Aaj Ka Rashifal, 13 February 2023: शिव जी की कृपा से ये होंगे मालामाल तो इनका चमकेगा भाग्य, जानें आज का अपना राशिफल
Edited By Pankaj Mishra

Aaj Ka Rashifal-
Edited By Pankaj Mishra

Aaj Ka Rashifal-
Aaj Ka Rashifal, 13 February 2023: आज दिनांक 13 फरवरी और दिन सोमवार (Somwar Ka Rashifal) है। ज्योतिष (Astrology) में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन पर सकारात्मक और नकारात्मक प्रभाव डालती है। यानी आपके लिए आज का दिन शुभ, सामान्य या फिर खराब।
यहां ज्योतिषाचार्य दीपा शर्मा चंद्र राशि के अनुसार सभी 12 राशियों (Aaj Ka Rashifal) के बारे में बता रही हैं आज का राशिफल (Zodiac Sign)। बताए गए सुझावों को अपनाकर अपने दिन को खास बना सकते हैं।
कुल 12 राशियां होरोस्कोप (Aaj Ka Rashifal) होती हैं और हर व्यक्ति की राशि अलग-अलग होती है। अगर आपको अपनी राशि का पता है तो उसकी मदद से आप इस पोस्ट के जरिए जान सकते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा ?
सुबह से ही अपने पति/पत्नी के बीच खटपट वाला माहौल रहेगा, लेकिन दोपहर बाद कुछ हल्का महसूस करेंगे। आज अपने सभी कार्यों को बहुत ही समझदारी से सुलझा लेंगे। घूमने जाने का प्रोग्राम भी शाम को बनेगा। आज आमदनी में बढ़ोतरी और बिज़नेस में लाभ होगा। आज के दिन को मित्रों से मुलाकात काफी खुशनुमा बना देगी। साथ ही पार्टनर को भी अगर बाहर ले जाएंगे, तो तनाव थोड़ा कम होगा और एनर्जी भी फील करेंगे।
शुभ अंक- 6
शुभ रंग- पीला
आज आपका नर्वस सिस्टम कमज़ोर रहेगा। साथ ही आज पैरों में दर्द महसूस कर सकते हैं। पिता के साथ आज किसी बात पर विवाद या मनमुटाव हो सकता है, दूरी बनाकर रखें। किसी खास करीबी मित्र से भी धोखा या सबंध बिगड़ सकते हैं। आज अगर कोई प्रॉपर्टी खरीद रहें हैं तो ध्यान रहे विवादित न हो। अगर किसी से प्यार करते हैं तो आज शादी के लिए प्रोपोज़ कर दीजिए। ऐसा न हो कि देर हो जाये और अवसर निकल जाए।
शुभ अंक- 1
शुभ रंग- नीला
आज आपको पैतृक संपत्ति प्राप्त हो सकेगी। भाग्य साथ दे रहा है। कार्यस्थल पर आज आपका बोलबाला रहेगा, तररक्की भी होगी। आज मान-सम्मान पर कोई बात आ सकती है, इसीलिए किसी के विवाद में न पड़ें। आज पूरा ध्यान पैसा कमाने पर रहेगा। साथ ही परिवार के प्रति सभी ज़िम्मेदारी कैसे पूरी करनी हैं उसमें व्यस्त रहेंगे। मां के स्वास्थ्य का ध्यान रखें बिगड़ सकता है। प्रेम संबंध में आज काफी इमोशनल महसूस करेंगे।
शुभ अंक- 6
शुभ रंग- आसमानी
यह भी पढ़ें- Aaj ka Panchang, 13 February 2023: आज सोमवार को बनें ये शुभ मुहूर्त, हर कार्य में दिलाएंगे सफलता
पुरानी कोई बीमारी उभर कर आ सकती है। सेहत का ध्यान रखें, कफ कोल्ड से परेशान हो सकते हैं। मेहनत पराक्रम से ही आज अपना मुकाम हासिल कर पाएंगे। मित्रों के सहयोग से आज कोई मुश्किल काम सफल और आसान हो जाएगा। सुख साधनों के अर्जन में आज दिन बीतेगा। विवाह का भी योग बन रहा है। प्रेम विवाह के लिए संभव समय। पार्टनर के स्वास्थ्य का ध्यान आज रखें।
शुभ अंक- 5
शुभ रंग- सुनहरा पीला
आज मित्रों के साथ तनाव की स्थिति बन सकती है। बिना किसी बात के झगड़ा हो सकता है। विद्यार्थियों को किसी एग्जाम का परिणाम जिसका लंबे समय से इंतज़ार था उसमें सफलता मिलने का समय है। तकनीकी शिक्षा की ओर रुझान बढ़ेगा। आज व्यापारियों को संभाल कर चलना होगा, घाटा हो सकता है। पेपर डील में सावधान रहें। रिलेशनशिप अच्छे और मजबूत होंगे।
शुभ अंक- 4
शुभ रंग- मेहरून
आज आंखों का ख्याल रखें। आखों की समस्या परेशान कर सकती है। प्रॉपर्टी, वाहन लेने के लिए समय अच्छा है, परंतु सोच समझकर लें। विवादित प्रॉपर्टी लेने से बचें। बिज़नेस में अगर पार्टनरशिप का सोच रहे हैं, बिल्कुल कर सकते हैं। पार्टनरशिप के लिए समय अच्छा है। मान सम्मान की प्राप्ति समाज में आज निश्चित है। शत्रु आज परास्त होंगे। जीवन साथी के साथ उलझने से बचें।
शुभ अंक- 4
शुभ रंग- गुलाबी
बाकी राशियों का Aaj Ka Rashifal जानने के लिए यहां क्लिक करें।
आज चिड़चिड़ापन से बचना होगा, वरना आपके अपने व्यवहार की वजह से पुराने संबंध बिगड़ सकते हैं। परंतु आज भाग्य काफी प्रबल रहेगा। सारे काम शाम होते होते बन जाएंगे, लेकिन बावजूद उसके मन विचलित रहेगा। आज लॉ, इंजीनिरिंग, व फैशन के स्तर पर कार्य करने वालों अकस्मात लाभ होगा और नए-नए अवसर भी मिलेंगे। पार्टनर के परिवार वालों के प्रति आज ज़िम्मेदारी का पालन करेंगे।
शुभ अंक- 3
शुभ रंग- ब्लैक एंड व्हाइट
आज सोने के व्यापारियों को थोड़ा प्रयास और परिश्रम अधिक करना होगा। कार्यक्षेत्र में आपकी प्रशंसा होगी। आपके द्वारा किये हुए कार्यो का परिणाम आपको आने वाले समय में मिलेगा। ये सकारात्मकता की ओर आपको ले जाएगा। आज आपकी सोची हुई सभी सुख सुविधाओं की प्राप्ति होगी। लंबे समय से चली आ रही बीमारी से राहत मिलेगी। अगर विवाह के लिये सोच रहे हैं तो थोड़ा रुक जाना अच्छा होगा।
शुभ अंक- 7
शुभ रंग- संतरी
आज आपको अपने मित्रों, सहयोगियों, और रिश्तेदारों में से किसी का भी सहयोग मिलेगा। आज सब लोगों के चहेते बने रहेंगे। कोर्ट केस अगर चल रहा है तो जीत आपकी होगी। आज मीडिया कपड़े के व्यापारी और चांदी के व्यापारियों के लिए दिन लाभकारी रहेगा। खर्चों की अधिकता बजट बिगाड़ सकती है। रिश्तों में मिठास आपको बना कर रखनी पड़ेगी वरना बिगड़ सकते हैं।
शुभ अंक- 2
शुभ रंग- आसमानी
बाकी राशियों का Aaj Ka Rashifal जानने के लिए यहां क्लिक करें।
आज धन से जुड़े मामले सुलझा लेंगे। कुछ मेहमान आज घर आ सकते हैं, जिससे पूरा दिन व्यस्तता बानी रहेगी। आज आपका व्यक्तित्व बहुत ही प्रभावशाली रहेगा। कार्यक्षेत्र हो या घर आपका महत्व समझा जाएगा, लेकिन सेहत का ध्यान रखें। अधिक मिर्च मसाले का खाना पेट में तकलीफ कर सकता है। लव रिलेशनशिप में आज कोई तकरार हो सकती है। चुप रहना अच्छा होगा।
शुभ अंक- 9
शुभ रंग- हरा
आज किसी पुराने मित्र से मुलाकात संभव है। अगर आज पूजा पाठ या आद्यात्म की तरफ झुकाव रखेंगे तो दिन बेहतर होगा। आज काफी रचनात्मक कार्यों में हिस्सा लेंगे। मूड भी आज काफी रोमांटिक रहेगा। शाम को घूमने फिरने के लिए बाहर जाएंगे। आज बिसिनेस में लाभ का योग बनता है। अपने जीवन साथी को महत्व दे बाहर के लोगों की बजाय।
शुभ अंक- 3
शुभ रंग- सफेद
पराक्रम हिम्मत आज रखकर चलना होगा। आज मानसिक चिंताए बनी रहेंगी। इमोशनल होने से बचें अन्यथा कोई फायदा उठा सकता है। स्वास्थ्य भी थोड़ा नरम रहेगा। मन में उल्टे सीधे विचार आ सकते है जो आपको डिप्रेस कर सकते हैं। चांदी धारण करें। परंतु साथ-साथ ही धन की स्थिति भी काफी अच्छी रहेगी। किसानों के लिए बहुत फायदे का दिन। कृषिगत भूमि से लाभ की प्राप्ति होगी। प्रेम संबंध आज अच्छे रहेंगे। पार्टनर को समय जरूर दें।
शुभ अंक- 2
शुभ रंग- लाल
Instagram: @astrologer_deepa_sharma
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: