Aaj ka Panchang, 7 December 2022: आज बुधवार को मार्गशीर्ष माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि सुबह 8.03 बजे तक रहेगी। इसके बाद पूर्णिमा तिथि लग जाएगी। इसी दिन दत्तात्रेय जयंती भी मनाई जाएगी, कुछ लोग दत्तात्रेय जयंती और पूर्णिमा दोनों ही गुरुवार (8 दिसंबर 2022) को मनाएंगे। आज सुबह 10.25 बजे तक कृत्तिका नक्षत्र रहेगा। चन्द्रमा वृषभ राशि में रहेगा। सूर्योदय सुबह 6.55 बजे एवं सूर्यास्त सायं 5.34 बजे होगा। चन्द्रोदय 16.34 बजे होगा।

आज का पंचांग इस प्रकार रहेगा (Aaj ka Panchang)

शक संवत – 1944
विक्रम संवत – 2079
कलि संवत – 5123
मास – मार्गशीर्ष शुक्ल पक्ष

विज्ञापन

शुभ-अशुभ मुहूर्त एवं राहुकाल (Aaj ka Rahukaal)

दुष्ट मुहूर्त आज सुबह 11.34 बजे से 12.17 बजे तक रहेगा। कुलिक योग सुबह 11.34 बजे से 12.17 बजे तक एवं कंटक योग दोपहर 3.50 बजे से 4.33 बजे तक रहेगा। आज कालवेला/ अर्द्धयाम का समय सुबह 7.18 बजे से 8.01 बजे तक रहेगा। पंचांग (Aaj ka panchang) के अनुसार  यमघण्ट योग सुबह 8.43 बजे से 9.26 बजे तक एवं यमगंड योग सुबह 7.55 बजे से 9.15 बजे तक रहेगा। राहुकाल का समय आज दोपहर 11.56 बजे से 1.16 बजे तक रहेगा। इस अवधि में कोई भी शुभ कार्य करने से बचें। आज पूर्व दिशा में यात्रा शूल रहेगा।

विज्ञापन

आज का चौघड़िया (Aaj ka Choghadiya)

आज सुबह 7.00 बजे से 9.36 बजे तक क्रमशः लाभ एवं अमृत का चौघड़िया रहेगा। सुबह ही 10.54 बजे से दोपहर 12.12 बजे तक शुभ चौघड़िया रहेगा। दोपहर 4.06 बजे से सायं 5.24 बजे तक लाभ का चौघड़िया रहेगा। सायं 7.06 बजे से रात्रि 10.30 बजे तक क्रमशः शुभ एवं अमृत का चौघड़िया रहेगा। आज सिद्ध योग एवं सर्वार्थसिद्धि नामक शुभ योग बन रहे हैं। आज अभिजीत मुहूर्त में काम करना प्रशस्त नहीं माना गया है। इन शुभ चौघड़ियों एवं मुहूर्त में राहुकाल को टाल कर अन्य सभी प्रकार के शुभ कार्य किए जा सकते हैं।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ