Aaj Ka Rashifal: आज 15 जनवरी को मकर संक्रांति पर सूर्य जैसा चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य, पं. सत्यम विष्णु अवस्थी से जानें गुरुवार का राशिफल

Aaj Ka Rashifal: देशभर में आज यानी 15 जनवरी 2026 को भी मकर संक्रांति का पर्व मनाया जा रहा है. क्या आप जानना चाहते हैं कि आज आपका भाग्य सूर्य समान चमकेगा या नहीं? अगर हां, तो इसके लिए पढ़ें नीचे दिया हुआ गुरुवार का राशिफल.

Aaj Ka Rashifal 15 January 2026

Credit- News24 Graphics

Aaj Ka Rashifal 15 January 2026: द्रिक पंचांग के अनुसार, आज 15 जनवरी 2026 को माघ माह के कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि रहेगी. साथ ही सूर्य देव को समर्पित मकर संक्रांति का पर्व और षटतिला एकादशी व्रत का पारण होगा. इसके अलावा ज्येष्ठा नक्षत्र, मूल नक्षत्र, वृद्धि योग, ध्रुव योग, तैतिल करण और गर करण रहेगा. वहीं, नवग्रहों की स्थिति की बात करें तो सूर्य ग्रह मकर राशि में, चंद्र ग्रह वृश्चिक राशि में, मंगल ग्रह धनु राशि में, बुध ग्रह धनु राशि में, गुरु ग्रह मिथुन राशि में, शुक्र ग्रह मकर राशि में, शनि ग्रह मीन राशि में, केतु ग्रह सिंह राशि में और राहु ग्रह कुंभ राशि में विराजमान रहेंगे.

विज्ञापन

चलिए अब पं. सत्यम विष्णु अवस्थी से जानते हैं कि सभी 12 राशियों के जातकों के लिए आज यानी 15 जनवरी 2026 का दिन कैसा रहेगा.

विज्ञापन

मेष राशि:
व्यवसाय में चल रही उलझनों से परेशान रहेंगे. हालांकि, किसी परिजन के साथ अपने विशेष कार्य की पूर्ति के लिए देव स्थलों का भ्रमण करेंगे. इससे लाभ होने की संभावना है. इसके अलावा किसी मित्र से मिलना संभव है.

वृषभ राशि:
दिन की शुरुआत में आपके ऊपर क्रोध हावी रहेगा. इसके अलावा मन के मुताबिक काम न होने से परिजनों पर आप नाराज होंगे. दिन खत्म होने से पहले नौकरी में नया प्रस्ताव मिलेगा. साथ ही धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी. यदि आप आज व्यापारिक प्रतिस्पर्धा में नहीं फसेंगे तो अच्छा रहेगा.

विज्ञापन

मिथुन राशि:
निवेश किए धन से लाभ विलंब (देर से) होगा. साथ ही संतान के लिए निर्णय लेने में दुविधा होगी. इसके अलावा आर्थिक व्यवस्था बिगड़ने से निर्माण कार्य की गति प्रभावित हो सकती है.

कर्क राशि:
कम समय में अधिक लाभ अर्जित करने के चक्कर में न उलझें, बल्कि मेहनत करें. कार्यस्थल पर आपके पराक्रम की आज प्रशंसा होगी. व्यापार में नई योजनाओं का आरंभ होगा. आज आप जल्दबाजी में कोई काम न करें, नहीं तो नुकसान होगा.

विज्ञापन

सिंह राशि:
किसी काम में उन्नति मिलने से मन में प्रसन्नता रहेगी. आज आप अपने मन को भक्तिभाव में लगाने की कोशिश करेंगे. कार्यस्थल पर अनुकूल परिणाम के लिए नौकरी कर रहे जातकों को सक्रिय रहना होगा. भवन निर्माण के लिए आज आपको ऋण लेना पड़ सकता है.

कन्या राशि:
आलस को त्याग कर काम करें. उम्मीद है कि किसी रुके कार्य में सफलता मिलेगी. पूंजी निवेश में सोच से अधिक लाभ होगा. आज आप किसी के प्रति आकर्षित होंगे.

विज्ञापन

तुला राशि:
आज का पूंजी निवेश भविष्य के नजरिए से लाभदायक रहेगा. कार्यस्थल पर मान-सम्मान की प्राप्ति होगी. व्यापार में वृद्धि होने के कारण कुछ जरूरी काम आपकी योजनाओं के अनुसार होंगे. हालांकि, आज आप वायु विकार से पीड़ित रहेंगे.

विज्ञापन

वृश्चिक राशि:
समय रहते जरूरी दस्तावेजों को संभाल लें, नहीं तो नुकसान होना तय है. आज आपको सामाजिक कार्यों में सम्मान प्राप्त होगा. साथ ही परिवार की समस्या का समाधान होगा. हालांकि, आज आप निजी कार्य में व्यस्त रहेंगे.

धनु राशि:
दैवीय कार्यों में दिन बीतेगा. साथ ही रचनात्मक काम होंगे. नवीन अनुबंध के कारण आज आपके लाभ में वृद्धि होगी. इसके अलावा जनकल्याण की भावना के कारण प्रतिष्ठा बढ़ेगी.

विज्ञापन

मकर राशि:
आज व्यापार अच्छा चलेगा. परिवार से सहयोग मिलने से कुछ कार्य आसानी से पूरे होंगे. साथ ही आप अपनी पारिवारिक जिम्मेदारी की ओर विशेष ध्यान देंगे.

कुंभ राशि:
किसी कार्य की सफलता से मनोबल मजबूत होगा. आज आप किसी अजनबी व्यक्ति का विश्वास न करें, नहीं तो धोखा मिल सकता है. हालांकि, कार्यक्षेत्र में वृद्धि होने के योग हैं. सक्रिय होने के कारण संबंध व परिचय क्षेत्र बढ़ेगा.

विज्ञापन

मीन राशि:
सुख-समृद्धि बढ़ेगी. आर्थिक निवेश में सोच-समझकर निर्णय लेने से आज आपको लाभ होगा. इसके अलावा परिवार व समाज में आपका महत्व बढ़ेगा.

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ