हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Aaj ka Rashifal, 13 March 2023: आज इन 5 राशियों पर होगी भगवान शिव की कृपा, बाकी के लिए भी ठीक रहेगा दिन

विज्ञापन

Aaj ka Rashifal, 13 March 2023: आज शीतला सप्तमी की आप सबको शुभकामनाएं। जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा।

मेष राशि

आज अपनी मां के स्वास्थ्य का ख्याल रखें क्योंकि माँ का स्वामी और कारक चद्रमा आज अष्टम भाव में नीच होकर गोचर करेंगे, यात्रा में सावधान रहें आज के दिन।आज धर्म में रुचि बढ़ेगी धार्मिक कार्यों का हिस्सा बनेंगें काम काज के लिए दिन अच्छा रहेगा, धन आगमन के लिए भी दिन अच्छा है, कोई मित्र आज आपका साथ देगा, लेकिन वाणी पर क्रोध थोड़ा हावी रह सकता है, वाणी पर मंगल का प्रभाव रिश्तों में कड़वास पैदा कर सकता है,इसलिए आज अपने शब्दों का चुनाव सही से करें।
शुभ अंक -2
शुभ रंग -मेहरून

यह भी पढ़ें: भगवान नृसिंह के इस मंत्र का सिर्फ 51 बार करें पाठ, 21 दिन में होगी हर इच्छा पूरी

विज्ञापन

वृषभ राशि

आज कैरियर में उन्नति, व्यापार में लाभ और नोकरी में आमदनी का बहुत सुंदर योग बना हुआ है,आज कुछ पुराने दोस्तों के साथ मुलाकात होगी,उच्च शिक्षा के छात्रों को आज के दिन काम का दबाव कुछ ज्यादा रहेगा, लेकिन वे इसमें ज्यादा मन नहीं लगा पाएंगे, मन में चंचलता सी रहेगी,मां से आज सुख संपत्ति की प्राप्ति हो सकती है।आफिस में आज किसी से तर्क वितर्क न करे, लड़ाई का रूप बन सकता है।
पार्टनर के साथ मेल अच्छा रहेगा।
शुभ अंक -9
शुभ रंग- गहरा गुलाबी

मिथुन राशि

आज व्यापार में कुछ नए अवसर मिलेंगे जो भविष्य में लाभकारी होंगे। छात्रों को अच्छे परिणाम मिलेंगे आपके कार्यक्षेत्र में बन रहा है राजयोग जो आपको उच्च पद दिलाएगा, परिवार में आपको लेकर सकारात्मक माहौल बनेगा और सभी आपसे प्रसन्न दिखाई देंगे, ।पति पत्नी के बीच माहौल अच्छा व हसी मज़ाक का रहेगा, घूमने फिरने बाहर जाएंगे।लेकिन बाहर का कहते समय ध्यान रखें, स्वास्थ्य बिगड़ सकता है।
शुभ अंक -1
शुभ रंग – ग्रे

विज्ञापन

कर्क राशि

आज राशि स्वामी नीच होने से हेल्थ और मन दोनों का ख्याल रखें। आज धन सम्पति मैं बढ़ोतरी का दिन है, राशि स्वामी पराक्रम स्थान में होने से आज नोकरी मैं परिवर्तन, स्थानांतरण, एवं प्रोमोशन का योग बना है। इच्छाएं प्रबल होंगी,जिसके चलते घूमने फिरने दोस्तों के साथ जाएंगे, घर मे किसी पूजा का या शुभ कार्य का आयोजन करवा सकते है, भाग्य आज आपका साथ देगा।अगर आप किसी से लव रिलेशनशिप में हैं तो संभाल कर चलें, ट्रांसपेरेंट रहना आपके रिश्ते को बचा सकता है।
शुभ अंक – 8
शुभ रंग – हल्का पीला

सिंह राशि

आज धन आगमन से अधिक खर्चे होंगे, नियंत्रण रखें, आज संतान को लेकर खुशखबरी मिल सकती है, जिन बच्चों के एग्जाम है उनको सफलता का योग है। बाहर के काम ज्यादा होंगे और ज्यादातर समय घर के बाहर ही बीतेगा, शाम के समय थोड़ा फ्री हो पाएंगे, आज मानसिक रूप से थोड़े कमज़ोर रहेंगे, किसी को बातों को दिल से न लगाएं, दोस्तों के साथ अनबन हो सकती है।सेहत का ध्यान रखे, मौसम का असर परेशान कर सकता है।
शुभ अंक-3
शुभ रंग – लाल

विज्ञापन

यह भी पढ़ेंः SHIVJI KE UPAY: भक्तों की हर मनोकामना पूरी करते हैं शिव पुराण के ये उपाय

कन्या राशि

आज (Aaj ka rashifal) आप वाहन, घर मकान, ज़मीन प्रोपर्टी आदि खरीदना चाहते हैं तो खरीद सकते हैं दिन लाभकारी है।आज का दिन आपके लिए बहुत शुभ है. कुछ नया करने का सोच सकते है और जिसके लिए भी करेंगे वह उससे बहुत खुश होगा, आपकी तारीफ आज आपके जॉब के स्थान में होगी, आज ज़िम्मेदारी का काम मिलेगा जिसे अच्छे से निपटा लेंगे। पार्टनर का सहयोग मिलेगा।
शुभ अंक -5
शुभ रंग – सफेद

विज्ञापन

तुला राशि

आज सभी के साथ आपका मेलजोल वाला स्वभाव किसी को बहुत पसंद आ सकता है। यदि आप विवाहित नही है, तो कही से आपको विवाह का ऑफर भी आ सकता है, इस समय कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय टालना ही बेहतर होगा, शत्रुओं से सावधान रहें,लव रिलेशनशिप में कुछ प्रॉब्लम आ सकती है। आज काम से थोड़ा परेशान हो जाएंगे, शाम को घूमने फिरने के लिए निकलना अच्छा रहेगा।मन की अशांति को दूर करने के लिए मेडिटेशन करे।
शभ अंक -6
शुभ रंग आसमानी

वृश्चिक राशि

आज चोट और दुर्घटना से बचकर रहें, विदेश से कोई नोकरी की खबर या अवसर प्राप्त होगा, अपने किसी करीबी मित्र के साथ आपका मतभेद हो सकता है, जिस कारण मन उदास रहेगा, हालांकि आप उसे समझाने का प्रयास करेंगे, आज क्रोध पर नियंत्रण रखना बहुत जरूरी होगा, आपके बने बनाये काम बिगड़ सकते हैं।सरकरी नोकरी के भी प्रयास सफल होंगे।
शुभ अंक -4
शुभ रंग -केसरिया

विज्ञापन

यह भी पढ़ेंः Shiv ji ke Upay: पूरे साल में सिर्फ एक बार करें ये उपाय, साक्षात लक्ष्मी घर चलकर आएगी

धनु राशि

आज (Aaj ka rashifal) कोई भी निर्णय लेने से पहले उस पर अच्छे से विचार-विमर्श अवश्य कर ले, सोच समझ कर निर्णय लेंगे तो भविष्य में परेशानी नही होगी माता से आज धन लाभ या प्रोपर्टी का लाभ होगा, घर में कोई शुभ कार्य संपन्न हो सकता है. गाड़ी या कोई अन्य सामान खरीदने की योजना भी बन सकती है. ।कोई नया काम बदलने से पहले पुराने को हाथ से न छोड़ें।राजनीति से जुड़े लोगों को फायदा होगा।
आज पार्टनर पर धन खर्च होगा।
शुभ अंक -7
शुभ रंग – जामुनी

विज्ञापन

मकर राशि

आज कुछ पुरानी उलझने तो खत्म होंगी साथ ही कर्ज़ से भी मुक्ति मिलने का समय है।परिवार के कार्यों में रुचि लेंगे, धन कमाने पर फोकस रहेगा, वाणी को सयंमित करके बोलें बाकी यदि आप किसी के साथ प्रेम संबंध में हैं, लेकिन दूर है तो आज उनके साथ लंबी बातचीत होगी. जिसमें कई अनसुलझे प्रश्नों के उत्तर आपको मिलेंगे। आज आपको सामाजिक स्तर पर मान सम्मान मिलेगा।
शुब अंक 2
शुभ रंग- नीला

कुंभ राशि

आज अपने चाहनेवालों के साथ आपकी बोन्डिंग और मजबूत होगी, समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा और कुछ लोग आपसे सहायता भी मांग सकते हैं, स्वास्थ्य का थोड़ा ध्यान रखकर चलें, लापरवाही बड़ी तकलीफ का कारण बन सकती है, आज सामाजिक कार्यों का हिस्सा बनेंगे, धार्मिक यात्रा का भी काफी अच्छा योग है।संतान की और से कोई अच्छा समाचार मिलेगा।
आज जीवन साथी का भाग्य सहयोग करेगा।
शुब अंक -7
शुभ रंग – आसमानी

विज्ञापन

यह भी पढ़ेंः Vastu Tips: अगर घर में है तुलसी तो ध्यान रखें ये नियम, वरना बर्बाद हो जाएंगे

मीन राशि

आज किसी काम से बाहर जाना होगा, लेकिन रास्ते में किसी अनजान व्यक्ति से बेवजह का झगड़ा हो सकता है. इसलिये व्यर्थ के झगड़े से बचे और उस पर ध्यान ना दें, आज (Aaj ka rashifal) आपके कार्य क्षेत्र में आपकी बहुत प्रशंसा होगी, आपके कार्यों की सराहना होगी, आज जितने जरूरी काम हैं समय से निपटा लेंगे, इस समय परिवार के किसी सदस्य से कुछ मनमुटाव हो सकता है, पैसा आज किसी को उधार न दें।
आज पार्टनर के साथ समय बिताएंगे।
शुभ अंक -4
शुभ रंग – संतरी

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola