Aaj ka Panchang, 9 June 2023: आज से पंचक होंगे शुरु, इन मुहूर्त में कर सकेंगे शुभ कार्य
Edited By Sunil Sharma

Edited By Sunil Sharma

Aaj ka Panchang, 9 June 2023: आज शुक्रवार को आषाढ़ माह के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि है। पूरे दिन धनिष्ठा और शतभिषा नक्षत्र रहेंगे। सूर्योदय सुबह 5.32 बजे एवं सूर्यास्त सायं 7.20 बजे होगा। चन्द्रोदय 12.18 बजे तथा चन्द्रास्त अगले दिन 10.46 बजे होगा। आज सुबह 6.02 बजे पंचक भी आरंभ हो रहा है। शुक्रवार से आरंभ होने के कारण इसे चोर पंचक नाम दिया गया है।
शक संवत – 1945
विक्रम संवत – 2080
कलि संवत – 5124
मास – आषाढ़ माह, कृष्ण पक्ष
यह भी पढ़ें: अगर स्वप्न में दिखें इनमें से एक भी जानवर तो व्यक्ति को राजपाट मिलता है, मान-प्रतिष्ठा भी बढ़ती है
आज दुष्ट मुहूर्त सुबह 8.09 बजे से 9.05 बजे तक एवं दोपहर 12.48 बजे से 1.43 बजे तक रहेगा। कुलिक योग सुबह 8.09 बजे से 9.05 बजे तक एवं कंटक योग दोपहर 1.43 बजे से 2.39 बजे तक रहेगा। कालवेला/ अर्द्धयाम का समय दोपहर 3.35 बजे से 4.30 बजे तक रहेगा। यमघण्ट योग सायं 5.26 बजे से 6.22 बजे तक एवं यमगंड योग दोपहर 3.49 बजे से 5.33 बजे तक रहेगा। राहुकाल सुबह 10.35 बजे से दोपहर 12.20 बजे तक रहेगा। इस अवधि में कोई भी शुभ कार्य करने से बचें।
आज सुबह 6.28 बजे से 7.59 बजे तक शुभ का चौघड़िया रहेगा। दोपहर 12.34 बजे से 2.05 बजे तक लाभ का चौघड़िया रहेगा। सायं 6.39 बजे से रात्रि 8.08 बजे तक अमृत का चौघड़िया रहेगा। सायं 5.09 बजे से अगले दिन सुबह 5.32 बजे तक रवि योग रहेगा। विजय मुहूर्त दोपहर 2.44 बजे से 3.39 बजे तक एवं अभिजीत मुहूर्त दोपहर 11.59 बजे से 12.54 बजे तक रहेगा। अमृत काल सुबह 7.33 बजे से 9.01 बजे तक रहेगा। इन शुभ चौघड़ियों एवं मुहूर्त में राहुकाल को टाल कर अन्य सभी प्रकार के शुभ कार्य किए जा सकते हैं।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.
First published on:
Read more: About our editorial guidelines and standards here.