Aaj ka Panchang, 9 May 2023: आज इन मुहूर्त में करें शुभ कार्य, हनुमानजी देंगे सफलता का आशीर्वाद
Author: Sunil Sharma
2023-05-09 05:15:24
Aaj ka Panchang, 9 May 2023: आज सोमवार को ज्येष्ठ माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि है। चतुर्थी दोपहर 4.08 बजे तक रहेगी, उसके बाद पंचमी तिथि आरंभ हो जाएगी। आज एकदंत संकष्टी चतुर्थी भी है। पूरे दिन मूल और पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र रहेंगे। सूर्योदय सुबह 5.43 बजे एवं सूर्यास्त सायं 7.07 बजे होगा। चन्द्रोदय 11.08 बजे तथा चन्द्रास्त अगले दिन 8.27 बजे होगा।
आज का पंचांग इस प्रकार रहेगा (Aaj ka Panchang)
शक संवत – 1945
विक्रम संवत – 2080
कलि संवत – 5124
मास – ज्येष्ठ माह, कृष्ण पक्ष
यह भी पढ़ें: छप्पर फाड़ बरसेगा पैसा, आज अभी करें गणेशजी का यह उपाय
शुभ-अशुभ मुहूर्त एवं राहुकाल (Aaj ka Rahukaal)
आज दुष्ट मुहूर्त सुबह 8.15 बजे से 9.09 बजे तक रहेगा। कुलिक योग दोपहर 1.38 बजे से 2.32 बजे तक एवं कंटक योग सुबह 6.28 बजे से 7.22 बजे तक रहेगा। कालवेला/ अर्द्धयाम का समय सुबह 8.15 बजे से 9.09 बजे तक रहेगा। यमघण्ट योग सुबह 10.03 बजे से 10.57 बजे तक एवं यमगंड योग सुबह 8.56 बजे से 10.36 बजे तक रहेगा। राहुकाल दोपहर 3.39 बजे से 5.20 बजे तक रहेगा। इस अवधि में कोई भी शुभ कार्य करने से बचें।
यह भी पढ़ें: Vinayaka Chaturthi: गणेश चतुर्थी पर ध्यान रखेंगे ये बातें तो गणपति करेंगे हर दुख से पार
आज का चौघड़िया (Aaj ka Choghadiya)
आज सुबह 10.43 बजे से दोपहर 2.04 बजे तक क्रमशः लाभ एवं अमृत का चौघड़िया रहेगा। विजय मुहूर्त दोपहर 2.37 बजे से 3.30 बजे तक एवं अभिजीत मुहूर्त दोपहर 11.57 बजे से 12.50 बजे तक रहेगा। अमृत काल दोपहर 11.44 बजे से 1.14 बजे तक रहेगा। इन शुभ चौघड़ियों एवं मुहूर्त में राहुकाल को टाल कर अन्य सभी प्रकार के शुभ कार्य किए जा सकते हैं।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines