Aaj Ka Rashifal 21 August 2026: आज 21 अगस्त 2026 को सावन माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि है. आज सर्वार्थ सिद्धि योग और रवि योग बन रहा है. इसके साथ ही विंछुड़ो और आडल योग रहेगा. आज अनुराधा और ज्येष्ठ नक्षत्र व्याप्त रहेंगे. इस दिन पर वैधृति और विष्कंभ योग के साथ बालव, कौलव और तैतिल करण प्रभाव रहेगा. खगोलीय व्यवस्था में ग्रहों की स्थिति और योग से सभी राशियों के लिए दिन कैसा रहेगा? आइए यह पं. सत्यम विष्णु अवस्थी से जानते हैं कि राशि के अनुसार 20 अगस्त 2026 राशिफल कैसा रहेगा?
मेष राशि
आप बिना बोले काम ज्यादा करेंगे तो आपकी प्रशंसा अधिक होगी. लंबे समय से चली आ रही चिंता आज समाप्त हो सकती है. आपकी स्थायी संपत्ति का आज लाभ होगा. व्यापार के कार्य से बाहर जाना पड़ सकता है. जीवनसाथी से संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी.
---विज्ञापन---
वृषभ राशि
कम समय में आप अपने कार्य पूरे करेंगे. भोग-विलास में आपकी रुचि बढ़ेगी. सामाजिक एवं राजकीय ख्याति में भी वृद्धि होगी. अधूरे काम समय पर सफलता से होने पर आपके उत्साह में वृद्धि होगी. विद्यार्थी वर्ग उलझन में रहेगा.
मिथुन राशि
आपको किसी अनजाने में हुई गलती से पछतावा होगा. आज के दिन आपको वाहन का प्रयोग सावधानी पूर्वक करना होगा. आज व्यापार अच्छा रहेगा. मांगलिक कार्यों में आपको मित्रों की मदद मिलेगी. आज के दिन आपको वाणी पर संयम रखना आवश्यक रहेगा.
---विज्ञापन---
कर्क राशि
आपके द्वारा किए गए किसी कार्य से समाज में आपके कामों को सम्मान प्राप्त हो सकेगा. आपका आर्थिक मनोबल बढ़ेगा. आज भागदौड़ अधिक रह सकती है. आपको अधिक परिश्रम के बाद सफलता मिलेगी, इसलिए मेहनत से पीछे न हटें.
---विज्ञापन---
सिंह राशि
आज आप छोटी-छोटी बातों पर क्रोध न करें. पारिवारिक सुख और संतोष बढ़ेगा. आज के दिन आपको कोई सुंदर-सा उपहार मिलने के योग हैं. व्यापार-व्यवसाय में आपका लाभ बढ़ेगा. खर्चों में कमी करें अन्यथा आर्थिक रूप से परेशान हो सकते हैं. संतान से कष्ट हो सकता है.
कन्या राशि
आज के दिन की शुरुआत अत्यधिक परिश्रम से होगी. आपकी मेहनत से आपका सामाजिक क्षेत्र बढ़ेगा और सम्मान प्राप्त होगा. आज आपके व्यवसाय में लाभदायक सौदे होंगे. आज आपकी परिस्थितियां विपरीत रहेंगी लेकिन इनका सफलता से सामना भी आप कर सकेंगे.
---विज्ञापन---
तुला राशि
आज जीवनसाथी से आपके मतभेद हो सकते हैं इसलिए तालमेल बिठाकर चलें और बहस करने से बचें. अचानक आपकी यात्रा के योग भी बनेंगे. आर्थिक निवेश के अच्छे फल आपको मिलेंगे. आपकी आमदनी में वृद्धि होगी. नौकरी में बदलाव हो सकता है.
वृश्चिक राशि
लंबे समय से अटके आवास संबंधित मामले आज पूरे हो सकेंगे. आपके प्रसिद्धि एवं सम्मान में वृद्धि होगी. संतान के विवाह संबंध की समस्या रह सकती है. अपने बलबूते से आप सही निर्णय लेने में सक्षम होंगे.
---विज्ञापन---
धनु राशि
आपकी किसी कारण मानसिक चिंता बढ़ेगी. व्यापार में कर्मचारियों पर अधिक विश्वास न करें, समझदारी से कार्य करें अन्यथा धोखा मिलेगा. आज आपकी आर्थिक स्थिति मध्यम रहेगी. अपने व्यसनों पर नियंत्रण रखें अन्यथा अनावश्यक खर्च कर देगें.
यह भी पढ़ें: Shooting Star Dream Meaning: सपने में टूटता हुआ तारा देखना है किस बात का संकेत, जानें स्वप्न शास्त्र का रहस्य
मकर राशि
आपके कर्म के प्रति पूर्ण समर्पण व उत्साह रखने के कारण आपकी सम्मान और कीर्ति बढ़ेगी. नौकरी में अधीनस्थों का सहयोग मिलेगा. आपको आजीविका में नवीन प्रस्ताव मिल सकते है. आपके दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा. पिता से अनबन हो सकती है.
कुंभ राशि
आपकी कार्य कुशलता से लोग प्रभावित होंगे. आज आपको अपने जीवनसाथी के स्वास्थ्य पर ध्यान देना होगा. आज आप व्यापार विस्तार के लिए धन एकत्रित करने में लगे रहेंगे. विदेश जाने के योग बन रहे है. नौकरी में स्थानांतरण के योग है.
मीन राशि
आप आज के दिन आलस त्यागें और काम के प्रति सजग रहें. आप की दिनचर्या में बदलाव आएगा. आपको कोई लाभदायक समाचार मिलेंगे. व्यापारिक कार्य के विस्तार की योजना बनेगी. आवास संबंधी समस्या का समाधान आज संभव है.
यह भी पढ़ें: Cloth Changing Dream Meaning: सपने में खुद को कपड़े बदलते देखना है किस बात का संकेत, जानें स्वप्न शास्त्र का रहस्य