---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

Aaj ka Panchang, 13 February 2023: आज सोमवार को बनें ये शुभ मुहूर्त, हर कार्य में दिलाएंगे सफलता

Aaj ka Panchang, 13 February 2023: आज सोमवार को फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि है। सप्तमी प्रातः 9.49 बजे तक रहेगी, उसके बाद अष्टमी तिथि आरंभ हो जाएगी। पूरे दिन विशाखा नक्षत्र रहेगा। सूर्योदय सुबह 7.01 बजे एवं सूर्यास्त सायं 6.09 बजे होगा। चन्द्रोदय 25.11 बजे तथा चन्द्रास्त अगले दिन सुबह 11.09 […]

---विज्ञापन---

Aaj ka Panchang, 13 February 2023: आज सोमवार को फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि है। सप्तमी प्रातः 9.49 बजे तक रहेगी, उसके बाद अष्टमी तिथि आरंभ हो जाएगी। पूरे दिन विशाखा नक्षत्र रहेगा। सूर्योदय सुबह 7.01 बजे एवं सूर्यास्त सायं 6.09 बजे होगा। चन्द्रोदय 25.11 बजे तथा चन्द्रास्त अगले दिन सुबह 11.09 बजे होगा।

आज का पंचांग इस प्रकार रहेगा (Aaj ka Panchang)

शक संवत – 1944
विक्रम संवत – 2079
कलि संवत – 5123
मास – फाल्गुन माह, कृष्ण पक्ष

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: भूल कर भी न पहनें रुद्राक्ष की माला और लॉकेट, बर्बाद हो जाएंगे

शुभ-अशुभ मुहूर्त एवं राहुकाल (Aaj ka Rahukaal)

आज दुष्ट मुहूर्त दोपहर 12.57 बजे से 1.42 बजे तक एवं 3.11 बजे से 3.55 बजे तक रहेगा। कुलिक नामक योग दोपहर 3.11 बजे से 3.55 बजे तक एवं कंटक योग सुबह 9.15 बजे से 9.59 बजे तक रहेगा।कालवेला/ अर्द्धयाम का समय सुबह 10.44 बजे से 11.28 बजे तक रहेगा। यमघण्ट योग दोपहर 12.13 बजे से 12.57 बजे तक एवं यमगंड नामक योग सुबह 11.12 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक रहेगा। राहुकाल सुबह 8.25 बजे से 9.48 बजे तक रहेगा। इस अवधि में कोई भी शुभ कार्य करने से बचें।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: आज ही करें लाल किताब में दिया शराब का यह टोटका, रातों रात चमक उठेगा बिजनेस

आज का चौघड़िया (Aaj ka Choghadiya)

आज सुबह 7.10 बजे से 8.33 बजे तक अमृत का चौघड़िया रहेगा। सुबह 9.55 बजे से 11.18 बजे तक शुभ का चौघड़िया रहेगा। दोपहर 4.49 बजे से सायं 6.12 बजे तक अमृत का चौघड़िया रहेगा। विजय मुहूर्त दोपहर 2.31 बजे से 3.16 बजे तक तथा अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12.19 बजे से 1.03 बजे तक रहेगा। अमृत काल का समय दोपहर 1.06 बजे से 3.03 बजे तक रहेगा। इन शुभ चौघड़ियों एवं मुहूर्त में राहुकाल को टाल कर अन्य सभी प्रकार के शुभ कार्य किए जा सकते हैं।

---विज्ञापन---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

First published on: Feb 13, 2023 05:15 AM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola