Aaj Ka Rashifal 14 September 2026: आज 14 सितंबर 2026 को भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि है. आज हरतालिका तीज का व्रत है. इसके साथ ही शाम को चंद्रोदय के समय चतुर्थी तिथि मान्य होगी. ऐसे में गणेश चतुर्थी का पर्व आज मनाया जा रहा है. आज रवि योग रहेगा और इसके साथ ही भद्रा का साया रहने वाला है. ग्रहों की स्थिति और नक्षत्रों के संयोग से मेष से लेकर मीन तक सभी राशियों की लिए दिन कैसा रहेगा? इसके बारे में आप यहां जान सकते हैं. आइए पं. सत्यम विष्णु अवस्थी से 14 सितंबर 2026 के राशिफल के बारे में जानते हैं.

मेष राशि

---विज्ञापन---

समय से पहले और भाग्य से ज्यादा किसी को नहीं मिलता है बस अपनी बारी का इंजतार करें. संतान के सहयोग से कार्य पूरे होंगे. नए लोगों से संपर्क बनेगा जो भविष्य में लाभदायक रहेगा. आज वाहन सुख संभव है.

वृषभ राशि

---विज्ञापन---

आप एक बात ध्यान रखें जो लोग दुसरे के लिए मांगते हैं, उन्हें कभी अपने लिए नहीं मागना पड़ता है. माता के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी. किसी के बहकाने से सपने संबंध तोड़ने से बचें. पैर में चोट लग सकती है. समाज में आपका नाम होगा.

मिथुन राशि

---विज्ञापन---

जिन लोगों का सहयोग आप ने किया था, आज वो ही आप से मुंह फेरने का प्रयास करेंगे. बीमारी में दवाई असर नहीं करेगी. बेहतर होगा अपना डॉक्टर बदलें या किसी योग्य व्यक्ति से सलाह लें. नए भवन में जाने के योग हैं.

कर्क राशि

---विज्ञापन---

अपने स्वभाव में परिवर्तन लाना बहुत जरूरी है. कार्यस्थल पर योजना लाभप्रद रहेगी. पड़ोसियों की मदद करना पड़ सकती है. क्रोध की अधिकता से परिजन नाखुश होंगे. शेयर बाजार में निवेश से लाभ होगा.

सिंह राशि

---विज्ञापन---

किसी के बहकावे में आप बहुत जल्द आ जाते है. समय रहते जरूरी कार्य पुरे करें. निजी जीवन में दुसरों को प्रवेश न दें. पिता के व्यवहार से मन मुटाव होगा. जीवनशैली में परिवर्तन के योग हैं. पुरानी दुश्मनी के चलते विवाद संभव है.

ये भी पढ़ें - Surya Nakshatra Gochar 2026: सूर्य नक्षत्र गोचर इन 5 राशियों को देगा अपार लाभ, करियर में करेंगे खूब तरक्की

कन्या राशि

सोचे कार्य समय पर होने से मन प्रसन्न रहेगा. अपने वाक् चातुर्य से सभी काम आसानी से करवा लेंगे. कार्यस्थल पर अपनी अलग पहचान स्थापित करेंगे. प्रेम-प्रसंग के चलते मन उदास होगा.

तुला राशि

आप की कार्यक्षमता में वृद्धि होगी. जीवन शैली में आए परिवर्तन से खुश होंगे. आजीविका के नए स्त्रोत स्थापित होंगे. पारिवारिक सौहार्द बना रहेगा. मांगलिक समारोह में सक्रिय भूमिका रहेगी.

वृश्चिक राशि

अपने हिसाब से जिन्दगी जीना पसंद करेंगे. जो लोग आप के कार्यों की सराहना करते थे, वे आप का विरोध करेंगे. भवन-भूमि के विवादों का अंत होगा. पिता के व्यवसाय में रूचि कम रहेगी.

धनु राशि

समय रहते अपने कार्य पूर्ण करें. पारिवारिक लोगों का सहयोग न मिलने से कार्य प्रभावित होंगे. घर में वास्तु अनुरूप परिवर्तन करें, तो पारिवारिक तनाव ख़त्म होगा. फैक्ट्री में प्रवेश द्वार पर पंचमुखी हनुमान की तस्वीर लगाएं.

मकर राशि

व्ययस्तता के कारण अपनी सेहत को न भूलें. अपने जीवनसाथी से नम्रता से बात करें और आपकी दोनों की वार्तालाप में स्नेह झलके न की बनावटी बाते करें. वाणी में मधुरता रहें. आज यात्रा के योग बन रहे हैं.

कुंभ राशि

अपनी सेहत को नजर अंदाज न करें. अनावाश्यक किसी को परेशान करना अच्छी बात नहीं है. मेहमानों की खातिरदारी करना पड़ेगी. अपने संपर्कों से रुके कार्य पुरे होंगे. बहनों के विवाह की चिंता रहेगी.

मीन राशि

जल्दबाजी में किये फ़सलों से भारी नुकसान हो सकता है. परिवार में आप की बातों को सुना जाएगा. धार्मिक कार्यक्रमों में सहभागिता होगी. जीवनसाथी के स्वास्थ में सुधार होगा. परीक्षा परिणाम अनुकूल रहेगा.

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.