Aaj ka Panchang, 5 February 2023: आज रविवार को माघ माह की पूर्णिमा है। पूर्णिमा पूरे दिन-रात रहेगी। दिन में पुष्य और अश्लेषा नक्षत्र रहेंगे। आज रवि पुष्य योग, सर्वार्थ सिद्धि योग भी बन रहे हैं। सूर्योदय सुबह 7.10 बजे एवं सूर्यास्त सायं 6.11 बजे होगा। चन्द्रोदय 5.50 बजे होगा तथा पूर्णिमा होने के कारण चन्द्रास्त नहीं होगा।

आज का पंचांग इस प्रकार रहेगा (Aaj ka Panchang)

शक संवत – 1944
विक्रम संवत – 2079
कलि संवत – 5123
मास – माघ माह, शुक्ल पक्ष

विज्ञापन

शुभ-अशुभ मुहूर्त एवं राहुकाल (Aaj ka Rahukaal)

दुष्ट मुहूर्त दोपहर 4.35 बजे से सायं 5.19 बजे तक रहेगा। कुलिक नामक योग दोपहर 4.35 बजे से 5.19 बजे तक एवं कंटक योग सुबह 10.45 बजे से 11.29 बजे तक रहेगा। आज कालवेला/ अर्द्धयाम का समय दोपहर 12.13 बजे से 12.57 बजे तक रहेगा। यमघण्ट योग दोपहर 1.40 बजे से 2.24 बजे तक एवं यमगंड नामक योग दोपहर 12.35 बजे से 1.57 बजे तक रहेगा। आज राहुकाल दोपहर 4.41 बजे से सायं 6.03 बजे तक रहेगा। इस अवधि में कोई भी शुभ कार्य करने से बचें।

विज्ञापन

आज का चौघड़िया (Aaj ka Choghadiya)

आज सुबह 8.33 बजे से 11.18 बजे तक लाभ का चौघड़िया रहेगा। दोपहर 2.04 बजे से 3.26 बजे तक शुभ का चौघड़िया रहेगा। सायं 6.11 बजे से रात्रि 9.26 बजे तक क्रमशः शुभ एवं अमृत का चौघड़िया रहेगा। सुबह 7.10 बजे से दोपहर 12.13 बजे तक रवि योग एवं सर्वार्थ सिद्धि योग रहेंगे। विजय मुहूर्त का समय दोपहर 2.31 बजे से 3.15 बजे तक रहेगा। आज अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12.19 बजे से 1.03 बजे तक रहेगा। इन शुभ चौघड़ियों एवं मुहूर्त में राहुकाल को टाल कर अन्य सभी प्रकार के शुभ कार्य किए जा सकते हैं।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ