राशियों को शुभ फल की प्राप्ति हो सकती है। तो आइए जानते हैं 22 सितंबर 2023 दिन शुक्रवार का सभी 12 राशियों के दैनिक राशिफल!

मेष राशि

मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन उत्तम संपत्ति के संकेत दे रहा है। आपको कुछ नए संपर्कों से लाभ मिलेगा और व्यवसाय में आपको कोई बड़ी डील को लेकर समझौता करना पड़ सकता है, जिससे आप प्रसन्न रहेंगे। आपका कोई पुराना मित्र आपके घर दावत पर आ सकता है। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई लिखाई में आ रही समस्याओं के लिए अपने गुरुजनों से बातचीत करनी होगी। आपकी तरक्की के मार्ग में यदि कुछ बाधा आ रही थी, तो वह आज दूर होगी
शुभ अंक – 1
शुभ रंग- मेहरून

वृष राशि

आज का दिन सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। शेयर मार्केट में निवेश करने वाले लोग दिल खोलकर निवेश कर सकते हैं, क्योंकि उन्हें आज पुराने निवेश से भी अच्छा लाभ मिलेगा। आपके सोच समझे सभी कार्य पूरी होंगे। नौकरी में कार्यरत लोगों को बड़े पद की प्राप्ति हो सकती है। व्यवसाय कर रहे लोग यदि कार्यक्षेत्र में कोई परिवर्तन करने का मन बना रहे थे, तो उनकी वह इच्छा आज पूरी हो सकती हैं।
शुभ अंक- 2
शुभ रंग- बेबी पिंक

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- Ank Jyotish, 22 September 2023: इन मूलांक वालों की बढ़ेगी सैलरी, बिजनेस में भी होगा खूब मुनाफा

मिथुन राशि

आज का दिन आपके लिए खुशनुमा रहने वाला है। यदि आपने किसी पर भरोसा किया, तो वह आपके उस भरोसे को तोड़ सकता है। आप अपने मित्रों के साथ किसी मनोरंजन के कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं और किसी वाहन की खरीदारी करने के लिए यदि आप लंबे समय से विचार कर रहे थे, आपकी वह इच्छा पूरी हो सकती है। यदि आपने किसी प्रतियोगिता में भाग लिया था, तो आज उसके परिणाम आ सकते हैं।
शुभ अंक- 5
शुभ रंग- हरा

विज्ञापन

कर्क राशि

आज का दिन आपके लिए किसी बड़े काम को करने के लिए रहेगा। आपके अंदर समन्वय की भावना बनी रहेगी। व्यवसाय में यदि कोई निवेश करने के लिए मन बना रहे थे, तो उसके लिए आपको कुछ पुरानी योजनाओं से अच्छा लाभ मिलेगा। आपका कोई लेनदेन से संबंधित मामला यदि आपको लंबे समय से परेशान कर रहा था, तो उससे भी आपको जीत मिलेगी, लेकिन स्वास्थ्य में चल रही समस्याओं को आपको नजरंदाज नहीं करना है, नहीं तो बाद में आपको उससे समस्या होगी।
शुभ अंक- 3
शुभ रंग- पीला

यह भी पढ़ें- कुंडली में कैसे बनता है वाहन दुर्घटना योग, जानिए इसके कारण और उपाय

विज्ञापन

सिंह राशि

आज का दिन आपके लिए बिजनेस के लिहाज से कुछ कमजोर रहने वाला है, इसलिए आप किसी को बिना सोचे समझें ना बोले। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी, लेकिन परिवार में किसी सदस्य के करियर को लेकर कोई निर्णय ना लें, नहीं तो उसमें बड़े सदस्यों से बातचीत अवश्य करें, तभी आगे बढें, नहीं तो आपको परिवार के किसी सदस्य से खरी खोटी सुनने को मिल सकती है। व्यापार में आपको रुका हुआ धन मिलने की संभावना है।
शुभ अंक-2
शुभ रंग- सफेद

कन्या राशि

आज का दिन आपके लिए समस्याओं से भरा रहने वाला है। आप अपने बिजनेस में चल रही समस्याओं को लेकर परेशान रहेंगे और अपने किसी मित्र से आपको अपने मन की बात को कहने का मौका मिलेगा। प्रेम जीवन जी रहे लोगों में आज किसी तीसरे व्यक्ति के कारण मन मुटाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। संतान की तरक्की के मार्ग में यदि कुछ बाधा आ रही थी, तो वह दूर होंगी। विद्यार्थियों को पढ़ाई लिखाई पर पूरा फोकस बनाए रखना होगा, तो उन्हे परीक्षा में जीत हासिल होती दिख रही है।
शुभ अंक- 6
शुभ रंग- डार्क पिंक

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- किस ग्रह के कारण झड़ते हैं बाल, जानें रोकने का ज्योतिष उपाय

तुला राशि

आज का दिन आपके लिए मान सम्मान में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपके अंदर मेल जोल की भावना बढ़ेंगी और राजनीतिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को उनके कामों से जाना जाएगा। उनकी छवि और निखरकर आएगी। व्यवसाय में आपको कोई बहुत बड़ी आर्थिक मदद मिल सकती है और आपके अंदर प्रेम व स्नेह का भाव बना रहेगा। निर्णय लेने की क्षमता का आपको पूरा लाभ मिलेगा।
शुभ अंक-4
शुभ रंग- ब्राउन

विज्ञापन

वृश्चिक राशि

आज का दिन आपके लिए किसी वाद विवाद में जीत दिलाने वाला रहेगा। यदि आप किसी समस्या को लेकर परेशान चल रहे हैं, तो उसमें आप अपने वरिष्ठ सदस्यों से बातचीत कर सकते हैं। कोई काम आप बहुत ही सूझ बूझ दिखाकर करेंगे, तो आपके लिए अच्छा रहेगा, लेकिन संतान को यदि कोई जिम्मेदारी देंगे, तो वह उसे समय रहते पूरी करेंगे, जिससे आपको खुशी होगी।
शुभ अंक-9
शुभ रंग- लाल

धनु राशि

आज का दिन आपके लिए उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। यदि आप किसी भूमि, मकान दुकान आदि की खरीदारी की प्लानिंग कर रहे थे, तो उसमें आपको सफलता अवश्य मिलेगी, लेकिन काम में निवेश आप बहुत ही सोच विचार कर करें और बिजनेस में यदि आपने किसी को पार्टनरशिप में रखा था, तो वह आपको धोखा दे सकता है। बिजनेस में बहुत बड़ा दावेदार बन सकता है, इसलिए आपको उनकी चाल को समझना होगा।
शुभ अंक- 3
शुभ रंग- पीला

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- Palmistry: पहले ही जानें कितने बच्चों के पिता बनेंगे आप, हथेली की ये लकीरें देते हैं संकेत

मकर राशि

आज का दिन आपके लिए स्वास्थ्य के लिहाज से कमजोर रहने वाला है। यदि आप किसी बात को लेकर सोच विचार कर रहे थे, उसमें ढील ना दें। कार्यक्षेत्र में किसी की बातों में ना आए, नहीं तो वह आपका फायदा उठाने की कोशिश करेंगे और जल्दबाजी में किए गए काम से आपको नुकसान हो सकता है। आपका कोई मित्र आपसे लंबे समय बाद मुलाकात करने आ सकता है।
शुभ अंक- 8
शुभ रंग- संतरी

विज्ञापन

कुम्भ राशि

आज का दिन आपके लिए धन संबंधित मामलों में अच्छा रहने वाला है। राजनीतिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के जन समर्थन में इजाफा होगा और उनके द्वारा किए गए कार्यों की सराहना होगी। परिवार में यदि किसी कलह को लेकर आपका मन परेशान चल रहा था, तो आज वह वरिष्ठ सदस्यों की मदद से दूर होता दिखाई दे रहा है। आपकी वाणी की सौम्यता आपको मान सम्मान दिलवाएगी।
शुभ अंक- 7
शुभ रंग- ग्रे

मीन राशि

आप किसी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं, जिसके लिए आप लंबे समय से प्रयास कर रहे थे। यदि कोई शारीरिक समस्या लंबे समय से घेरे हुए थी, तो कष्टों में कमी होगी। आप अपने बढ़ते खर्चों को कम करने की कोशिश करें, नहीं तो समस्या हो सकती है। किसी को धन उधार देने से पहले पूरी जांच पड़ताल करें, नहीं तो आपके उस धन के वापस आने की संभावना बहुत कम है।
शुभ अंक- 1
शुभ रंग- गेरुआ

यह भी पढ़ें- 30 साल बाद शनि देव करेंगे अपनी प्रिय राशि में प्रवेश, 4 नवंबर से शुरू हो जाएंगे इन राशियों के अच्छे दिन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola