Aaj Ka Rashifal 19 August 2026: आज 19 अगस्त 2026 को सावन माह के शुक्ल पक्ष की सप्तमी है. इसके साथ ही आज विंछुड़ो, आडल योग और विडाल योग प्रभावी रहेगा. आज के दिन स्वाती और विशाखा नक्षत्र रहने वाला है. अशुभ योग की बात करें, तो राहुकाल, भद्रा और दुमुहूर्त रहने वाला है. ग्रहों की स्थिति और चाल से सभी राशियों के लिए दिन कैसा रहेगा, आप यहां जान सकते हैं. आइए पं. सत्यम विष्णु अवस्थी से 19 अगस्त 2026 के राशिफल के बारे में जानते हैं.

मेष राशि 

---विज्ञापन---

आपकी पैत्रक संपत्ति का निपटारा संभव है. अपने ही आपको परिवार से दूर करना चाहते हैं. विद्यार्थी वर्ग के लिए समय अच्छा है. मेहमानों का आगमान आज हो सकता है. विदेश में आपका व्यापार है तो उसको विस्तार करने की सोच सकते हैं, लाभ होगा.

वृषभ राशि  

---विज्ञापन---

आज के दिन की शुरुआत प्रसन्न चित्त होगी. कोई रोचक जानकारी प्राप्त हो सकती है. जिस पर आप इतना भरोसा करते हैं, वही आप को नुकसान दे सकता है इसलिए सतर्क रहें. शत्रु वर्ग सक्रिय होगा. कोई व्यावसायिक यात्रा हो सकती है.

मिथुन राशि 

---विज्ञापन---

अभी नहीं तो कभी नहीं. आप कब अपने कार्य के प्रति गंभीर होंगे, समय रहते संभल जाएं तो ज्यादा ठीक रहेगा. माता के स्वास्थ में लाभ होगा. आज पेट संबंधित कोई तकलीफ आपको बढ़ सकती है. विपरीत लिंग के प्रति आपका आकर्षण बढ़ेगा.

कर्क राशि 

---विज्ञापन---

सुचारू रूप से चल रहे कार्यों में रुकावट आ सकती है. आपके भूमि-भवन के सौदे आज तय हो सकते हैं. पड़ोसियों से आपके संबंधों में सुधार होगा. व्यर्थ चिंता को छोड़ परमात्मा का चिंतन करें, लाभ होगा. किसी बात को लेकर मन व्यथित रहेगा.

सिंह राशि

---विज्ञापन---

आज मनोरंजन का वक्त नहीं हैं, अपना ध्यान अपने करियर पर दें. व्यस्तता के चलते आज भी कार्य पूर्ण नहीं हो पाएंगे. लाभकारी अवसर आज मिल सकते हैं. आज वाहन का सुख भी संभव हैं. आज किया हुआ क्रोध आपके लिए नुकसान दायक रहेगा.

कन्या राशि 

मन के अनुरूप कार्य के न मिलने से मन उदास रहेंगे. किसी विशिष्ट व्यक्ति के संपर्क से कार्य में गति आएगी. पारिवारिक मनमुटाव हो सकता है. समय रहते धन संचय कर लें. पढ़ाई लिखाई में थोड़ा मन लेंगे तो आगे आपको लाभ मिलेगा.

ये भी पढ़ें - Tulsidas Jayanti 2026: कारागार में भक्ति की अनोखी गाथा, जानिए तुलसीदास जी ने कैसे की थी हनुमान चालीसा की रचना?

तुला राशि 

आज नए अनुबंध हो सकते हैं. जो भूमि आप ने क्रय की है आप को खूब फलने वाली है. आज मित्रों की सहायता करनी पड़ सकती है. पैसों का लेन-देन आज संभल कर करें. आज का समय श्रेष्ठ है. पिता से किसी बात को लेकर थोड़ी अनबन हो सकती है.

वृश्चिक राशि 

आपको अपनों से धोखा मिल सकता है. कर्ज संबंधी दस्तावेज अटक सकते हैं. कार्यस्थल पर कोई बड़ी घटना के आसार हैं, संभल कर रहें. आपकी योजनाएं अधूरी रहेगी. कार्यालय में कर्मचारियों से तालमेल थोड़े नाजुक रहेंगे.

धनु राशि 

आज कार्यस्थल पर पदोन्नति संभव है. राजकार्य में अटकलें आ सकती है. कोई है जो आप की उन्नति नहीं चाहता, सतर्क रहें. संतान की शिक्षा संबंधी चिंता रहेगी. घर में वास्तु अनुरूप परिवर्तन से बहुत लाभ होगा. वाहन चलाने में सावधानी बरतें.

मकर राशि 

आकस्मिक यात्रा के योग बन रहे हैं. आप की मानसिकता को बदलने की जरूरत है. व्यवहार को नम्र बनाएं. जीवनसाथी के सहयोग से कार्य स्थल पर लाभ होगा. सोने-चांदी के व्यापार से जुड़े जातक अच्छा लाभ अर्जित कर सकेंगे.

कुंभ राशि 

आपकी बातचीत की शैली से लोग प्रभावित होंगे. प्रशासनिक कार्यक्रमों में सहभागिता होगी. राजनितिक हस्तियों से परिचय होगा. मौज - मस्ती में समय व्यतीत करेंगे. अपने स्वास्थ का ध्यान रखें.

मीन राशि 

आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी. आपके शत्रु आपसे ही परास्त होंगे. विवाह की चर्चा साकार रूप ले सकती है. किसी ख़ास समूह से जुड़ने का अवसर मिलेगा. पेट संबंधित पीड़ा संभव है इसलिए खाने पीने को लेकर सतर्क रहें. शनि का प्रभाव आपको परेशान करेगा.

ये भी पढ़ें – Shiv Ji Puja: शिव जी की पूजा के लिए क्यों खास है सोमवार? करते हैं व्रत और पूजन, लेकिन नहीं जानते होंगे ये वजह

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.