---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

Aaj ka Panchang, 6 September 2023: आज जन्माष्टमी पर बना सर्वार्थसिद्धि योग और रवि योग का संयोग, ऐसे उठाएं लाभ

Aaj ka Panchang, 6 September 2023: आज बुधवार को भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की सप्तमी-अष्टमी तिथि है। आज स्मार्त संप्रदाय के लोग कृष्ण जन्माष्टमी मनाएंगे। पूरे दिन कृतिका और रोहिणी नक्षत्र रहेंगे। सूर्योदय सुबह 6.08 बजे एवं सूर्यास्त सायं 6.42 बजे होगा। चन्द्रोदय 11.06 बजे और चंद्रास्त अगले दिन 12.34 बजे होगा। आज का […]

---विज्ञापन---

Aaj ka Panchang, 6 September 2023: आज बुधवार को भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की सप्तमी-अष्टमी तिथि है। आज स्मार्त संप्रदाय के लोग कृष्ण जन्माष्टमी मनाएंगे। पूरे दिन कृतिका और रोहिणी नक्षत्र रहेंगे। सूर्योदय सुबह 6.08 बजे एवं सूर्यास्त सायं 6.42 बजे होगा। चन्द्रोदय 11.06 बजे और चंद्रास्त अगले दिन 12.34 बजे होगा।

आज का पंचांग इस प्रकार रहेगा (Aaj ka Panchang)

शक संवत – 1945
विक्रम संवत – 2080
कलि संवत – 5124
मास – भाद्रपद, कृष्ण पक्ष

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: हल्दी के इन उपायों से चमकेगी किस्मत, वास्तु दोष, ग्रह दोष भी होंगे दूर

शुभ-अशुभ मुहूर्त एवं राहुकाल (Aaj ka Rahukaal)

आज दुष्ट मुहूर्त दोपहर 11.54 बजे से 12.44 बजे तक रहेगा। कुलिक योग दोपहर 11.54 बजे से 12.44 बजे तक एवं कंटक योग दोपहर 4.56 बजे से सायं 5.47 बजे तक रहेगा। कालवेला/ अर्द्धयाम का समय सुबह 6.51 बजे से 7.42 बजे तक रहेगा। यमघण्ट योग सुबह 8.32 बजे से 9.22 बजे तक एवं यमगंड योग सुबह 7.35 बजे से 9.10 बजे तक रहेगा। राहुकाल दोपहर 12.19 बजे से 1.53 बजे तक रहेगा। इस अवधि में कोई भी शुभ कार्य करने से बचें।

---विज्ञापन---

आज का चौघड़िया (Aaj ka Choghadiya)

आज सुबह 6.08 बजे से 9.17 बजे तक क्रमशः लाभ एवं अमृत का चौघड़िया रहेगा। सुबह 10.51 बजे से दोपहर 12.25 बजे तक शुभ का चौघड़िया रहेगा। सायं 5.08 बजे से 6.42 बजे तक लाभ का चौघड़िया रहेगा। रात्रि 8.08 बजे से 11.00 बजे तक क्रमशः शुभ एवं अमृत का चौघड़िया रहेगा। आज अहोरात्रि सर्वार्थ सिद्धि मुहूर्त रहेगा। सुबह 6.08 बजे से 9.20 बजे तक रवि योग रहेगा। विजय मुहूर्त दोपहर 2.31 बजे से 3.21 बजे तक रहेगा। अमृत काल सुबह 6.54 बजे से 8.31 बजे तक रहेगा। इन शुभ चौघड़ियों एवं मुहूर्त में राहुकाल को टाल कर अन्य सभी प्रकार के शुभ कार्य किए जा सकते हैं।

---विज्ञापन---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

First published on: Sep 06, 2023 05:11 AM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola