हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DussehraCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Aaj Ka Rashifal: आज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, किसे होगा धनलाभ, पढ़ें 21 अक्टूबर 2026 का राशिफल

Aaj Ka Rashifal: आज 21 अक्टूबर 2026 बुधवार को ग्रहों के संयोग और प्रभाव से सभी राशियों के लिए समय कैसा रहेगा, इसके बारे में आप दैनिक राशिफल से जान सकते हैं.

विज्ञापन
कन्या राशि वालों को शिक्षा में सफलता मिलेगी और मकर राशि के काम पूरे होंगे. (Photo Credit - News24)

Aaj Ka Rashifal 21 October 2026: आज 21 अक्टूबर 2026 दिन बुधवार को आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि है. दशमी तिथि का समापन दोपहर को 2 बजकर 11 मिनट पर हो जाएगा. इसके बाद एकादशी आरंभ होगी. धनिष्ठा नक्षत्र रात को 7 बजकर 48 मिनट कर रहेगा. इसके बाद शतभिषा नक्षत्र आरंभ होगा. गर, वणिज और विष्टि करण रहने वाला है. गण्ड और वृद्धि योग बन रहा है. आज सभी राशियों के लिए समय कैसा रहने वाला है. इसके बारे में आप यहां राशिफल से जान सकते हैं. आइए पं. सत्यम विष्णु अवस्थी से 21 अक्टूबर 2026 के राशिफल के बारे में जानते हैं.

मेष राशि

अपने काम को अपनी इच्छानुसार पूरा करने का प्रयास करेंगे. परिवार तथा मित्रों के साथ आप अच्छा समय व्यतीत करेंगे. किसी विशेष यात्रा पर जाने के योग हैं. पढ़ाई के प्रति आपकी रूचि बनी रहेगी. स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें. परिवार का अच्छा सुख मिलेगा. अनावश्यक वाद-विवाद से बचें. 

विज्ञापन

वृषभ राशि

आज अपने बुद्धि का उचित प्रयोग कर सफलता प्राप्त करेंगे. परिवार के सदस्यों से कुछ खटपट हो सकती है. धर्म के कार्यों में पूरी श्रद्धा के साथ आप सहयोग करेंगे. कामकाज में लाभदायक फल प्राप्त होंगे. शरीर में फृर्तीलापन देखने को मिलेगा. वाहन के प्रति सावधानी बरतें. आज धन के खर्चे बढ़ेंगे. 

विज्ञापन

मिथुन राशि

आज मित्रों के साथ भ्रमण कर जा सकते हैं. परिवार की जिम्मेदारियों को अच्छे से निभायेंगे. आपके ऊपर बेवजह के आरोप लग सकते हैं. आपको स्वास्थ्य संबंधी परेशानी उत्पन्न हो सकती है जिसके कारण मन परेशान रहेगा. आपके कार्य क्षेत्र में शुभ समाचारों की अधिकता रहेगी. 

विज्ञापन

कर्क राशि

आज परिवार के किसी सदस्य को परेशानी का सामना करना पड़ेगा. स्वभाव में क्रोध की अधिकता बढ़ने कारण बाहरी व्यक्ति के साथ वाद-विवाद हो सकता है. आपको पेट से संबंधित तकलीफें उत्पन्न हो सकती है. कामकाज में धनलाभ होगा. घर-परिवार में कोई घटना घटित हो सकती है. मानसिक तनाव बढ सकता है.  

विज्ञापन

सिंह राशि

चरित्रवान बनकर रहें साथ ही ईश्वर में विश्वास बनाएं रखें. मित्रों के साथ यात्राएं होंगी. मन में प्रसन्नता बनी रहेगी. परिवार में किसी सदस्य का स्वास्थ्य खराब हो सकता हैं. किसी बात को लेकर मन परेशान रहेगा. वाहन से चोट लगने की भी संभावना है. धन के अपव्यव से बचना होगा. 

विज्ञापन

कन्या राशि

शिक्षा एवं प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता मिलेगी. आज पारिवारिक से दूर जाना पड़ सकता है. स्वास्थ्य को लेकर चिंताएं बढ़ सकती है. आप अपनों से बड़ों एवं सज्जन व्यक्तियों का आदर सत्कार करने में अग्रणी रहेंगे. कामकाज में आशा के अनुरूप सफलता मिलेगी. 

विज्ञापन

ये भी पढ़ें – Guru Ketu Yuti: 31 अक्टूबर को गुरु-केतु की युति इन 4 राशियों के लिए रहेगी शुभ, बनेंगे आर्थिक लाभ के योग

तुला राशि

विज्ञापन

काम काज के प्रति मन में नया उत्साह और जोश बना रहेगा. साझेदारी में किए गए काम में नुकसान होगा. आपके भाईयों के लिए यह समय मुश्किल भरा रहेगा. वार्तालाप की निपणुता और अपनी व्यवहार कुशलता से आप अपने बिगड़े हुए कामों को भी आसानी से पूरा कर सकेंगे. घर में भी तनाव भरा माहौल उत्पन्न होगा. 

वृश्चिक राशि

आज कोई शुभ समाचार मिल सकता है. अपने कामों को आसानी से पूरा कर सकेंगे. कामकाज में सफलता मिलेगी. आप अपने काम को अपनी इच्छानुसार पूरा करेंगे. आज यात्राएं होंगी. परिवार में खुशनुमा माहौल बना रहेगा. परिवार की जिम्मेदारियों को अच्छे से निभायेंगे.

धनु राशि

कार्यक्षेत्र में आपके नवीन मित्र बनेंगे. अचानक धनहानि भी हो सकती है. परिवार के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा. आपको पेट से संबंधित तकलीफें उत्पन्न हो सकती है. रूपए-पैसे को लेकर चिंताएं बढ़ सकती है. धन निवेश के लिए आज अच्छा समय है. स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें. 

मकर राशि

आप आज अपने बुद्धि का उचित प्रयोग कर कामकाज में सफलता प्राप्त करेंगे. पढ़ाई के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा. धार्मिक कार्य की तरफ रूचि बढेगी. कोई अप्रिय सूचना मिल सकती है. वाहन के प्रति सावधानी बरतें. धन के खर्चे बढ़ेंगे परंतु धन का निवेश हो सकता है.

कुंभ राशि

आज घर-परिवार में कोई मांगलिक कार्यक्रम होनें की संभावना है. धार्मिक कार्य की ओर रूचि बनेगी. साथी लोगों के साथ मेलजोल बढ़ेगा. मन प्रसन्न रहेगा. संगति का विशेष ध्यान रखें. ईश्वर में विश्वास बनाएं रखें. अपने गुस्से प्रदर्शित न करें. किसी प्रकार के बडे़ काम करने से पहले बड़ों की सलाह लेना न भूले. 

मीन राशि 

आज के दिन भाग्य की संभव सहायता मिलेगी. शरीर में जोश तथा नया उत्साह देखने को मिलेगा. मित्रों के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा. विद्यार्थी वर्ग के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा. धार्मिक कार्य की तरफ रूचि बढेगी. परिवार में किसी को शारीरिक कष्ट हो सकते है.

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola