14 जनवरी को सूर्यदेव की तरह चमकेगा 3 राशियों का भाग्य, पढ़ें आज का दैनिक राशिफल और उपाय

Aaj Ka Rashifal: राशिफल के अनुसार, आज यानी 14 जनवरी दिन रविवार है आज का दिन सभी राशियों के लिए खास है। कई राशियों के जीवन में बदलाव देखने को मिलेंगे साथ ही विभिन्न क्षेत्रों में कई खास बदलाव भी देखने को मिलेंगे।

Aaj Ka Rashifal

Aaj Ka Rashifal Today Horoscope 14 January 2024: दैनिक राशिफल के मुताबिक, आज मेष राशि के लिए आज का दिन मिलाजुल रहने वाला है। वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन शुभ रहेगा। वहीं मिथुन राशि को करियर में सफलता मिल सकती है। ऐसे ही सभी राशियों के लिए आज का दिन यानी 14 जनवरी बेहद खास रहेगा। आइए इस खबर में आगे सभी 12 राशियों के लिए आज का राशिफल और उपाय जानिए।

विज्ञापन

मेष राशि

अगर आप पुलिस में कार्य करते हैं तो आज जीवन में उत्साह पूर्ण रहेगा। साथ ही आनंद की अनुभूति रहेगी। अपने कार्यक्षेत्र में नई यात्रा का आरंभ कर सकते हैं। आप एक रचनात्मक व्यक्ति हैं। ध्यान योग आपके जीवन के लिए अच्छा रहेगा। सुबह हनुमान चालीसा का पाठ करें व सूर्य को जल दें।

विज्ञापन

वृषभ राशि

निजी संबंधों में विभाजित महसूस करेंगे। अपने खिलाफ होने वाले षड्यंत्रों से बचें। कार्य कोई भी हो मन लगाकर परिश्रम के साथ करें। जीवनसाथी के साथ समय गुजारेंगे तो शांति का आभास होगा। सुबह किसी छोटी बच्ची को ऊनी वस्त्र दान करें और गरीब इंसान को आटा या चावल या चीनी का दान करें। सूर्य का बीज मंत्र करेंगे तो अच्छा रहेगा।

विज्ञापन

मिथुन राशि

आपके कार्य कौशल के लिए प्रशंसा मिलेगी। जीवन में नए अवसर प्राप्त होंगे। घर परिवार में उत्साह का माहौल रहेगा। सुबह किसी गाय को चारा खिलाएं। सूर्य के बीज मंत्र का जाप करेंगे तो आपको शांति मिलेगी।

कर्क राशि

गाड़ी धीमे चलाएं। किसी परिचित के बारे में शोक समाचार मिलने से मन परेशान रहेगा। परिवार में तनाव का माहौल रह सकता है। अपने दृष्टिकोण के सहारे सभी तनाव के विषयों से बाहर निकलेंगे। सुबह किसी गाय को रोटी व गुड़ खिलाएं। चंद्रमा के बीज मंत्र का जाप करें।

विज्ञापन

सिंह राशि

आज का दिन आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण है। आपका उत्साह बढ़ा चढ़ा रहेगा। अगर आप विद्यार्थी हैं तो आज आप कहीं घूमने जा सकते हैं। अपने पढ़ाई के विषयों को आराम दे सकते हैं। सुबह सूर्य के बीज मंत्र का जाप करें।

विज्ञापन

कन्या राशि

वित्तीय मुद्दों को लेकर आज आपको बड़ी सफलता मिल सकती है। व्यापारिक गतिविधियों में आपको लाभ होगा। जीवनसाथी के साथ कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं। गाय को हरा चारा खिला दें और घायल गाय का उपचार अवश्य कर दें।

तुला राशि

भावनाओं में बहने के कारण आप सत्य से दूर रहते हैं, अतः भावनाओं में बहना छोड़कर आप सामाजिक कार्यों में हाथ बटाएं। किसी के सुनी सुनाई बातों पर विश्वास ना करें। घर परिवार में तनाव से बचें। सुबह किसी गरीब को सफेद वस्त्र दान करें। सूर्य के बीज मंत्र का जाप करेंगे तो मन शांत रहेगा। सूर्य को रोली डालकर जल दें।

विज्ञापन

वृश्चिक राशि

मित्र व रिश्तेदारों का सत्कार करेंगे। निजी संबंधों में मधुरता आएगी। घर परिवार में जीवन अच्छा रहेगा। सुबह हनुमान चालीसा का पाठ करें व सूर्य देव को जल अर्पित करें। बंदर को गुड़ चना अथवा केला खिलाएं।

धनु राशि

आप अपने कार्य कौशल के दम पर सफलता व प्रशंसा अर्जित करेंगे। नकारात्मक लोग आपका कुछ नहीं बिगाड़ सकते हैं, अतः आप शांत रहकर अपना कार्य करते रहें। सुबह बृहस्पति के बीज मंत्र का जाप करें व एक चुटकी हल्दी पानी में डालकर स्नान करें।

विज्ञापन

मकर राशि

जीवन में सुख शांति के लिए कई बार जरूरी होता है कि आप चुप रहें व अनावश्यक ना बात करें। आर्थिक मामलों को लेकर चिंतित रह सकते हैं अतः बिना वजह चिंता न करें अन्यथा स्वास्थ्य की हानि होगी। गाड़ी धीमी गति से चलाएं। सुबह कुत्ते को भोजन कराएं और सूर्य देव को जल अर्पित करें।

विज्ञापन

कुंभ राशि

जिन व्यक्तियों से आपके रिश्ते आत्मीयता के हैं उनके साथ आप प्रेम पूर्वक पेश आएंगे। आपकी यश व प्रसिद्ध में वृद्धि होगी। शत्रुओं से सावधान रहें व बिना वजह किसी की गवाही न दें। सुबह सूर्य के बीज मंत्र का जाप करें व कुत्ते को भोजन अवश्य करा दें।

मीन राशि

अगर आप शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं तो आज आपको सफलता मिलने के पूरे मौके मिलेंगे। घर में किसी मित्र अथवा रिश्तेदार के आने से माहौल बहुत सुखद रहेगा। किसी लंबी यात्रा पर जाने के योग बन सकते हैं। बृहस्पति के बीज मंत्र का जाप करें और गाय को रोटी व गुड़ खाने को दें। किसी गरीब व्यक्ति को चावल अथवा उड़द की दाल दान कर दें।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है।News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ