Sunil Sharma
Read More
Aaj ka Rashifal, 16 August 2023: आज चन्द्रमा और सूर्य दोनों कर्क राशि में हैं, साथ ही सावन अधिकमाह की अमावस्या भी है। इस प्रकार आज बन रहे ग्रह-नक्षत्रों का संयोग सभी राशियों पर अपना प्रभाव डालेगा। आप भी जानिए कि आपकी राशि के लिए बुधवार का दिन कैसा रहेगा।
आज धन के मामले में स्थिति काफी मजबूत रहेगी। नौकरी और व्यापार में सफलता का दिन है। पेट सम्बन्धी समस्या हो सकती है, सही होने में समय लगेगा। कोई नया काम शुरू करना चाहते हैं तो बिल्कुल उस कार्य की रूपरेखा और तैयारी अभी से बना कर तैयार कर लें। आज का दिन कुल मिलाकर अच्छा रहने वाला है। सेहत ठीक रहेगी, बस पेट का ख्याल रखें।
शुभ अंक – 9
शुभ रंग- गेंरुआ
यह भी पढ़ें: कहीं आप भी तो नहीं करते हनुमानचालिसा के पाठ में ये गलती, वर्ना हो जाएंगे बर्बाद
आज कोई छोटी सी पार्टी अपने घर पर रख सकते हैं। उसी में मौज-मस्ती के दौरान आज दिन का पता ही नही चलेगा। एक खुशखबरी भी है कि जिनके विवाह नही हुए हैं, उनके विवाह के लिए प्रपोजल आएंगे। आज आपका मन हर तरफ से आनंदित रहेगा। संतान की और से भी कोई अच्छी खबर मिल सकती है। साथ ही विदेश जाने के लिए किए गए प्रयास भी सफल होते दिखते हैं।
शुभ अंक-6
शुभ रंग- डार्क पिंक
जिस काम के लिए बहुत दिनों से परेशान थे, वह काम आज हो जाएगा। फाइनेंस को लेकर चल रही समस्या भी आज खत्म होगी। बस आज किसी पर भी अधिक विश्वास न करें, चाहे कोई मित्र हो या कोई रिश्तेदार। आज पैसे का लेनदेन लीगल तरीके से और बहुत सोच-समझकर करें। कोई भी लापरवाही नुकसान कर सकती है। बिज़नेस में भी आज सावधान और सतर्क रहें।
शुभ अंक- 5
शुभ रंग- नीला
आज परिवार के बड़े-बुजुर्गो का आशीर्वाद लेकर कोई भी काम करेंगे तो आपको हर कार्य में सफलता मिलेगी। आज मन बुझा हुआ सा रह सकता है, विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करने से मन में उत्साह और ऊर्जा का संचार होगा। संतान की और से मन प्रसन्न एवं संतुष्ट रहेगा। वाणी मीठी रखें, कड़वे बोल भारी पड़ सकते हैं।
शुभ अंक- 2
शुभ रंग- सफेद
आज कुछ पुराने विवाद सामने आ सकते हैं, जिसकी वजह से कुछ उलझनें बढ़ जाएंगी। बिज़नेस में पार्टनरशिप करनी हो तो थोड़ा सोच समझकर करें, क्योंकि भविष्य में ये पार्टनर आपको किसी परेशानी में डाल सकता है। छोटे भाई के साथ कोई विवाद हो सकता है, उसे अभी टालते रहें, आने वाले टाइम में जल्दी ही ये खत्म होगा।
शुभ अंक- 1
शुभ रंग- मेहरून
आज आपके मान सम्मान में बढ़ोतरी होगी, समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। कुछ भी गलत या तला हुआ न खाएं, इससे आपके स्वास्थ्य को हानि हो सकती है। आज जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा, परिवार या लाइफ पार्टनर के साथ कहीं बाहर घूमने जाने का प्लान बनेगा। आपमें पॉजिटिव एनर्जी अनुभव करेंगे। इसकी वजह से आपके सारे काम भी बन जाएंगे।
शुभ अंक- 5
शुभ रंग- मेहंदी हरा
यह भी पढ़ें: Rahu Gochar: बना गुरु-चांडाल योग, इन लोगों पर होगी आफतों की बारिश, जानिए कैसा रहेगा सबका भाग्य
आज घर में क्लेश या झगड़े जैसी स्थिति बनी हुई है। मन परेशान रहेगा, घर से दूर भागने का भी मन बन सकता है लेकिन भागे नहीं बल्कि समस्याओं का सामना करें। समस्या का हल निकालने से ही संकट समाप्त होगा। जब ऐसी स्थिति तो दूसरों से बहस न करें। इससे बनती हुई बात भी बिगड़ जाएगी। इसलिए आज चुप रहना और अपनी गलती को समझना जरूरी होगा। व्यापार के संबंध में आपको खुशखबरी मिल सकती है।
शुभ अंक- 6
शुभ रंग- पिंक
आज काफी दिन बाद अच्छी हेल्थ का आनंद उठाएंगे। दूसरों के झगड़े में पैर न डालें वर्ना ये झगड़ा आपको भारी पड़ सकता है। किसी गुरु या गुरुतुल्य व्यक्ति से आज मुलाकात होगी जिसके सानिध्य से आपका जीवन बदल जाएगा। व्यापार में लाभ होगा, नौकरी वाले लोगों के लिए भी प्रमोशन के योग बने हैं। कुल मिलाकर आज का दिन आर्थिक और व्यावसायिक दृष्टि से उत्तम रहेगा।
शुभ अंक- 9
शुभ रंग- लाल
आज पड़ौसियों से किसी बात को लेकर तनाव हो सकता है। झगड़े को अवॉयड करें। कोई जरूरी काम करना है तो आज उसको टालना बेहतर होगा, कुछ समय रुक जाएं, समय अनुकूल नही है। बिज़नेस में नुकसान की वजह से आज परिवार के सदस्यों से विवाद की समस्या आ सकती है। ध्यान रखें कि अप्स और डाउन्स जीवन का हिस्सा हैं, इनकी वजह से अपना धैर्य और रिश्तों को न खोएं।
शुभ अंक- 3
शुभ रंग- पेस्टल ग्रीन
आज स्वास्थ्य का ख्याल रखें, किसी भी तरह की लापरवाही आगे चलकर महंगी पड़ सकती है। आज क्रोध पर नियंत्रण रखें, और बातें भी सोच-समझकर करें या ये कहना सही होगा कि शब्दों का इस्तेमाल अच्छे से करें। अपने साथ काम करने वालों से सतर्क रहें और उन्हें अपने सीक्रेट न बताए वर्ना आपके लिए आगे चलकर यही लोग नुकसान पहुंचाएंगे। पार्टनर के साथ मूवी देखने जाएंगे।
शुभ अंक- 4
शुभ रंग- डार्क ग्रीन
आज संतान की ओर से आपका मन प्रसन्न रहेगा। पढ़ाई-लिखाई में सफलता के समाचार मिलेंगे। कई अन्य खुशखबरियां भी मिल सकती हैं। आज परिवार में किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन कर सकते हैं, जैसे आप कोई हवन-कीर्तन इत्यादि करा सकते हैं। आप के मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी। आज आप अपने इष्ट देवता की पूजा करें और उनका धन्यवाद दें। आपको आर्थिक लाभ की भी प्राप्ति होगी। मन की विचलितता को दूर करने के लिए मेडिटेशन जरूर करे।
शुभ अंक- 8
शुभ रंग- आसमानी
मीन राशि के जातकों के लिए दिन ठीक-ठाक रहेगा। आज अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। आपको पेट से संबंधित कोई बीमारी परेशान कर सकती है, इसलिए आप इसे डॉक्टर को दिखा लें। किसी विशेष कार्य को लेकर आज यात्रा पर जा सकते हैं, यात्रा के समय वाहन चलाने में सावधानी बरतें, अनजान लोगों के साथ ज्यादा बातचीत ना करें।
शुभ अंक- 3
शुभ रंग- सुनहरा पीला
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
न्यूज 24 पर पढ़ें ज्योतिष, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।