Aaj Ka Rashifal 03 April 2024: ज्योतिष के अनुसार 12 राशियां हैं जो अपने अपने स्वभाव के लिए जानी जाती हैं। राशियों के बारे में जानकर व्यक्ति अपने भविष्य का पता कर सकता है। आज यानी 3 अप्रैल 2024 को 12 राशियों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा? आइए ज्योतिर्विद डॉ. संजीव शर्मा से इसके बारे में जानते हैं। 1. मेष राशि नौकरी और व्यापार में तनाव रह सकता है। आय में वृद्धि के योग है। सुबह हनुमान चालीसा का पाठ करें। बंदर को केला अथवा गुड़, चना खिला दें। 2. वृष राशि माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। किसी मित्र अथवा रिश्तेदार के कारण नौकरी में लाभ हो सकता है। सुबह किसी गरीब को दान करें और शुक्र के बीज मंत्र का जाप करें। 3. मिथुन राशि आपके पराक्रम और साहस में वृद्धि होगी। व्यापार के सिलसिले में बाहर जाना हो सकता है। दांपत्य सुख में वृद्धि होगी। गाय को हरा चारा अथवा पालक मिला दें और बुद्ध के बीज मंत्र का जाप करें। 4. कर्क राशि मन अशांत रह सकता है। गाड़ी धीमे चलाएं और अवसाद से बचे। सुबह बुद्ध के बीज मंत्र का जाप करें और शिवलिंग पर दूध और जल जल चढ़ा दें। गाय को भोजन करा दें। 5. सिंह राशि घर अथवा ऑफिस में कार्य का दबाव होने के कारण मन परेशान रह सकता है। धर्म के प्रति आस्था रखेंगे तो मन को शांति मिलेगी। स्थान परिवर्तन हो सकता है। सुबह सूर्य को जल दें और सूर्य के बीज मंत्र का जाप करें। गरीब को भोजन करा दें। 6. कन्या राशि परिवार के मान सम्मान में वृद्धि के योग हैं। घर में कोई धार्मिक कार्य का आयोजन हो सकता है। गाय को हरा चारा अथवा पालक खिला दें और बुद्ध के बीज मंत्र का जाप करें। 7. तुला राशि शिक्षा के क्षेत्र में रुचि बढ़ेगी। धन संबंधी समस्याएं दूर होगी। यात्रा का योग बन सकता है। गरीब को भोजन करा दें। शुक्र देव के बीज मंत्र का जाप करें। 8. वृश्चिक राशि बिना वजह की बातें ज्यादा सोचने से मन परेशान रह सकता है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। सुबह बजरंग बाण का पाठ करें। बंदर को गुड़ और चना खिला दें। 9. धनु राशि अगर आप किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो आपको लाभ मिलेगा। पठन-पाठन के कार्यों में सफलता मिलेगी। मित्र और रिश्तेदारों का सहयोग प्राप्त होगा। गाय को चार रोटी में हल्दी लगाकर दें। 10. मकर राशि अपनी सेहत का ध्यान रखें। कारोबार में तरक्की मिलेगी। मनचाहे परिणाम मिलेंगे। परिवार का सहयोग मिलेगा। कुत्ते को भोजन करा दें और शनि देव के बीज मंत्र का जाप करें। 11. कुंभ राशि जीवनसाथी के साथ संबंधों का ध्यान रखें। वाणी में मधुरता और संयम रहेगा जिसकी वजह से लोग आपको सम्मान देंगे। गाड़ी धीमे चलाएं। शनि देव के बीज मंत्र का जाप करें और घायल कुत्ते का उपचार करा दें। कुत्ते को भोजन भी करा दें। 12. मीन राशि शत्रु और रोग आपको परेशान कर सकते हैं। आय के नए साधन बन सकते हैं। परिवार के साथ यात्रा का योग है। चार रोटी में हल्दी लगाकर गाय को दें और बृहस्पति के बीज मंत्र का जाप करें।