कुंडली में कैसे बनता है वाहन दुर्घटना योग, जानिए इसके कारण और उपाय
Edited By Raghvendra Tiwari

vahan durghatna yog astrology
Edited By Raghvendra Tiwari

vahan durghatna yog astrology
Vahan Durghatna Yog: गाड़ी चलाते समय किसी न किसी व्यक्ति का दुर्घटना जरूर होता है, लेकिन आपने सोचा है कि आखिर ऐसा क्यों होता है। अगर नहीं जानते हैं, तो कोई बात नहीं आज इस खबर में बताएंगे की आखिर गाड़ी चलाते समय दुर्घटना क्यों होती है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, किसी भी जातक की दुर्घटना ग्रहों की गति के कारण होती है। यदि किसी जातक की कुंडली में ग्रहों की दशा खराब चलती है तो दुर्घटना का कारण बन जाता है। तो आइए जानते हैं दुर्घटना का योग किन ग्रहों के कारण होता है।
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, गाड़ी चलाते समय सूर्य ग्रह भी जिम्मेदार होता है। ऐसी मान्यता है कि सूर्य ग्रह मारक ग्रह का स्वामी होते हैं, तब उस समय कुपित होता है। जिसके कारण व्यक्ति दुर्घटनाग्रस्त हो जाता है। इस दुर्घटना में व्यक्ति को हड्डी संबंधित चोट लग सकती है।
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, यदि किसी जातक की कुंडली में सूर्य की स्थिति ठीक नहीं है, तो जातक को सबसे पहले प्रातकाल उठकर स्नान आदि करना चाहिए। उसके बाद सूर्य देव को अर्घ्य देना चाहिए। ऐसा करने से कुंडली में सूर्य की स्थिति ठीक हो जाएगी।
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, यदि किसी जातक की कुंडली में चंद्रमा की स्थिति सही नहीं रहती है। तब उस समय जातक को दुर्घटना होने की संभावना अधिक हो जाती है। इसके साथ ही इस दुर्घटना से व्यक्ति के मानसिक स्थिति खराब हो सकती है।
यदि किसी जातक की कुंडली में चंद्रमा की स्थिति ठीक नहीं चल रही है, तो ऐसे में जातक को भगवान शिव की पूजा करनी चाहिए। इसके साथ ही जातक को महामृत्युंजय का पाठ करना चाहिए।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: