Pankaj Mishra
Read More
Aaj Ka Rashifal, 21 December 2022: आज दिनांक 21 दिसंबर, दिन बुधवार (Budhwar Ka Rashifal) है। ज्योतिष (Astrology) में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन पर सकारात्मक और नकारात्मक प्रभाव डालती है। यानी आपके लिए आज का दिन शुभ, सामान्य या फिर खराब।
यहां ज्योतिषाचार्य दीपा शर्मा चंद्र राशि के अनुसार सभी 12 राशियों (Aaj Ka Rashifal) के बारे में बता रही हैं आज का राशिफल (Zodiac Sign)। बताए गए सुझावों को अपनाकर अपने दिन को खास बना सकते हैं।
कुल 12 राशियां होरोस्कोप (Aaj Ka Rashifal) होती हैं और हर व्यक्ति की राशि अलग-अलग होती है। अगर आपको अपनी राशि का पता है तो उसकी मदद से आप इस पोस्ट के जरिए जान सकते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा ?
राशि स्वामी मंगल वाणी स्थान पर होने से आज बातचीत में सन्तुलित रहें। बेवजह किसी से उलझे नहीं। सन्तान का स्वास्थ्य जो खराब चल रहा था वह ठीक हो जाएगा। परिवार का साथ मिलेगा, जिससे मानसिक शान्ति रहेगी, परन्तु आत्मविश्वास में कमी रहेगी। क्रोध करने से बचें। खर्चों की अधिकता रहेगी। सेहत का ध्यान रखें। रुके हुए धन की प्राप्ति होगी। किसी मित्र से नए काम का प्रस्ताव मिल सकता है।
शुभ अंक- 1
शुभ रंग- बादामी
मन थोड़ा विचलित रहेगा संयम रखें। आज आपके जीवन साथी का स्वास्थ्य बिगड़ सकता तो जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। नौकरी में कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। परिश्रम अधिक रहेगा जिससे मानसिक तनाव रहेगा। सन्तान को स्वास्थ्य विकार हो सकता है। कार्यक्षेत्र में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है।
शुभ अंक- 5
शुभ रंग- सफेद
आर्थिक लाभ के योग। मन में नकारात्मक विचारों का प्रभाव हो सकता है। नौकरी में परिवर्तन की सम्भावना बन रही है। स्थान परिवर्तन भी हो सकता है। सन्तान की ओर से सुखद समाचार मिल सकते हैं। वाणी में मधुरता रहेगी। आत्मविश्वास बहुत रहेगा, लेकिन कारोबार पर ध्यान दें। कठिनाइयां आ सकती हैं। पारिवारिक जीवन कष्टमय रहेगा।
शुभ अंक- 6
शुभ रंग- हरा
राशि स्वामी की स्थिति आज नीच की रहेगी। जिससे मन बुझा हुआ डिप्रेस रह सकता है। शैक्षिक कार्यों के लिए विदेश जाने के योग बन रहे हैं। किसी मित्र का सहयोग मिल सकता है। पारिवारिक समस्याएं परेशान करेंगी। नौकरी में तरक्की के योग बन रहे हैं, परन्तु किसी दूसरे स्थान पर जाना पड़ सकता है। कुटुम्ब के किसी बुजर्ग से धन की प्राप्ति हो सकती है। मित्रों से भेंट होगी।
शुभ अंक- 3
शुभ रंग- गुलाबी
विभिन्न कार्यों से आय में वृद्धि हो सकती है। कुछ बड़े लोगों से लिंक बनेंगे जो भविष्य में काम आयेंगे। साथ ही किसी पुराने मित्र से पुनः सम्पर्क हो सकता है। आशा-निराशा के मिश्रित भाव मन में रहेंगे। क्रोध एवं आवेश से आज बचें। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। स्वस्थ्य का ध्यान रखें। खानपान पर ध्यान दें। विद्यार्थियों के लिए सफलता भरा दिन रहने वाला है।
शुभ अंक- 9
शुभ रंग- पीला
बाकी राशियों का Aaj Ka Rashifal जानने के लिए यहां क्लिक करें।
न्यूज 24 पर पढ़ें ज्योतिष, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।