---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

Aaj Ka Rashifal, 21 December 2022: मिथुन, कन्या, धनु को होगा धन लाभ, जानें सभी 12 राशियों का आज का राशिफल

धनु राशि (Sagittarius Horoscope Today) राशि स्वामी चौथे भाव में गोचर कर रहा है, लेकिन अपनी भावनाओं को वश में रखें। परिवार में व्यर्थ के क्रोध से बचें। सन्तान के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। धर्म के प्रति श्रद्धाभाव बढ़ेगा। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। कारोबार का विस्तार हो सकता है। घर-परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। धन लाभ […]

---विज्ञापन---

धनु राशि (Sagittarius Horoscope Today)

राशि स्वामी चौथे भाव में गोचर कर रहा है, लेकिन अपनी भावनाओं को वश में रखें। परिवार में व्यर्थ के क्रोध से बचें। सन्तान के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। धर्म के प्रति श्रद्धाभाव बढ़ेगा। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। कारोबार का विस्तार हो सकता है। घर-परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। धन लाभ के साथ-साथ आय में वृद्धि होगा।
शुभ अंक- 4
शुभ रंग- सुनहरा

मकर राशि  (Capricorn Horoscope Today)

शैक्षिक कार्यों के आज अच्छे परिणाम मिलेंगे। किसी मित्र के सहयोग से आय के साधन बन सकते हैं। आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। मन में सकारात्मक विचारों का प्रभाव रहेगा। वाणी के प्रभाव में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में अनुकूल परिस्थितियां रहेंगी। सन्तान के स्वास्थ्य में सुधार होगा, भाई-बहनों का साथ मिलेगा।
शुभ अंक- 7
शुभ रंग- आसमानी

---विज्ञापन---

कुंभ राशि (Aquarius Horoscope Today)

आज आपके जीवन में अचानक कोई पुराना मित्र आ सकता है। साथ ही आज किसी मित्र का सहयोग मिल सकता है। कारोबारी कार्यों में मन लगेगा, लेकिन भागदौड़ बढ़ सकती है, करना ठीक भी होगा तभी लाभ के अवसर मिलेंगे। सेहत का ध्यान रखें। माता से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। नौकरी में अफसरों से मतभेद बढ़ सकते हैं। आय के नए स्रोत बनेंगे।
शुभ अंक- 5
शुभ रंग- ब्राउन

मीन राशि (Pisces Horoscope Today) 

परिवार में किसी सदस्य के द्वारा कारोबार का प्रस्ताव मिल सकता है। पैतृक संपत्ति से धन की प्राप्ति हो सकती है। विदेश यात्रा के योग भी बन रहे हैं। पारिवारिक समस्याएं कुछ परेशान कर सकती हैं, जिस से रहन-सहन कष्टमय रहेगा। स्वास्थ्‍य विकार रहेंगे, जिसकी वजह से खर्चों की अधिकता रहेगी। किसी धार्मिक स्थान की यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है।
शुभ अंक- 3
शुभ रंग- पीला

---विज्ञापन---

Instagram: @astrologer_deepa_sharma

Click For More Info :

---विज्ञापन---
First published on: Dec 20, 2022 10:30 PM
End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola