1 मेष राशि
जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा और आपको सुखद समाचार मिलेंगे। सुबह हनुमान चालीसा का पाठ करें। सूर्य को जल अर्पित करें।2 वृषभ राशि
बुद्धि से किया गया कार्य संपन्न होगा और जीविका के क्षेत्र में चल रहे कार्य में प्रगति होगी। जीवनसाथी के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। सूर्य को सुबह जल अर्पित करें और किसी गाय को चार रोटी व गुड़ खिला दें।3 मिथुन राशि
पिता का सहयोग प्राप्त होगा और परिवार के सभी लोगों के साथ घूमने जा सकते हैं। सुबह किसी गाय को हरा चारा खिला दें और बुद्ध के बीज मंत्र का जाप करें।4 कर्क राशि
स्वास्थ्य का ध्यान रखें और बिना वजह किसी कार्य में लोगों के साथ ना उलझे। सुबह किसी गरीब को आटा अथवा चावल दान करें और चंद्रमा के बीज मंत्र का जाप करें5 सिंह राशि
जीवन सुख में रहेगा। आज किसी लंबी यात्रा पर जाने के योग है। सूर्य देव को जल अर्पित करें और सूर्य देव के बीज मंत्र का जाप करें।6 कन्या राशि
निजी व्यावसायिक जीवन में शांति और सफलता मिलेगी। घर के लिए खरीदारी करने की योग बनेंगे अतः खर्च होगा। सुबह सूर्य को जल अर्पित करें और घायल गाय का उपचार करा दें।7 तुला राशि
आर्थिक मामलों से जुड़े विषयों में सुधार होगा और शिक्षा के क्षेत्र में किए गए कार्य सार्थक सिद्ध होंगे। विद्या से जुड़े लोगों को लाभ होगा। किसी गरीब बच्चों को भोजन करा दें और गाय को खाना खिला दें।8 वृश्चिक राशि
पुलिस में सेवा में कार्य करने वाले लोगों के लिए आज दिन बहुत अच्छा रहेगा। किसी सहकर्मी अथवा अधिकारी के सहयोग से लाभ होगा। सुबह बजरंग बाण का पाठ करें और बंदर को गुड़ चना अथवा केला खिला दें।9 धनु राशि
रोजगार के लिए किए गए प्रयास फलीभूत होंगे। परिवार के लोगों के सहयोग से सफलता मिलेगी। किसी गाय को चार रोटी में हल्दी लगाकर खिला दें और बृहस्पति के बीज मंत्र का जाप करें।10 मकर राशि
वाणी पर संयम रखें पत्नी से झगड़ा हो सकता है। पिता का आशीर्वाद लेकर घर से बाहर निकलें। कुत्तों को भोजन करा दें। शाम को शनिदेव के बीज मंत्र का जाप करें।11 कुंभ राशि
स्वास्थ्य का ध्यान रखें। परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे। व्यर्थ के कार्यों में ना उलझे। सुबह सूर्य देव को जल अर्पित करें और सूर्य के बीज मंत्र का जाप करें।12 मीन राशि
संगीत के क्षेत्र में कार्य करने वालों को सफलता मिलेगी। जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। सुबह किसी गाय को चार रोटी में हल्दी लगाकर खिला दें और बृहस्पति देव के बीज मंत्र का जाप करें।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।