Aaj Ka Rashifal 10 September 2026: आज 10 सितंबर 2026 को भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि है. चतुर्दशी तिथि का समापन सुबह 10 बजकर 33 मिनट पर हो रहा है. इसके बाद अमावस्या मान्य होगी. ऐसे में आज पिठोरी अमावस्या है. आज गण्ड मूल और आडल योग प्रभावी रहेगा. आज गुरुवार को ग्रहों की स्थिति और नक्षत्रों के संयोग से मेष से लेकर मीन तक सभी राशियों की लिए दिन कैसा रहेगा? आप इसके बारे में जान सकते हैं. आइए पं. सत्यम विष्णु अवस्थी से 10 सितंबर 2026 के राशिफल के बारे में जानते हैं.

मेष राशि 

---विज्ञापन---

आज आपके जीवन में कई उतार चढ़ाव आयेंगे लेकिन आपको हताश होकर नहीं बैठना है क्योंकि इस तरह से आपके साथ-साथ कई लोगों का नुकसान होगा. कारोबार में उन्नती के योग हैं. कर्मचारियों से सहयोग भी मिलेगा. आपका न्याय पक्ष मजबुत होगा.

वृषभ राशि 

---विज्ञापन---

आज भाग्योदय का समय है. अपनी पूरी मेहनत से अपने कार्य में लग जाएं, सफल अवश्य होंगे. कार्यस्थल में तकनीकी समस्या से आप परेशान रहेंगे. कार्यालय में कर्मचारियों से बहसबाजी हो सकती है.

मिथुन राशि 

---विज्ञापन---

आपके परिणय चर्चाओं में सफलता मिलेगी. खानपान में ध्यान देने की जरूरत है. कई दिनों से आप के मन में किसी बात को लेकर दुविधा है. झूठ बोलकर आप स्वयं फंस सकते हैं. आज धन लाभ होगा.

कर्क राशि 

---विज्ञापन---

काम को आगे के लिए न टालें और समय पर कार्य को करना सीखें. जल्दबाजी में लिए फैसले गलत साबित हो सकते हैं. व्यापार को बढ़ाने के लिए कर्ज लेना पड़ सकता है. संतों का सानिध्य प्राप्त हो सकता है.

सिंह राशि 

---विज्ञापन---

बेहतर सफलता के लिए कार्य-योजना में बदलाव लाएं. खुद के तौर तरीके को बदलें. परिवार में बहनों के विवाह की चिंता बनी रहेगी. कपास तेल और लौह व्यापार से जुड़े लोगों को नुकसान हो सकता है.

ये भी पढ़ें - Ganesh Chaturthi 2026: गणेश चतुर्थी पर कर रहे हैं बप्पा की स्थापना, तो इन बातों का जरूर रखें ध्यान, वरना…

कन्या राशि 

केवल पैसा कमाने में ही न लगे रहें, अपनी जरूरी जिम्मेदारी को भी पूरी करें. व्यस्तता के चलते जरूरी कार्य आज भी पूर्ण नहीं हो पाएंगे. नौकरी में तबादले के योग बन रहे हैं यद्यपि आर्थिक लाभ होगा.

तुला राशि 

अपने व्यवहार में आज परिवर्तन लाएं. कार्यस्थल पर कर्मचारियों से विवाद हो सकता है. आजीविका के नए स्त्रोत स्थापित होंगे. कोई बड़ा प्रोजेक्ट मिल सकता है. मान कीर्ति में वृद्धि होगी.

वृश्चिक राशि 

व्यवसायिक नए अनुबंध हो सकते है. पारिवारिक यात्रा के योग हैं. धर्म-कर्म में आपकी रूचि बढ़ेगी. आर्थिक पक्ष मजबूत होगा. सम्मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी. नई तकनिकी के प्रयोग से लाभ होगा.

धनु राशि 

आपको आत्मविश्वास और इष्टबल की मदद से सफलता मिलेगी. साझेदारी से लाभ होगा. मानसिकता बदलें और अच्छा सोचें. बुजुर्गों के स्वास्थ की चिंता रहेगी. अपने सपनों को साकार करने का समय आ गया है. पूरी मेहनत और लगन से अपने कार्य में लग जाएं.

मकर राशि 

मन ही मन किसी बात से परेशान है, पूर्ण विचार और अपने विश्वसनीयजनों से विचार कर निर्णय लें. आपके शत्रु सक्रिय होंगे. विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं. पूर्व में किये गए निवेशों से आपको लाभ होगा. पिता के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी.

कुंभ राशि 

अपने कार्यक्षेत्र के प्रति अपनी जिम्मेदारी को समझें गुस्सा करने से कुछ हासिल नहीं होगा. बड़ों का अनुभव आप के लिए लाभप्रद रहेगा. अपने मन की बातें और व्यापारिक योजना हर किसी को न बताएं नुकसान हो सकता है.

मीन राशि 

आप जोखिम के कार्यों से दूर रहें. किसी अजनबी पर भरोसा न करें. आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी. आप के विरोधी आप को उलझाने की कोशिश कर रहे हैं, सतर्क रहें. धन संचय में सफल होंगे. संतान सुख की प्राप्ति होगी.

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.